
काल पुरुष के लग्न और अष्टम भाव के स्वामी मंगल आज से कर्क राशी में प्रवेश करेंगे, Mars in Cancer transit में नीच के होकर अगस्त के अंत तक गोचर करेंगे| Mars in cancer हर स्थिति में अशुभ माना जाता है| जीवन में उन्नति और तरक्की के लिए जो साहस और संघर्ष करने के क्षमता है वो हमें मंगल ही देता है|
कालपुरुष (Natural zodiac) की प्रथम राशी मेष के स्वामी मंगल को अंगारक और भूमि पुत्र भी कहा जाता है| ये कालपुरुष के दशम भाव में उच्च के होते हैं – ये स्थिति स्पष्ट करती है की व्यवसाय के लिए मंगल कितना important है| नीच की स्थिति में ग्रह सबसे कमजोर और अशुभ स्थिति में होते हैं और ऐसा मंगल काफी उपद्रवी सिद्ध हो सकता है|
तो आइये Mars in cancer अलग अलग राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा, इसे संक्षिप्त रूप में समझते हैं| जब हम राशी की बात करते हैं तो जिस राशी में जन्म कुंडली का चन्द्र स्थित है, उस राशी की बात कर रहे हैं|
Also read: क्या होती है ज्योतिष राशी, जीवन पर इनका क्या प्रभाव है ?
ये फलादेश एक general indicator है| Specific prediction मंगल के भाव स्वामित्व, horoscope में मंगल की स्थिति एवं अन्य ग्रहों से युति तथ दृष्टि सम्बन्ध आदि पर depend करता है जो व्यक्तिगत विश्लेषण का subject है जिसके लिए horoscope analysis की जरूरत पड़ती है जो सम्पूर्ण कुंडली का अध्ययन है|
Mars in cancer transit मेष राशी के लिए
इस transit में Mars in cancer आपकी राशी से चतुर्थ भाव में नीच के होकर गोचर करेंगे| चतुर्थ भाव सुख, घर गृहस्थी और मात्र भाव भी है| नीच का मंगल इस भाव में घर की सुख शान्ति भंग कर सकता है, व्यर्थ के कलह और विवाद से बचें| माता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, विशेषकर यदि चंद्रमा कुंडली में पीड़ित हो तो विशेष ख्याल रखें| यहाँ से मंगल आपके व्यवसाय के भाव – दशम पर दृष्टि डालेगा, तो व्यवसाय में सावधान रहें, किसी भी तरह के confrontation से बचें|
वृषभ राशी के लिए Mars in cancer
Taurus – वृषभ राशी के लिए ये गोचर राशी से तीसरे भाव में हो रहा है| पराक्रम और भात्रु भाव में नीच का मंगल आपके उद्यमों में कमी ला सकता है और भाई बहनों के लिए प्रतिकूल परिस्थिति पैदा कर सकता है| कार्य क्षेत्र में आपके सीनियर्स आपको काफी scrutiny में रख सकते हैं, जिससे आप stressful रह सकते हैं| व्यर्थ के विवादों से बचें और अपने communication पर ध्यान दें|
मिथुन के लिए neech mangal गोचर
मिथुन राशी के लिए mars in cancer transit राशी से दूसरे भाव पर होगा| धन और कुटुंब भाव में neech mangal का गोचर आपके finances में problems दे सकता है| घर परिवार के सदस्यों को आपकी अशिष्ट भाषा या उग्र व्यवहार से ठेस पहुँच सकता है| धन के मामलों में दिक्कतें आएँगी, loan लेने या देने से बचें, इस समय का लेन देन bad loan बन सकता है| इस दौरान वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें|
कर्क राशी के लिए मंगल गोचर
आपकी जन्म कुंडली में नीच का मंगल ठीक राशी के ऊपर रहेगा| ये समय मंगल कुंडली के जिस भाव में स्थित है उस भाव के कारकत्व का नाश करेगा| चंद्रमा के ऊपर नीच के मंगल का गोचर आपके स्वाभाव में उग्रता, क्रोध और अहंकार की वृद्धि करेगा| आप इस दौरान तनावग्रस्त हो सकते हैं, शांत रहने में ही भलाई है| अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, क्यूंकि मंगल इस समय चन्द्र राशी से छठे भाव – रोग के भाव को भी दृष्टि देगा, स्वास्थ्य सम्बन्धी लापरवाही महँगी पड़ सकती है|
सिंह राशी के लिए मंगल गोचर
सिंह के लिए ये गोचर राशी से बारहवें भाव – व्यव भाव पर हो रहा है| खर्चों में वृद्धि हो सकती है| अस्पताल से सम्बंधित खर्चे भी हो सकते हैं| सिंह कालपुरुष का पंचम भाव है – speculation का भाव – तो जो लोग शेयर्स या स्टॉक मार्किट आदि से जुड़े हैं उन्हें सावधान रहना है, safe और calculated रिस्क ही लें, short term में ज्यादा profits के लिए जोखिम ना उठायें| इस समय कोई सुरक्षित फण्ड में पैसा निवेशित है तो उसे touch ना करें| सूर्य पिता का कारक है तो और कुंडली में यदि सूर्य पीड़ित है तो ये समय पिता के स्वास्थ्य पर खर्चे बढ़ सकते हैं| पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें|
कन्या के लिए नीच के मंगल का cancer में transit
कन्या राशी के लिए Mars in cancer transit राशी से ग्यारहवें भाव यानी लाभ भाव में होगा| नीच का मंगल लाभ भाव में हानिकारक हो सकता है| आमदनी से ज्यादा खर्चे बढ़ने के संकेत हैं| कन्या कालपुरुष का छठा भाव है – रोग, ऋण, रिपु भाव – दुश्मनों से सावधान रहें, खर्चों पर लगाम रखें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें| कुंडली में यदि बुध बलशाली है तो ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, समय कट जायेगा| अगर नौकरी change करने का सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएँ, पुरानी company से मिलने वाले account settling में नुक्सान होगा|
Mars in cancer transit तुला राशी के लिए
मंगल का cancer में debilitated transit तुला राशी के लिए मिश्रित फलों का रहेगा| Mars in cancer गोचर तुला से दशम भाव ये कर्म भाव या house of profession में होगा| हालाँकि मंगल नीच का होकर transit में है पर दशम भाव में मंगल दिग्बली होता है – चतुर्थ भाव में उच्च के मंगल से दशम का नीच का मंगल बेहतर है – ज्योतिष में ऐसी एक मान्यता है| आपके कार्यक्षेत्र में स्ट्रेस बढेगा, पर यदि आप strongly पूरी तरह से focussed होकर काम करेंगे तो विजयी रहेंगे| व्यर्थ के gossips से बचें|
वृश्चिक राशी और नीच के मंगल का गोचर
वृश्चिक राशी में मंगल स्वयं राशीश है और नीच का होकर बलहीन अवस्था में कुंडली के भाग्य भाव और पितृ भाव – नवम भाव में गोचर करेगा| ये समय संघर्ष का रहेगा जब आपको भाग्य का साथ नहीं रहेगा| आपको अपनी प्रवीणता, कुशलता और योग्यता से कड़ी मेहनत करके ही आगे बढ़ना पड़ेगा| पिता से सम्बन्ध कटु हो सकते है| पिता से स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें| लम्बी यात्रा हो सके तो टालें| कुंडली में यदि मंगल बलशाली है तो ये समय ज्यादा परेशान नही करेगा क्यूंकि मंगल स्वयं राशीश है|
धनु राशी और नीच के मंगल का गोचर
Mars in cancer transit में debilitated mars धनु राशी से अष्टम भाव में गोचर करेगा| अष्टम भाव कुंडली का सबसे अशुभ भाव माना जाता है| रुकावटें, तनाव और परेशानियाँ बढ़ेंगी| Life partner का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है| अनावश्यक तनाव और विवाद से बचें| Mars in cancer transit में वाहन बहुत सावधानी से चलायें, accident और road rage के victim बन सकते हैं| अग्नि, शस्त्र आदि से सावधान रहें, लड़ाई झगड़ों से दूर रहें और स्वास्थ्य का ख्याल; रखें|
Capricorn and mars in cancer transit
मकर राशी के लिए mars in cancer चन्द्र से सप्तम भाव में नीच का होकर transit करेगा| सप्तम भाव life पार्टनर और वैवाहिक जीवन का भाव है| मंगल सप्तम में वैसे ही शुभ नहीं माना जाता और नीच का होकर जब गोचर करेगा तो और ज्यादा अशुभ हो जायेगा| आपसी रिश्तों में सब्र रखें, कलह से बचें| सप्तम भाव आपकी प्रतिष्ठा का भी भाव है – नीच का मंगल दुर्व्यसन देता है – drinks या bad company से आपकी प्रतिष्ठा पर आचं के chances हैं, avoid करें|
कुम्भ राशी और नीच का मंगल गोचर
कुम्भ राशी के लिए mars in cancer जन्म चन्द्र से छठे भाव में गोचर करेगा| नीच के मंगल का रोग, ऋण रिपु भाव में गोचर शुभ नहीं होगा| स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, दुश्मनों का भय रहेगा| ऋण लेने और देने का समय नहीं है यह, loan की repayment में चूक legal problemsदे सकती है| कूई पुराणी बीमारी resurface हो सकती है, पूरी सावधानी बरतें| Court कचहरी के मामले उलझ सकते है, अपने आक्रामक रवैय्ये पर पूरा नियंत्रण रखें|
मीन राशी के लिए मंगल का नीच गोचर
मीन राशी के लिए mars in cancer जन्म चन्द्र से पंचम भाव में गोचर करेगा| पंचम भाव संतान का और शिक्षा का भाव है| कुंडली में यदि मंगल पीड़ित है या पंचमेश पीड़ित है तो संतान के लिए ये समय अच्छा नहीं है| Mars in cancer transit अपने बच्चों को पिकनिक आदि में ना भेजें, खेल कूद में गिर कर चोट लगने के योग हैं| परीक्षा में लापरवाही ना करें, बहुत ध्यान से paper attempt करें| गर्भवती स्त्रीयां विशेष ख्याल रखें, unwanted movements से बिलकुल बचें|
मंगल गोचर के ये फलादेश सामान्य फलादेश हैं, कुंडली के बाकी नियोगों जैसे ग्रहों की दृष्टि, युति, वर्षफल और महादशा के आधार पर इनमे संशोधन हो सकता है|

Join the Discussion!