
Shani ka Meen Rashi me gochar 2025 वृषभ राशी के लिए ग्यारहवें भाव में कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा! शनि आपके लिए पूर्ण योगकारक ग्रह है।
29 मार्च 2025 को शनि वृषभ राशी के जातकों के लिए ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जब वह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में ग्यारहवां भाव को लाभ कहा गया है। शनि जैसे क्रूर ग्रह का गोचर ग्यारहवें भाव में सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए, शनि का यह गोचर आपके लिए चौतरफा लाभ लेकर आ सकता है। हालाँकि, जन्म कुंडली में शनि की अवस्था उच्च नीच अथवा शत्रु मित्र एवं महादशा आदि का सम्बन्ध देख कर ही वास्तविक स्थिति देखी जा सकती है।
शनि आपकी कुंडली में दशम भाव यानी कर्म भाव का स्वामी है तो व्यवसाय करियर और करियर से होने वाले लाभ में बेहतरी हो सकती है। आपको को संपत्ति और वाहन आदि का लाभ हो सकता है। यह गोचर आपकी overall बेहतरी के लिए मददगार हो सकता है।
इस गोचर के दौरान हालांकि, शनि एकादश भाव से आपके लग्न, पंचम भाव और अष्टम भाव पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे। लग्न भाव पर दृष्टि आपके स्वास्थ्य में कुछ मुश्किलें दे सकती हैं और आपको lethargicभी बना सकती है। पंचम भाव संतान का भाव होता है तो आपको अपनी संतान से सम्बन्धित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि का एकादश भाव में गोचर आपके लिए व्यापक रूप से अनुकूल रहेगा, लेकिन वास्तविक स्थिति तभी देखि जा सकती है जब आपकी व्यक्तिगत कुंडली में शनि की अवस्था का आंकलन किया जाये।
Shani ka Meen Rashi me gochar 2025 आर्थिक दृष्टि से:
वृषभ राशी के लिए शनि नवम एवं दशम भाव के स्वामी होते हुए पूर्ण योगकारक ग्रह हैं। नवम भाव त्रिकोण भाव है और दशम भाव केंद्र भाव – इस भाव स्वामित्व के कारण शनि आपके लिए पूर्ण योगकारक हैं।
आर्थिक दृष्टि से पूर्ण योगकारक शनि का आपके लाभ भाव से गोचर वित्तीय संभावनाओं के लिए अच्छा है। करियर की संभावनाओं में सुधार के कारण लाभ हो सकता है। Investment और शेयर मार्किट आदि से लाभ के योग बन सकते हैं।
Shani ka Meen Rashi me gochar 2025 व्यवसाय व करियर:
आपकी कुंडली में शनि भाग्य भाव – नवें एवं कर्म भाव – दसवें भाव का स्वामी है जो 29 मार्च 2025 को आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेगा।
यह गोचर आपके profession में gains ले कर आ रहा है। आपकी रुकी हुई पदोन्नति या आपके profession में better chances मिल सकते हैं। आपके सैलरी में या भत्तों में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जायेगा जिसके फलस्वरूप आपको अधिक सम्मान और मान्यता प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य के लिए:
29 मार्च 2025 से शनि के मीन राशी के गोचर के दौरान शनि की दृष्टि आपके लग्न और अष्टम भाव पर रहेगी। शनि की ये इस गोचर में ये दृष्टि आपके लिए कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकती हैं। आप्कोईस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। हालांकि, शनि के योगकारक होने की वजह से और लाभ भाव के गोचर की वजह से स्थिति नियंत्रण में होनी चाहिए। आपको अपने लाइफ स्टाइल और अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक स्थिति:
आपकी राशी वृषभ के लिए शनि पिता के नवम भाव का भी स्वामी है जो आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि का 29 मार्च 2025 से मीन राशी का गोचर पिता से लाभ दे सकता है। शनि की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर भी रहेगी तो ये गोचर पत्रिक संपत्ति की प्राप्ति, उत्तराधिकार लाभ एवं अचानक मिलने वाले लाभ के लिए भी अच्छे फल दे सकता है क्योंकि अष्टम भाव से इन चीजों को भी देखा जाता है। आपको अपने नजदीकी रिश्तेदारों से भी आर्थिक सहायता के योग बन सकते हैं। आपकी राशी से चौथा भाव माता का है और शनि का माता के भाव से आठवें भाव (यानी आपकी राशी से ग्यारहवें भाव) में ये जो गोचर है वो माता के स्वास्थ्य के ओये उतना अच्छा नहीं है। आपके घर परिवार में कोई उत्सव या समारोह आदि भी संभव है।
उपाय – अपने लाइफ स्टाइल और खान पान में सादगी लायें। शराब और धूम्रपान आदि को बिलकुल कम कर दें और जीवन में अनुशासन लायें। अपंग, बुजुर्ग एवं असहाय की सहायता करें। अपने पुराने और प्रयोग के लायक कपड़ों का दान कर नए के लिए जगह बनाये।
हनुमान उपासना करें। हनुमान जी को कोई भी पाठ जैसे हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण या सुन्दर काण्ड आदि का शनिवार के दिन पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर जाकर शनि भगवान की प्रतिमा पर सरसों का तेल, सरसों आदि अर्पित कर शनि कृपा दृष्टि की प्रार्थना करें।
अपने प्रश्न आप नीचे COMMENT करके पूछ सकते हैं।

sir ko namaskar sir Mera Shani Kaisha Jais ki app ne Batya ki Janam kundali se Pata Challege Shani Kaisa sir please Mera Shani Kaisa Hai
aapka shani gyrahaven bhav me aaya hai, accha hai,