
आकाशमंडल में सूर्य तथा चंद्रमा, दोनों प्रकाश पिंडों के बाद, शुक्र (जिसका Diamond Stone होता है), सर्वाधिक तेजस्वी और प्रकाशवान ग्रह हैं| पुराणों के अनुसार महर्षि भृगु के पुत्र, शुक्र, दैत्य गुरु है जैसे ब्रहस्पति देव गुरु, और शुक्र को ही भगवान शिव से मृत संजीवनी विद्या प्राप्त थी|
शुक्र natural zodiac यानी कालपुरुष कुंडली के द्वितीय एवं सप्तम भाव के स्वामी हैं और इस तरह ये हमारे जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण भावों – धन भाव तथा वैवाहिक या दाम्पत्य भाव को स्वामित्व देते हैं|
रत्न साम्राट हीरा यानी Diamond Stone रासायनिक गुणों से संपन्न अति प्रभावशाली, मूल्यवान और विस्मयकारी रत्न है| अपनी अद्भुत आभा, दृढ़ता और सौन्दर्य के लिए विख्यात Diamond Stone धारण करने से शुक्र की स्वामित्व वाले दोनों भावों को बल मिलता है, जो संसारिक जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं|
इतने शुभ ग्रह का रत्न तो हर कोई पहन सकता होगा? इसका उत्तर हाँ भी है और नहीं भी| साधारण cases में हाँ और पर कुछ cases में नहीं|
जैसा मैंने अपने पहलेवाले इस article में कहा था की मैं हर रत्न को हर लग्न से मिलकर बताऊँगा की कौन से लग्न को कौन सा रत्न सूट करेगा और क्यों, तो इसी series में आइये आज हम शुक्र ग्रह के रत्न Diamond Stone की बात करते हैं की प्रत्येक लग्न का शुक्र से क्या सम्बन्ध है और Diamond Stone धारण कर सकते हैं की नहीं|
ज्योतिष में सूर्य और चन्द्र एकाधिपति हैं मतलब एक भाव के स्वामी, पर बाकी समस्त ग्रहों के स्वामित्व में दो भाव आते हैं| सूर्य और चन्द्र चूँकि एकाधिपति हैं इसलिए इनका रत्न निर्धारण थोडा आसान हो जाता है| जब दो भावों का स्वामित्व आता है तब एक भाव शुभ और दूसरा अशुभ हो तो रत्न निर्धारण में काफी सावधानियां लेनी पड़ती है|
मेष लग्न और Diamond Stone
राशी चक्र की पहली राशी है मेष है जो मंगल के स्वामित्व की पहली राशी है| मेष राशी के लग्न में शुक्र के स्वामित्व में दूसरा और सातवाँ भाव आएगा| दोनों भाव शुभ हैं, पर दोनों भाव मारक भाव से भी जाने जाते हैं|
शुक्र और मेष के राशीश मंगल परस्पर नैसर्गिक शत्रु हैं| मेष लग्न को हीरा suit नहीं करेगा| इस लग्न के जातक शुक्र की महादशा या अन्तर्दशा में Diamond Stone पहन सकते हैं या यदि शुक्र बारहवें भाव में उच्च का होकर स्थित हो तो भी हीरा पहन सकते हैं|
वृषभ लग्न और Diamond Stone
राशी चक्र की दूसरी राशी है वृषभ, जो शुक्र की अपनी पहली राशी है| यहाँ शुक्र के स्वामित्व में छठा भाव भी आयेगा, तो एक भाव हुआ शुभ लग्न भाव और दूसरा अशुभ छठा भाव| पर यहाँ exception यह है की शुक्र लग्नेश है इसलिए छठे भाव को भी शुभता देगा|
वृषभ लग्न के लिए हीरा पहनना शुभ फल देगा| Overall success, शत्रु विजय और भाग्य के लिए इन जातकों को हीरा पहनना चाहिए| विशेषकर शुक्र की महादशा और अन्तर्दशा में Diamond Stone अच्छे फल देगा|
Diamond Stone और मिथुन लग्न
अब बात करते हैं मिथुन लग्न की जो बुध की राशी है| बुध और शुक्र परस्पर नैसर्गिक मित्र हैं और इस लग्न में शुक्र के स्वामित्व में पांचवां और बारहवां भाव आयेगा|
पंचम भाव शुभ त्रिकोण भाव है और द्वादश भाव दुश्स्थान| पर देश काल पात्र के बदलाव में आजकल के दृष्टिकोण से बारहवां भाव neutral – सम भाव और बहुधा cases में शुभ ही माना जाता है|
मिथुन के जातकों के लिए Diamond Stone अनुकूल और गुणकारी है| समृद्धि, सौभाग्य, खुशहाली, नाम यश और योग्य सन्तान आदि के लिए हीरा पहनना उत्तम है|
कर्क लग्न और Diamond Stone
राशी चक्र की चतुर्थ राशी कर्क राशी है जो चन्द्र की राशी है, शुक्र चन्द्र परस्पर शत्रु हैं| इस लग्न में शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी बनते हैं| दोनों शुभ भाव हैं पर ग्यारहवें भाव का स्वामित्व शुक्र जैसे विलासी ग्रह को और अधिक विलासी बना सकता है|
इस लग्न में साधारणतया हीरा पहनना अच्छा नहीं माना जाता| शुक्र की महादशा में पहना जा सकता है, अपनी दशा में अच्छे फल देगा|
सिंह लग्न और हीरा
सूर्य की राशी सिंह है| इस लग्न में शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी बनते हैं और लग्नेश सूर्य के परस्पर शत्रु हैं| यहाँ तीसरा अशुभ भाव है और दशम शुभ भाव| शुभ ग्रहों को केन्द्रधिपति दोष लगता है इसलिए हीरा इन जातकों को suitable नहीं होता|
यहाँ exception यह है की यदि शुक्र अष्टम भाव में उच्च का है या तीसरे/दशम भाव में स्वग्रही है तो Diamond Stone शुक्र की महादशा और अंतरदशा में पहना जा सकता है, अच्छे फल देगा|
कन्या लग्न और Diamond Stone
राशीमंडल की छठी राशी है कन्या राशी जो बुध के स्वामित्व की दूसरी राशी है| कन्या लग्न में शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं, दोनों भाव शुभ हैं और बुध – शुक्र परस्पर मित्र हैं|
इस लग्न में हीरा पहनना अनुकूल और गुणकारी है| आर्थिक लाभ, पिता के लिए शुभता, सुख समृद्धि, पारिवारिक सुख, भाग्योदय आदि के लिए Diamond Stone पहनना उत्तम है|
तुला लग्न और हीरा
राशि चक्र की सातवीं राशी तुला है जो शुक्र की अपनी राशि है| यहाँ शुक्र लग्नेश और अष्टमेश यानी आठवें घर के भी स्वामी हैं| लग्न शुभ भाव है और अष्टम कुंडली का सबसे अशुभ भाव| पर यहाँ चूँकि शुक्र लग्नेश हैं इसीलिए अष्टम भाव को शुभता देते हैं||
तुला लग्न में Diamond Stone पहनना अनुकूल और गुणकारी है| दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, अचानक लाभ और तरक्की आदि के लिए इन जातकों को हीरा पहनना शुभ है|
वृश्चिक लग्न और Diamond Stone
अगली राशी है वृश्चिक जो राशीमंडल की आठवीं राशी और मंगल की दूसरी राशी है| यहाँ शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी बनते हैं और लग्नेश मंगल के परस्पर शत्रु हैं|
वृश्चिक मंगल की negative राशी है| इस राशी के जातकों को हीरा नहीं पहनना चाहिए|
धनु लग्न और हीरा
धनु ब्रहस्पति की पहली राशी है| शुक्र यहाँ छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं| छठा भाव अशुभ भाव है और ग्यारहवें भाव का स्वामित्व शुक्र जैसे विलासी ग्रह को और अधिक विलासी बना सकता है|
एक और धनु के राशीश ब्रहस्पति देवगुरु हैं वहीँ दूसरी और शुक्र दैत्य गुरु| धनु के जातक को हीरा suit नहीं करेगा|
मकर लग्न और Diamond Stone
अगली राशी है मकर जो कर्माधिपति शनि के स्वामित्व की पहली राशी और राशीमंडल की दशम राशी है| शुक्र यहाँ पंचम और दशम, दोनों शुभ भाव के स्वामी हैं| लग्नेश शनि और शुक्र परस्पर मित्र ग्रह हैं|
इस case में Diamond Stone पहनना अच्छे फल देगा, विशेषकर शुक्र की महा और अंतर दशा में व्यवसाय और skill upgradation आदि के लिए बहुत अच्छा है|
कुम्भ लग्न और हीरा
शनि के स्वामित्व की अगली राशी है कुम्भ राशी जो राशी चक्र की ग्यारहवीं राशी है| शुक्र यहाँ चौथे और नवें भाव के स्वामी हैं और लग्नेश शनि के परस्पर मित्र हैं|
इस case में Diamond Stone भाग्योदय के लिए, उत्तराधिकार और पैत्रिक संपत्ति आदि के लिए अच्छे फल देगा| इन जातकों को हीरा पहनना शुभ है|
मीन लग्न और Diamond Stone
राशी चक्र की आखिरी राशी यानी बारहवां भाव है मीन राशी जो ब्रहस्पति के स्वामित्व की दूसरी राशी है| एक और मीन के राशीश ब्रहस्पति देवगुरु हैं वहीँ दूसरी और शुक्र दैत्य गुरु|
यहाँ शुक्र के स्वामित्व में दोनों अशुभ भाव हैं – तीसरा और आठवाँ| मीन राशी के जातकों को Diamond Stone बिलकुल suit नहीं करेगा|
*********
हीरे के गुण, grading और पहचान आदि के लिए इस article को देखें |

There is a lot of good information on your website, which helps me in writing posts.