
Navratri 2018 – इस वर्ष शारदीय नवरात्री 10 अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2018 तक रहेगी और 19 अक्टूबर 2018 को विजय दशमी और दुर्गा विसर्जन है| Navratri 2018 में इस बार 10 अक्टूबर जो प्रतिपदा तिथि है, इसके बाद द्वितीया तिथि का क्षय है, पहले दिन ही घट स्थापना, चन्द्र दर्शन, शैलपुत्री पूजा और ब्रह्मचारिणी पूजा होगी और 11 अक्टूबर को तृतीया तिथि पड़ेगी|
नीचे Navratri 2018 की प्रत्येक तिथि के आरंभ, समाप्ति, मुहूर्त और महत्व आदि दिया गया है, जिसके साथ ही अति सरल पूजा विधि और मन्त्र दिये गए हैं जिसे पढ़ कर आप सरल रूप से पूजा संपन्न कर सकते हैं|
Navratri 2018 – पहला दिन 10 अक्टूबर 2018 बुधवार – शारदीय नवरात्री प्रारंभ
घट स्थापना मुहूर्त: 06:22 से 07:25 तक| प्रतिपदा तिथि 09 अक्टूबर 09:16 से शुरू होकर 10 अक्टूबर 07:25 तक रहेगी| प्रतिपदा तिथि में चित्रा नक्षत्र में तथा वैधृति योग में ही घट स्थापना का विधान है और वो उपरोक्त समय है| घट स्थापना की सरल विधि यहाँ दी गई है| चन्द्र दर्शन का समय 17:53 से 19:00 तक रहेगा| द्वितीया तिथि क्षय है|
माँ शैलपुत्री पूजा माँ ब्रह्मचारिणी पूजा भी इसी दिन होगी| इस दिन का रंग नीला (Royal Blue) रहेगा|
Navratri 2018 में माँ शैलपुत्री पूजा एवं महात्म्य विधि यहाँ पढ़िए|
Navratri 2018 में माँ ब्रह्मचारिणी महात्म्य एवं सरल पूजा विधि यहाँ पढ़िए|
Navratri 2018 दूसरा दिन – 11 अक्टूबर 2018 गुरूवार तृतीया तिथि|
Navratri 2018 में माँ चंद्रघंटा पूजा की सरल विधि एवं महात्म्य यहाँ देखें|
इस दिन का रंग पीला (Yellow) रहेगा|
Navratri 2018 तीसरा दिन – 12 अक्टूबर 2018 शुक्रवार चतुर्थी तिथि
Navratri 2018 में माँ कुष्मांडा पूजा की सरल विधि|
इस दिन का रंग हरा (Green) है|
Navratri 2018 चौथा दिन 13 अक्टूबर 2018 शनिवार पंचमी तिथि
Navratri 2018 में माँ स्कंदमाता चरित्र और महात्म्य तथा पूजा विधि यहाँ देखें|
इस दिन का रंग स्लेटी (Grey) रहेगा|
Navratri 2018 पांचवां दिन 14 अक्टूबर 2018 रविवार पंचमी तिथि वृद्धि
इस दिन माँ सरस्वती का आवाहन होगा| माँ सरस्वती आवाहन पूजा मुहूर्त 15:32 से 17:48 तक रहेगा| इस दिन का रंग संतरी (Orange) है|
Navratri 2018 छठा दिन 15 अक्टूबर 2018 सोमवार षष्ठी तिथि
Navratri 2018 में माँ कात्यायिनी पूजा विधि एवं महात्म्य यहाँ देखें|
इस दिन का रंग श्वेत (White) रहेगा|
Navratri 2018 सातवां दिन 16 अक्टूबर 2018 मगंलवार सप्तमी तिथि
Navratri 2018 में माँ कालरात्रि पूजा विधि तथा चरित्र यहाँ दिया गया है|
इस दिन का रंग लाल (Red) है| इसी दिन सरस्वती प्रधान पूजा भी है जिसका मुहूर्त 06:26 से 11:41 तक है|
Navratri 2018 आठवाँ दिन 17 अक्टूबर 2018 बुधवार अष्टमी तिथि
दुर्गाष्टमी के दिन माँ महागौरी चरित्र और पूजा विधि यहाँ देखिये|
इस दिन का रंग आसमानी नीला (Sky Blue) है|
Navratri 2018 नौवां दिन 18 अक्टूबर 2018 गुरूवार नवमी तिथि
Navratri 2018 में माँ सिद्धिदात्री पूजा चरित्र यहाँ देखें|
नवरात्री पारणा मुहूर्त इस दिन 15:28 के बाद है| इस दिन का रंग हल्का गुलाबी (Pink) है|

Join the Discussion!