कार्तिक मॉस की अमावस्या को पूरे भारत में दीवाली मनाई जाती है| Diwali 2018 इस वर्ष diwali this year 07 नवम्बर को पड़ रही है| दीवाली के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर अपने पितरों को याद करना चाहिए क्यूंकि मान्यता है की अमावस्या के दिन हमारे पितृ धरती लोक पर होते हैं| हो सके तो इस दिन पितृ तर्पण भी करना चाहिए| अमावस्या तिथि 06 नवम्बर 2018 को 22:27 से शुरू हो कर 07 नवम्बर 2018 को 21:31 तक रहेगी|
पितृ तर्पण सरल विधि से अपने घर पर कैसे करें, यहाँ देखें|
Diwali 2018 पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है| महालक्ष्मी के साधक इस दिन व्रत रखते हैं और संध्या को लक्ष्मी पूजन के बाद ही व्रत तोड़ते हैं| लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल को सबसे अच्छा माना जाता है| सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल लगभग 2 घंटे 24 मिनट तक रहता है| स्थिर लग्न में पूजा करने का भी विशेष महत्व है क्यूंकि स्थिर लग्न, जो चर यानी चलायमान नहीं है, उसमे लक्ष्मी पूजा आवाहन से लक्ष्मी स्थिर रूप में पूजा स्थान में निवास करती है|
दीवाली पर प्रदोष काल के साथ प्रायः वृषभ स्थिर लग्न भी overlap करता है| Diwali 2018 में भी वृषभ स्थिर लग्न प्रदोष काल के साथ रहेगा| Diwali 2018 पर लक्ष्मी पूजन के विभिन्न मुहूर्त नीचे दिए गए हैं:
Diwali 2018 lakshmi poojan दिन का मुहूर्त
वृश्चिक स्थिर लग्न – सुबह 07:25 से 09:43 तक|
कुम्भ स्थिर लग्न – दोपहर 13:30 से 14:57 तक|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल मुहूर्त
वृषभ स्थिर लग्न – 17:57 से 19:53 तक रहे
गा जिस दौरान प्रदोष काल भी रहेगा इसलिए यही मुहूर्त सबसे शुभ है| उपरोक्त समय के अलावा महानिशित काल (जो प्रायः अर्ध रात्रि से बाद का होता है) में भी लक्ष्मी पूजा का महत्व है पर इस काल की पूजा तंत्र समुदाय या कर्मकांडी पंडितों के लिए ज्यादा उपयुक्त है| वैसे भी इस वर्ष अमावस्या तिथि रात्रि 9:31 तक ही रहेगी, तो प्रदोष काल पूजा ही सर्वोत्तम है| (उपरोक्त समयों में देश/प्रदेश के अनुसार कुछ फर्क हो सकता है)
षोडश लक्ष्मी पूजन के सरल मन्त्र
तो आईये Diwali 2018 में महालक्ष्मी पूजन के उपलक्ष्य पर माँ लक्ष्मी के “षोडश लक्ष्मी” – 16 दिव्य रूप को जानें और माँ लक्ष्मी के षोडश रूप के हर रूप का सरल मंत्र क्या है, जानें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन प्रथम रूप – आदि लक्ष्मी – अनंत ऐश्वर्य और समृद्धि के लिए|
आदि लक्ष्मी नमस्तेस्तु, परब्रह्म स्वरूपिणी| यशो देहि धनम देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
आदि लक्ष्मी का अभिनन्दन जो परब्रह्म की अभिव्यक्ति है, जो परब्रह्म स्वरूपिणी है, मुझे यश दें, धन दें और मेरी सब मनोकामनाओं को पूर्ण करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन द्वितीय रूप – संतान लक्ष्मी – संतान सुख के लिए
संतान लक्ष्मी नमस्तेस्तु, पुत्र पौत्र प्रदायिनी| पुत्रम देहि धनम देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
सन्तान लक्ष्मी को वंदन, जो पुत्र और पौत्र प्रदान करने वाली हैं, मुझे पुत्र दें, धन दें और मेरी सब इच्छाओं की पूर्ती करें| (यहाँ पुत्र से तात्पर्य वर्तमान अच्छी संतान या सुपुत्र भी है)
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन तृतीय स्वरुप – विद्या लक्ष्मी – विद्या, ज्ञान, कौशल और प्रतिभा के लिए|
विद्या लक्ष्मी नमस्तेस्तु, ब्रह्मविद्या स्वरूपिणी| विद्याम देहि, कलां देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
विद्या लक्ष्मी को नमस्कार, जो सबसे उत्कृष्ट ब्रह्मविद्या का स्वरुप है (सबसे परम, सबसे उच्च शिक्षा), मुझे विद्या दें, ज्ञान दें, कला कौशल दें और मेरी समस्त कामनाओं की पूर्ती करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन चतुर्थ स्वरुप – धन लक्ष्मी – धन, संपत्ति और ऐश्वर्य के लिए|
धन लक्ष्मी नमस्तेस्तु, सर्व दारिद्र्य नाशिनी| धनम देहि श्रीयम देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
धन लक्ष्मी को मेरा अभिनन्दन, जो हर प्रकार के दारिद्र्य का नाश करने वाली है, मुझे धन दें, ऐश्वर्य दें और मेरे सब मनोरथ पूर्ण करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन पंचम रूप – धान्य लक्ष्मी – अन्न भण्डार और अच्छे स्वास्थ्य के लिए|
धान्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्वाभरणभूषिते| धान्यम देहि धनम देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
धान्य लक्ष्मी को मेरी वंदना, जो सर्व आभूषणों से सज्जित हैं, मुझे धान्य दें, धन दें एवं मेरी सारी अभिलाषाओं की पूर्ती करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन षष्ठम स्वरुप – मेधा लक्ष्मी – बुद्धिमत्ता, ज्ञान एवं पांडित्य के लिए|
मेधा लक्ष्मी नमस्तेस्तु, कलि कल्मष नाशिनी| प्रज्ञाम देहि श्रीयं देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
मेधा लक्ष्मी को वन्दना, जो कलि युग की सारी अशुभता का नाश करती है, मुझे अभिज्ञता दें, ज्ञान दें, ऐश्वर्य दें और मेरी समस्त वांछनाओं को प्रदान करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन सप्तम स्वरुप – गज लक्ष्मी – आधिपत्य (Power), प्रभुत्व और वाहन धन के लिए|
गज लक्ष्मी नमस्तेस्तु, सर्व देव स्वरूपिणी| अश्वाम्षा गोकुलम देहि, सर्व कामाम्श्च देहि मे||
गज लक्ष्मी को नमस्कार, जिनमे सब देव समाये हैं, मुझे अश्व और गौ दें और मेरी समस्त मनोकामना को पूर्ण करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन अष्टम स्वरुप – वीर लक्ष्मी – पराक्रम, धैर्य और वस्तुनिष्ठता के लिए|
धीरलक्ष्मी नमस्तेस्तु पराशक्ति स्वरूपिणी| वीर्यं देहि बलम देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
धीर लक्ष्मी (वीर लक्ष्मी) को नमन है जो आदि पराशक्ति (आदि कालीन सर्वप्रथम शक्ति) का स्वरुप हैं, मुझे शौर्य दें, पराक्रम दें, शक्ति दें और मेरी मनोकामनाओं को पूर्ण करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन नवम स्वरुप – जय लक्ष्मी – विजय और लक्ष्य प्राप्ति के लिए|
जय लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व कार्य जयप्रदे| जयम देहि शुभम देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
जय लक्ष्मी को नमस्कार है जो हर उद्यम में सफलता देती है, मुझे विजय और सफलता दो, मेरे कर्म में शुभता दो और मेरी इच्छाओं की पूर्ती करो|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन दशम स्वरुप – भाग्य लक्ष्मी – भाग्य और सर्वांगीण विकास के लिए|
भाग्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सौमंगल्य विवर्धिनी| भाग्यम देहि श्रीयं देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
भाग्य लक्ष्मी को नमन, जो शुभता बढाने वाली है, मुझे सौभाग्य दे, ऐश्वर्य दे और इच्छापूर्ती दे|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन एकादश रूप – कीर्ति लक्ष्मी – नाम यश और कीर्ति के लिए|
कीर्ति लक्ष्मी नमस्तेस्तु विष्णु वक्षस्थल स्थिते| कीर्तिम देहि श्रीयं देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
कीर्ति लक्ष्मी को मेरा नमन है जो भगवान विष्णु के वक्ष स्थल में निवास करती हैं, मुझे यश दें, कीर्ति दें, ऐश्वर्य दें और मेरी कामनाओं को पूर्ण करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन द्वादश स्वरुप – आरोग्य लक्ष्मी – अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी काया के लिए|
आरोग्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व रोग निवारिणी| आयुर्देही श्रीयं देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
आरोग्य लक्ष्मी को नमस्कार जो समस्त रोग और व्याधियों का निवारण करती है, मुझे दीर्घायु दो, ऐश्वर्य दो और मेरी मनोकामना को पूरा करो|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन त्रयोदश रूप – सिद्धि लक्ष्मी – सिद्धि शक्ति के लिए और मनोवांछित फल के लिए|
सिद्धि लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व सिद्धि प्रदायिनी| सिद्धिम देहि श्रीयं देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
सिद्धि लक्ष्मी को नमस्कार है जो अध्यात्म सिद्धियों को देने वाली है, मुझे सिद्धि दें, ऐश्वर्य दे और मेरी मन की इच्छाओं को फलित करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन चतुर्दश स्वरूप – सौन्दर्य लक्ष्मी – सम्मोहक सौन्दर्य के लिए|
सौंदर्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्वालन्कारा शोभिते| रूपम देहि श्रीयं देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
सौन्दर्य लक्ष्मी को नमस्कार जो सब प्रकार के अलंकारों से सुशोभित हैं, मुझे सौन्दर्य दें, ऐश्वर्य दें और मनोकामना पूर्ण करें|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन पंचदश स्वरुप – साम्राज्य लक्ष्मी – प्रभुत्व और मोक्ष के लिए|
साम्राज्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु भुक्ति मुक्ति प्रदायिनी| मोक्षम देहि श्रीयं देहि सर्व कामाम्श्च देहि मे||
साम्राज्य लक्ष्मी को नमन है जो भोग विलास के साथ मुक्ति भी देती है, मुझे मुक्ति दो ऐश्वर्य दो और मेरी मनोकामना पूरी करो|
Diwali 2018 लक्ष्मी पूजन षोडश रूप – मंगल लक्ष्मी – शुभता के लिए|
मंगले मंगलाधारे मांगल्ये मंगल प्रदे| मंगलार्थम मंगलेशी मांगल्यम देहि में सदा||
हर प्रकार के शुभता देने वाली, शुभता को भी शुभता देने वाली, सदा सर्वदा मेरा मांगल्य कर मुझे शुभता प्रदान करें|
तो Diwali 2018 में लक्ष्मी पूजन पूरे मन विश्वास और आस्था से करें और महालक्ष्मी की कृपा के प्रार्थी बनें|
Join the Discussion!