Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi
2025 का सबसे शक्तिशाली गोचर – ब्रहस्पति का अतिचारी गोचर 
Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi में हम बात करेंगे 2025 में होने वाले गुरु के अतिचारि गोचर की — जो मिथुन राशि से होते हुए कई राशियों पर विशेष प्रभाव डालेगा। इसमें हम जानेंगे सभी 12 राशियों पर इसका असर और साथ ही सरल उपाय भी।
ये एक साधारण (normal) गोचर नहीं है, इसलिए इसे समझना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह कई वर्षों के बाद होने वाला एक दुर्लभ गोचर है ये जो काफी लम्बा चलेगा। बृहस्पति जब किसी भी राशि में तेजी से आगे बढ़ते है मतलब अतिचारी गोचर, तो अशांति पैदा कर सकते है और उस समय लिए गए निर्णय हमेशा ऐसे नहीं होते जो आगे चल कर सही साबित हों।
अतिचारी गोचर क्या है?
सबसे पहले संक्षिप्त में ये समझतें हैं की “अतिचारी गोचर” है क्या? ज्योतिषमंडल में समस्त ग्रह विभिन्न राशियों में सूर्य के चारों और एक निर्धारित गति से चलते हैं। कभी कभी इनकी इस निर्धारित गति में परिवर्तन आता है और ये ज्यादा तेज गति से राशियाँ बदलते हैं, जिसे “अतिचारी गोचर” से जाना जाता है। ऐसे में atichari ग्रह अस्थिर यानी volatile हो जाते हैं और अपने सामान्य प्रभावों से अलग फल देते हैं।
इस तेज गति का कारण है की ग्रह सूर्य की वृत्ताकार परिक्रमा नहीं करते बल्कि अंडाकार रूप (elliptical) में परिक्रमा करते हैं। ऐसे में जब ग्रह सूर्य से perihelion (सूर्य से पास) में होंगे तो उनकी कोणीय गति तेज़ होगी जिसे “अतिचारी” (तेज गति) गोचर कहा जाता है। इतिहास गवाह है की जब जब ब्रहस्पति अतिचारी हुए हैं, तब तब दुर्लभ घटनाएँ हुई हैं।
Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi में 14 मई को गुरु अतिचारी चाल से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु 11 नवंबर को वक्री अवस्था में आएंगे और फिर 05 दिसंबर को फिर से मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद साल 2026 जून में गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अक्तूबर 2026 में सिंह राशि में गोचर करेंगे।
Normally 12-13 महीने चलने वाला गोचर अब 6 महीने या उससे भी कम चलेगा।
ब्रहस्पति अतिचारी होंगे तो क्या होगा?
जब बृहस्पति की गति तेज हो जाती है, तब यह जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, संतान, ऐशवर्य, उन्नति और विकास आदि पर गहरा एवं महत्वपूर्ण प्रभावडालते है। बृहस्पति बुद्धि, समझ और सौभाग्य का प्रतीक है इसलिए जब यह तेज गति से चलता है, तो इसके त्वरित और गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। इस समय बृहस्पति ज्यादा तेज गति से चल रहे हैं जिस वजह से बृहस्पति अपने प्राकृतिक कारकत्व में कमी लाएंगे।
अभी ये गोचर 14 मई से मिथुन राशी में होगा और मिथुन राशी बुद्धि, अभिव्यक्ति, संवाद, शिक्षा, यात्रा, नेटवर्किंग एवं सामाजिक सम्बन्धों आदि का प्रतिनिधित्व करता है। इस अतिचारी गोचर के कारण अवसरों में जल्दबाजी की भावना पैदा हो सकती है, जिससे निर्णय लेने में जल्दी करने की आवश्यकता होगी या फिर ऐसी opportunities को खोने का रिस्क उठाना पड़ेगा। बौद्धिक खोज, नेटवर्किंग और अल्पकालिक लक्ष्यों में गतिविधि में तेजी देखी जा सकती है। नकारात्मक पक्ष यह है कि ये अतिचार गति ऊर्जा को बिखेर सकती है, जिससे एक तरह की विभ्रांति – confusion पैदा हो सकती है।
Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi
मेष राशि
Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi के तीसरे भाव में गोचर क्या गुल खिलायेगा?
साल 2025 में 14 मई से बृहस्पति मेष राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे जो सहोदरों, अभिव्यक्ति, संवाद, शिक्षा, साहस एवं छोटी यात्राओं आदि का प्रतिनिधित्व करता है।
गुरु आपकी कुंडली के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली का नौवां भाव धर्म का और बारहवां भाव व्यय, अस्पताल, अलगाव या विदेश यात्रा आदि का कारक होता है।
- Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi के दौरान आप में से कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा या विदेश में बसने के योग बन सकते हैं जिससे उन्हें निश्चित रूप से लाभ होगा।
- बृहस्पति अभिव्यक्ति से जुड़े क्षेत्र में लेखकों, मीडियाकर्मियों, कलाकारों आदि को उत्तम परिणाम प्रदान करेंगे।
- संचार और सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी। Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi में भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
- व्यापार के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार विस्तार की संभावना भी हो सकती है।
- Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi के दौरान आपमें आलस्य और टालमटोल करने की प्रवृत्ति रह सकती है , जिससे कार्यों और परियोजनाओं में देरी हो सकती है।
- Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi में आपको अपना ध्यान केंद्रित रखने और अनुशासित जीवन में रहना होगा।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर मानसिक थकावट और तनाव से संबंधित जिसके लिए आपको positive रहना होगा।
- बृहस्पति की लग्न एवं नौवें भाव पर दृष्टि पड़ने की वजह से इस समय आपकी आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रुचि हो सकती है। हालांकि, बृहस्पति की नौवें एवं व्यय के बारहवें भाव पर दृष्टि पड़ने की वजह से आप धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में खर्चे भी कर सकते हैं।
Guru ka atichari gochar 2025 Mesh Rashi के उपाय
उपाय- गुरुवार को अपने गुरु या गुरु सामान किसी को अथवा ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करें। साथ में आप पीले फल या मिठाई आदि भी भेंट कर सकते हैं।
मेष राशी की और जानकारी के लिए ये लिंक क्लिक करें।
इस आर्टिकल को विडियो रूप में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
अपनी कुंडली के सटीक फलादेश के लिए या इस गोचर के आपकी कुंडली के अनुसार व्यक्तिगत गोचर विश्लेषण के लिए आप मुझे निम्न नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : Whatsapp: 9958607444

Join the Discussion!