Saturn transit 2025 for Aries मेष राशि के जातकों के लिए 2o25 में शनि का गोचर
मेष राशि वालों के लिए यह समय साढ़ेसाती की शुरुआत का समय है।
29 मार्च 2025 से शनि मेष राशि से बारहवें भाव से गोचर करेगा। इस गोचर से मेष राशि वाले जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी।
कुंडली में बारहवें भाव को व्यय भाव से जाना जाता है, तो मेष राशी के जातकों के लिए मुख्यतः खर्चों में बढ़ोत्तरी की संभावना है। अगर इस दौरान कोइ निवेश करने का सोच रहें तो तो सावधानी बरतें क्योंकि अगर जल्दबाजी में या दूरदर्शिता के बिना निर्णय लेंगे तो वित्तीय नुकसान की संभावना हो सकती है।
मेष राशी के लिए कुंडली में शनि दसवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी है। बारहवें भाव को दुश्स्थान के भाव से जाना जाता है इस भाव से शनि का Saturn transit 2025 में गोचर मेष राशी के जातकों के व्यवसाय (करियर) और स्थान परिवर्तन को गति दे सकता है। इस तरह के बदलाव अधिकांश लोगों के लिए अप्रिय हो सकता है।
बारहवें भाव से शनि का यह गोचर overall प्रतिकूल रहने की संभावना अधिक है। हालाँकि, जन्म कुंडली में शनि की अवस्था उच्च नीच अथवा शत्रु मित्र आदि सम्बन्ध देख कर ही वास्तविक स्थिति देखी जा सकती है।
Saturn transit 2025
आर्थिक स्थित से: मेष राशी के लिए कुंडली में शनि एकादश भाव यानी लाभ भाव का भी स्वामी है। 29 मार्च 2025 से Saturn transit 2025 में शनि का मीन राशी यानी बारहवें भाव में गोचर मेष राशी के जातकों को अत्यधिक और अनियंत्रित खर्चों के कारण आपको वित्तीय तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर के दौरान आपको जोखिम भरे वित्तीय निर्णय या लापरवाही भरे और दूरदर्शिता के बिना किये जाने वाले निवेश से दूर रहना चाहिए। आपको प्रॉपर्टी या भूमि से सम्बन्धित लें देन में भी सावधान रहना होग।
व्यवसाय (करियर): मेष राशी की कुंडली में शनि दशम भाव का स्वामी है। इसलिए जीवन इस इस क्षेत्र में शनि की अहम भूमिका होती है। 29 मार्च 2025 से आपके दशम भाव में स्वामी का बारहवें भाव से गोचर करना नौकरी में स्थानांतरण (ट्रान्सफर) या करियर से संबंधित बदलाव ला सकता है। क्योंक बारहवें भाव का सम्बन्ध विदेश से भी होता है तो यह गोचर इस क्षेत्र को भी activate कर सकता है और आपको विदेश जाने या नौकरी के लिए विदेश यात्रा करने के अवसर मिल सकते हैं।
पारिवारिक द्रष्टिकोण से: शनि का आपके बारहवें से गोचर आपके पारिवारिक जीवन में चुनौतियाँ पैदा कर सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है। परवर में स्वास्थय से related खर्चिन में बढ़ोत्तरी ही सकती है। चूँकि बारहवें भाव का सम्बन्ध विदेश से भी है और अगर आपकी कुंडली में शनि शुभ अवस्था में स्थित है तो इस गोचर के दौरान परिवार के साथ उल्लासपूर्ण यात्रा, या विदेश में बसने के लिए भी सुअवसर भी मिल सकते हैं। आपमें से कुछ को सपरिवार नौकरी के लिए स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से: कुंडली में बारहवें भाव का सम्बन्ध अस्पताल से भी आता है और स्वास्थ्य दृष्टि से इसे अच्छा भाव नहीं माना जाता है। बारहवाँ भाव अस्पताल में भर्ती होने, शयन सुख यानी नींद, सपने, गुप्त शत्रु आदि को भी दर्शाता है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नींद संबंधी विकार या स्लीप पैरालिसिस के भी chances हो सकते हैं।
उपाय – Saturn transit 2025 में हनुमान उपासना करें। मिटटी के दीये में सरसों के तेल का दीपक जलाएं, उसमे २ लौंग डाल कर हनुमान जी का कोई भी पाठ जैसे हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण या सुन्दर काण्ड आदि का शनिवार के दिन पाठ करें। पाठ के बाद दोनों लौंग को तेल से निकाल कर डली वाले कर्पूर के साथ (सुरक्षित रूप से आरती वाले बर्तन आदि में) जला कर हनुमान जी आरती करें। जब जब हो सके शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनि भगवान की प्रतिमा पर सरसों का तेल, सरसों आदि अर्पित कर शनि कृपा दृष्टि के प्राथना से भी कठोरता और परेशानियों में कमी आती है
मेष राशी के जातक बहुधा आक्रामक प्रकृति और जोश से भरे हुए होते हैं। आपके लिए शनि के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए सबसे अच्छे उपायों में से एक है, की आपको जमीन से जुड़े रहना है, क्रोध को कम करना है, दयालु होना है – खासकर अपंगों, गरीबों, निचले स्तर के कर्मचारियों, बुजुर्गों और जानवरों के प्रति। यदि आप देखते हैं की कठिन परिस्थतियाँ आ रही हैं, तो आपको निश्चित रूप से शराब और मांसाहारी भोजन से बचने की कोशिश करनी चाहिए, यदि नियमित रूप से संभव न हो तो कम से कम शनिवार को आपको नशीले पदार्थों एवं मांसाहार से दूर रहना चाहिए।
अपने प्रश्न आप नीचे COMMENT करके पूछ सकते हैं।

Join the Discussion!