
June 2025 Mangal Gochar
मंगल, जो साहस, ऊर्जा और पराक्रम के ग्रह हैं – अब अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर जून 2025 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
June 2025 Mangal Gochar हर राशि को प्रभावित करेगा, परन्तु तीन राशियों – मिथुन, तुला और मीन – के लिए यह अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है – और ये भाव है पराक्रम, साहस, यात्रा और भाई-बहनों से संबंधों का। मंगल यहाँ लाभ और छठे भाव के स्वामी बनकर आपके प्रयासों को साकार करेंगे।
- व्यवसाय में नई ऊर्जा – जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, टूरिज़्म, या फील्ड वर्क से जुड़े हैं – उनके लिए समय अनुकूल है। नए क्लाइंट्स या प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। यदि आप सेवारत हैं तो अधिक अधिकार व प्रतिष्ठा वाले पद पर पदोन्नत हो सकते हैं।
- यात्रा और प्रमोशन के योग – June 2025 Mangal Gochar में छोटी यात्राएं धनवर्धक हो सकती हैं। प्रमोशन की चर्चा चल सकती है या इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है।
- साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि – जो काम लंबे समय से रुके थे, उन्हें आप अब पूरे साहस से आगे बढ़ाएंगे। मानसिक रूप से भी आप दृढ़ रहेंगे।
- June 2025 Mangal Gochar में शत्रुओं की पराजय होगी और आपको मानसिक शान्ति मिलेगी।
- रोग और ऋण से राहत – मंगल छठे भाव के स्वामी हैं, इसलिए पुरानी बीमारियों से राहत और ॠण से मुक्ति के योग बनते हैं। कोई कानूनी विवाद भी सुलझ सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
- पर ख्याल रहे – मंगल की ऊर्जा थोड़ी सी असंतुलित रहेगी, क्योंकि उस पर राहु केतु का प्रभाव है, केतु already सिंह राशी में स्थित है! आप अपनी ऊर्जा और क्षमता का सदुपयोग करें।
- भाई–बहनों के साथ संबंधों में सुधार – खासकर छोटे भाई या बहनों से लाभ मिल सकता है। साथ में कोई काम या योजना बन सकती है।
उपाय: मंगलवार को गौ सेवा करें – विशेष रूप से हरी सब्ज़ियाँ या हरा चारा दें। “ॐ गं गणपतये नमः” – 21 बार जाप करने से मंगल और राहु दोनों शांत होते हैं। साथ ही “ॐ कें केतवे नमः” का जाप करें – क्योंकि केतु तीसरे भाव में भ्रम और अस्थिरता ला सकता है। भाई-बहनों को कोई छोटा उपहार दें – संबंध मधुर बनेंगे।
June 2025 Mangal Gochar – तुला राशी वालों – आ गया आपका लाभ का समय!
तुला राशि के लिए मंगल लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लिए धन और विवाह के स्वामी हैं, और अब जब वो आपके ग्यारहवें भाव में आए हैं – तो इसका सीधा असर आपके लाभ, नेटवर्क, और इच्छाओं की पूर्ति पर पड़ेगा।
बिज़नेस और पार्टनरशिप में सफलता – यदि आप व्यापार कर रहे हैं, तो June 2025 Mangal Gochar में इस समय किसी पुराने क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पार्टनरशिप में भी लाभ का योग। अब आपका काम काम धंधा तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देगा, जिससे आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकेंगे। सेवारत व्यक्तियों हेतु भी समय शुभ है। आपमें से कुछ की वेतनवृद्धि व पदोन्नति हो सकती है।
लाभ भाव में मंगल – पुराने रुके हुए पैसे मिल सकते हैं, चाहे वो friend से हो या कोई legal settlement से। Stock market में speculative benefit मिल सकता है।
पारिवारिक सुख – सप्तम भाव के स्वामी मंगल ग्यारहवें में हैं – परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। शादी योग्य लोगों के लिए अच्छा समय। संतान पक्ष से भी आपमें से कुछ को लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपमें से कुछ परिवार में शिशु जन्म से सुख व शान्ति में वृद्धि होगी।
प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध – इस दौरान आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करें। सामाजिक स्तर, सम्मान व प्रतिष्ठा सभी में वृद्धि की संभावना है।
संतान और भाई-बहन से प्रसन्नता – उनकी ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी बड़ी राहत मिल सकती है।
उपाय: June 2025 Mangal Gochar में शुक्रवार को शिवलिंग पर दूध, शहद और जल से अभिषेक करें। “ॐ नमः शिवाय” की एक माला करें – यह मंगल के साथ-साथ शुक्र को भी संतुलित करता है। आप चाहें तो दान स्वरूप किसी कन्या को सुगंधित वस्तु या कपड़े भी दे सकते हैं।
June 2025 Mangal Gochar – मीन राशी के जातक – शत्रु विजय, पदोन्नति एवं precious metals का समय आ गया।
मीन राशि के लिए मंगल का यह गोचर छठे भाव में हो रहा है, और मंगल यहाँ आपके दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं – यानी धन, वाणी, भाग्य और संघर्षों से जुड़ी बड़ी गतिविधियाँ इस समय सक्रिय रहेंगी। लेकिन ये गोचर अत्यंत शक्तिशाली विजयी संकेत भी देता है।
- शत्रुओं पर जीत – यदि आप किसी प्रतियोगी वातावरण में हैं, जैसे नौकरी, कोर्ट केस, अथवा व्यापार में competition, तो आप साफ़ बढ़त लेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का भी समय है। आपके अधिकांश शत्रु पीछे हट जाएँगे और विजय आपकी होगी।
पदोन्नति और सम्मान के योग – June 2025 Mangal Gochar का ये समय खासतौर पर promotion, सम्मान और recognition के लिए अत्यंत उपयुक्त है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपकी सराहना हो सकती है।
धातुओं से लाभ – सोना, चांदी, तांबा आदि में निवेश करने वाले व्यापारियों को लाभ होगा। June 2025 Mangal Gochar के दौरान speculative investment में भी लाभ की संभावना।
पुरानी समस्याओं से मुक्ति – चाहे वो health issues हों, mental stress हो या debts – अब आपको समाधान मिलने शुरू हो सकते हैं। कोई कानूनी मामला चल रह हो तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।
भाग्य का साथ और धर्म की ओर झुकाव – नवम भाव के स्वामी मंगल होने से आप धार्मिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा या दान पुण्य की योजना बन सकती है।
उपाय: – गुरुवार को गरीबों को मिठाई बाँटें। नियमित रूप से शिवलिंग पर जल अर्पित करें और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें – यह मानसिक शक्ति देता है और शत्रुओं को दूर रखता है। मंगल मूल रत्न मूँगा धारण करने से पहले योग्य विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
मंगल ग्रह हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण हैं? नीचे discription box में लिंक है, इस वीडियो को जरुर देखें
मंगल ग्रह की और जानकारी यहाँ पढ़ें
कोई प्रश्न हो तो कमेंट में जरूर पूछें, मैं व्यक्तिगत रूप से उत्तर देने की कोशिश करूंगा।
🙏 अगली बार फिर मिलेंगे – तब तक आप अपना और अपनों का खूब ध्यान रखें।

Join the Discussion!