
Jupiter transit Virgo 2016 – इस साल ब्रहस्पति का गोचर कन्या राशी में हो रहा है| कन्या राशी कालपुरुष कुंडली या natural zodiac की छठी राशी और छठा भाव है| ज्योतिष में छठे भाव को शुभ भाव नहीं माना गया है| कन्या राशी बुध के स्वामित्व की राशी है| बुध ब्रहस्पति से सम भाव रखते हैं पर ब्रहस्पति बुध को शत्रु मानते हैं, तो ब्रहस्पति अपने शत्रु भाव में गोचर करेंगे|
Jupiter transit Virgo 2016 के पीरियड में ब्रहस्पति तीन मित्र नक्षत्रों में गोचर करेंगे – सूर्य के नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी में, चन्द्र के नक्षत्र हस्त में और मंगल के नक्षत्र चित्रा में| काफी समय से चले आ रहे transitory गुरु-चांडाल योग समाप्त होने का समय है यह| शुभ ब्रहस्पति अलग अलग राशी के लिये अलग अलग फल देंगे|
आइये Jupiter transit Virgo 2016 के इस article के तीसरे भाग में आज बात करते हैं तुला और वृश्चिक राशी पर इस गोचर से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में|
Jupiter transit Virgo 2016 – तुला राशी
ब्रहस्पति का तुला राशी के जातकों के लिये ये गोचर उतना अच्छा नहीं है| तुला राशी के लिये ब्रहस्पति चन्द्र से तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो चन्द्र से बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं| बारहवां भाव व्यय भाव है जो नुक्सान और खर्चों का भाव है| खर्चों का भाव है इसलिये विशेषतः अपने खर्चों को काबू में रखें, फिजूलखर्ची से बचें|
- कन्या राशी से ब्रहस्पति अपनी पंचम दृष्टि चन्द्र से चौथे भाव, मकर राशी पर देंगे| चौथा भाव सुख का, माँ का, भूमि और वाहन आदि का भाव है तो जीवन के इन पहलुओं पर शुभ प्रभाव पड़ेगा|
- आपकी माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा|
- रिश्तेदारों से सहयोग रहेगा|
- घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा|
- अगर आप अपने घर के renovation का प्लान कर रहे थे, तो इस गोचर में वो pending काम भी पूर्ण होने के आसार हैं|
- यदि वाहन लेने की प्लानिंग है तो वो पूर्ण होगी|
- शनि और मंगल यदि कुंडली में strong हैं तो भूमि व जायदाद से related मामलों में फायदा होगा| इन ग्रहों की ऐसी स्थिति इस गोचर में आपको प्रॉपर्टी का मालिक भी बना सकती है|
- Jupiter transit Virgo 2016 में तुला राशी से ब्रहस्पति अपनी सप्तम दृष्टि से चन्द्र से छठे भाव, अपने खुद के भाव मीन राशी को दृष्टि देंगे|
- छठा भाव रोग, ऋण, रिपु भाव है| क्यूंकि ये अपने ही भाव को देख रहें हैं तो आपके ऋण में घटाव होगा और रिपु याने शत्रु विलुप्त हो जायेंगे| पर चूँकि ब्रहस्पति अपने शत्रु भाव में गोचर कर रहें हैं तो आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है|
- पेट की तकलीफें हो सकती हैं, तनाव और टेंशन आदि आपकी शांति भंग कर सकती हैं|
- तनाव और टेंशन आपको नशीले पदार्थों की तरफ आकर्षित कर सकते हैं, ध्यान रखें|
- मीन राशी पर अपने स्वामी ब्रहस्पति की दृष्टि से इस समय आपका शयन सुख काफी अच्छा रहेगा|
- Jupiter transit Virgo 2016 में ब्रहस्पति अपनी नवम दृष्टि तुला से अष्टम भाव, वृषभ राशी को देंगे| इस दौरान आपके life पार्टनर की income में काफी बढ़ोत्तरी के योग हैं|
- परिवार में स्त्री के द्वारा धन के आगमन के योग हैं|
- तुला राशी के अविवाहित पुरुष जातक इस गोचर में धनवान स्त्री से विवाह कर सकते हैं|
- इस समय विदेश यात्रा और लम्बी तीर्थ यात्रा आदि के भी योग बन सकते हैं, जो आपको आपके परिवार से दूर रख सकते हैं|
- नौकरी पेशा लोग विदेशों में posting पा कर आर्थिक उन्नति कर सकते हैं, पर परिवार से दूर होना पड़ सकता है|
- कोई legal matter, जो लम्बे समय से चल रहा है तो इस गोचर में उसमे राहत मिलेगी|
- जनवरी 2017 के आखरी हफ्ते से, जब शनि धनु राशी प्रवेश करेंगे तब तुला के जातकों के लिए अच्छा समय है|
- तुला राशी के जातक इस समय शनि की साढ़े साती के अंतिम भाग से गुजर रहे हैं, साथ में ब्रहस्पति के व्यय भाव में गोचर की वजह से आर्थिक मामलों में कठिनाई हो सकती है|
- पर जनवरी 2017 के आखिरी हफ्ते से, जब शनि धनु में प्रवेश करेंगे, तुला राशी के जातकों को काफी राहत मिलेगी|
- Love relations के मामले में यह गोचर अनुकूल नहीं है, पर आपकी महादशा या अंतर दशा अनुकूल या शुभ ग्रह की चल रही है तो बहुत उत्तम समय होगा| इस दौरान आप धर्म कर्म के कार्यों और दान आदि कर्मों में रूचि दिखायेंगे|
Jupiter transit Virgo 2016 – तुला राशी के उपाय
- खर्चों को कम करने के लिए और लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिये महालक्ष्मी हवन करायें|
- गुरूवार और शुक्रवार को कनकधारा मन्त्र सुनें या पढ़ें
- नीचे दिये गए मंत्र को 48 बार रोज उच्चारण करें:
- ॐ धनदाय नमः| ॐ गुरवे नमः||
Jupiter transit Virgo 2016 – वृश्चिक राशी
ब्रहस्पति गोचर इस साल वृश्चिक राशी के जातकों के लिये शुभ है| वास्तव में कहा जाये तो ये वो गोचर है जिसका आपको बहुत समय से इन्तजार था| वृश्चिक राशी के लिए ब्रहस्पति द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं – एक धन भाव और दूसरा शुभ त्रिकोण भाव – और खुद ब्रहस्पति विराजमान होंगे लाभ भाव में| तो देखा आपने, कितना उत्तम combination बन रहा है आप के लिए| धन भाव के स्वामी लाभ भाव में, ये अपने आप में एक राजयोग है|
- ऐश्वर्य के कारक ब्रहस्पति इस गोचर में आपके किये गए कर्मों का पूरा returns देने वाले हैं|
- Jupiter transit Virgo 2016 वृश्चिक राशी के जातकों के लिये नाम, यश पर पद प्राप्ति के योग बनाएगा|
- Job में promotion के योग बनेंगे| आप अपने हर काम को और जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभायेंगे जिसके लिये आपको full appreciation मिलेगा|
- इस गोचर के दौरान आपकी communication बहुत प्रभावशाली रहेगा और आप नयी उर्जा, नयी energy से भरपूर रहेंगे क्यूंकि आपके पराक्रम भाव का स्वामी, विस्तार के भाव में स्थित होगा|
- आपका फ्रेंडशिप circle बढेगा और आपके मित्र गण सदा आपके लिये उपलब्ध रहेंगे| आपके सहोदर, भाई बहन और रिश्तेदार आदि सब आपके लिये अनुकूल रहेंगे|
- इस गोचर में आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और आपको कई आय के स्रोत मिलेंगे|
- Jupiter transit Virgo 2016 में वृश्चिक राशी के जातकों का सोना, सोने के आभूषण, gemstones और अन्य मूल्यवान चीजें खरीदने का योग बन सकता है|
- अगर कोई बीमारी आपको परेशान करती आ रही हो तो उससे मुक्ति मिलेगी और आपका स्वास्थ्य normally अच्छा रहेगा| इस दौरान आपका sports और अन्य physical activities की तरफ रुझान रहेगा|
- ब्रहस्पति का चन्द्र से तीसरे भाव पर दृष्टि की वजह से आपका कला की तरफ, नृत्य संगीत की तरफ और लेखन आदि सृजनात्मक क्रिया कलापों की तरफ भी झुकाव रहेगा|
- ब्रहस्पति इस गोचर के दौरान अपनी सप्तम दृष्टि अपने स्वयं के भाव मीन राशी को देंगे जो चंद्रमा से पंचम भाव बनता है| इस दृष्टि के परिणामस्वरुप संतान के इच्छुक जातकों के लिये संतान का योग बनेगा|
- जिन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कतें हैं वे इस दौरान संतान adopt कर सकते हैं|
- आपके परिवार में विवाह, बच्चे का विद्या आरम्भ, गृह प्रवेश आदि शुभ घटनाओं के योग बन सकते हैं|
- यदि आप विद्या ग्रहण कर रहे हैं या कोई नयी skill, कोई नयी ट्रेनिंग या उच्च शिक्षा आदि में interested हैं तो ये उपयुक्त समय है, इन सबके योग बनेंगे|
- नौकरी पेशा लोगों को अपने सीनियर्स और उच्चाधिकारियों से favours और सहयोग मिलेगा|
- इस गोचर के दौरान आप धार्मिक चीजों में जैसे मंदिर/धर्म स्थल के निर्माण में सहयोग, poor feeding तथा गरीबों के लिये भंडारा आदि में भी interest दिखायेंगे|
- Jupiter transit Virgo 2016 में ब्रहस्पति अपनी नवम दृष्टि चन्द्र से सप्तम राशी वृषभ को देंगे, ये आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता और life पार्टनर से रिश्तों में और करीबी लायेगा|
- विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह या मंगनी के योग बन सकते हैं|
यदि कुंडली में ब्रहस्पति और बुध पीड़ित हैं तो जीवन के उपरोक्त पहलुओं पर प्रतिकूल असर भी पड़ सकता है| अगर आपकी महादशा या अंतर दशा कुडंली के अशुभ ग्रहों की चल रही हो तो शुभ असर उसी अनुपात से कम हो जायेंगे| वृश्चिक राशी के जातकों के लिये ये समय शनि की साढ़े साती के दूसरे और सबसे मुश्किल ढय्या (ढाई साल) का समय भी है, तो कुछ प्रतिकूल असर भी हो सकते हैं|
Jupiter transit Virgo 2016 – वृश्चिक राशी के उपाय
- नीचे दी गयी गुरु गायत्री का गुरूवार को 21 जाप करें|
- ॐ वृषभध्वजाय विद्महे क्रुनिहस्ताय धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात||
- जब जब हो सके, गुरूवार को किसी नवग्रह क्षेत्रम में जायें और गुरु पूजा करें|

Join the Discussion!