
Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 – आकाशमंडल में ग्रह सदा चलायमान रहते हैं| ग्रहों का ये चलन किसी न किसी राशी में होता रहता है जिसे गोचर या Transit कहते हैं| ये गोचर हमारे जीवन को विभिन्न तरह से प्रभावित करते रहते हैं|
जन्म के समय जिन ग्रहों ने हमारे जीवन को प्रभावित किया, वह ग्रह गोचर के द्वारा भी हमारे जीवन में उतार चढाव लाते रहते हैं| कुंडली में जो promise रहता है, जो भी अच्छे या बुरे फल हैं उनकी डिलीवरी transit से ही होती है| दशा और गोचर मिल कर ही कुंडली के परिणाम निकलते हैं|
गोचर के ग्रहों का प्रभाव कुंडली में ग्रहों के भाव स्वामित्व पर भी depend करता है और गोचर में ग्रह चंद्रमा से कहाँ स्थित है इस पर भी| दुश्स्थान के स्वामी यदि गोचर में भी बुरे भावों पर चल कर रहें हों तो प्रतिकूल प्रभाव ही पड़ेंगे |
ब्रहस्पति 11 अगस्त 2016 को सिंह राशि से आगे चलते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 12 सितम्बर 2017 तक कन्या राशी में रहेंगे| जैसा पहले कहा ब्रहस्पति का गोचर अति महत्वपूर्ण गोचर है| और इस साल की विशेषता यह है की ब्रहस्पति का ये गोचर ब्रहस्पतवार यानी गुरूवार को ही हो रहा है जो ब्रहस्पति के अधिपत्य का ही दिन है|
Also read: Rashi in Hindi – क्या होती है ज्योतिष राशी, जीवन पर इनका क्या प्रभाव है ?
आइये Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 के इस article के चौथे भाग में आज बात करते हैं सिंह और कन्या राशी पर इस गोचर से क्या प्रभाव पड़ेंगे और क्यों? साथ ही सिंह और कन्या राशी के गोचर उपायों की भी जानकारी लेते हैं|
Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 – सिंह राशी
ब्रहस्पति का गोचर सिंह राशी के लिये प्रायः शुभ फल देगा| सिंह राशी के लिये Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 आपकी राशी से दूसरे भाव में होगा| दूसरा भाव धन का और कुटुंब का भाव है| ब्रहस्पति स्वयं धन के और ऐश्वर्य के कारक हैं| तो आपके राशीश सूर्य के मित्र ब्रहस्पति, आपकी राशी से अगली राशी यानी कन्या राशी और धन एवं कुटुंब भाव में प्रवेश करेंगे|
- पारिवारिक रिश्तों के लिए ये गोचर शुभ है| परिवार में शुभ कर्म जैसे बच्चे का जन्म, विवाह आदि के भी योग बन सकते हैं| आपके पारिवारिक और दांपत्य जीवन में खुशहाली का समय है यह|
- अविवाहित सिंह राशी के लोगों का love life काफी active रहेगा और विवाह सूत्र में बंधने का योग बनेगा|
- सिंह राशी के लिये Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 आर्थिक रूप से उत्तम है| ये समय धन सम्बन्धी प्रचुरता का समय है| इस गोचर के दौरान आप सोने चांदी, gems और दूसरी तरह की चल संपत्ति movable assets के स्वामी बनेंगे|
- आपके उद्यमों में आपको सफलता मिलेगी|
- काफी समय से जो आर्थिक तंगी का माहौल था, वो समाप्त होगा|
- पूँजी निवेश – investment और बचत के लिये भी अच्छा समय है|
- ब्रहस्पति आपके पंचम भाव का स्वामी है तो इस समय आपके बच्चे पढाई में काफी तरक्की करेंगे|
- मन्त्र एवं धर्मग्रंथों में इस दौरान आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी|
- अगर आप कोई नयी चीज सीखने में interested हैं या कोई नयी भाषा आदि सीखना चाहते हैं तो ये समय उसके लिए बहुत अच्छा है|
- कन्या राशी से ब्रहस्पति की शुभ पंचम दृष्टि चन्द्र (सिंह राशी) से छठे भाव पर पड़ेगी, तो आपके शत्रु, प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपके सामने नहीं दिखेंगे|
- पुराने रोगों में शान्ति मिलने के योग हैं और साथ ही यदि कोई कोर्ट case या कानूनी मामला चल रहा हो तो उसमे भी विजय के योग बन सकते हैं|
- पुराने मित्र या बंधू जिनसे आपके relationship कोल्ड स्टोरेज में थे, वो दोबारा आपके करीब आयेंगे|
- ब्रहस्पति की सप्तम दृष्टि इस दौरान सिंह राशी से अष्टम भाव – मीन राशी पर पड़ेगी जो ब्रहस्पति की स्वराशी है तो आपके स्वास्थ्य पर अनुकूल असर पड़ेगा| दीर्घकालीन बीमारी से छुटकारा मिलेगा और इस वजह से जो मानसिक अशांति का वातावरण था, वो सुधरेगा|
- अगर कोई उत्तराधिकार का मामला चल रहा है तो इस गोचर में वो आपके favour में हो सकते हैं|
- जीवनसाथी के income में बढोत्तरी के योग हैं|
- ब्रहस्पति कन्या राशी में स्थित हो कर, नवम दृष्टि चन्द्र से (सिंह राशी से) दशम भाव – यानी कर्म के भाव को देंगे, तो यह समय नौकरी पेशा लोगों के लिये अप्रत्याशित वेतन वृद्धि का समय है|
- नौकरी पेशा लोगों के लिये ये समय job satisfaction का रहेगा| अपने profession में उन्नति के लिये आप इस समय किसी नए skill set में अपने आप को upgrade कर सकते हैं|
- इस गोचर के दौरान आपका धर्म, दान और सामाजिक कार्यों की तरफ भी झुकाव हो सकता है|
- कुंडली में यदि ब्रहस्पति शुभ अवस्था में नहीं है या पीड़ित है तो धन के मामलों में सावधानी बरतें| किसी और के लेन देन के मामलों में उलझ सकते हैं| आपके अपने धन के मामलों में भी तनाव बन सकता है|
- उधार देना और उधार लेना दोनों cases में दिक्कतें आ सकती हैं, पूरी सावधानी बरतें|
- अनावश्यक विवाद से बचें, आपके बिना सोचे बोले गये शब्द और लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं|
- ब्रहस्पति सिंह राशी के लिये अष्टम भाव के स्वामी भी हैं और शत्रु ग्रह की राशी में गोचर रत हैं तो तो इस दौरान आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, लापरवाही न बरतें| पति पत्नी के आपसी रिश्तों में गलतफहमी, विचार विभिन्नता और कटुता के वातावरण से बचें, रिश्तों में इस वजह से problems आ सकती है|
स्वास्थ्य के सम्बन्ध से आँखों और दांतों की problem के योग बन सकते हैं| अनावश्यक भ्रान्ति एवं चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं| अपने emotions पर control रखें, भावुक और आतुर करने वाली फीलिंग्स से बचें| अपने से बड़ों के साथ रिश्तों का खास ख्याल रखें, इनसे relations बिगड़ने के योग बन सकते हैं|
Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 सिंह राशी के उपाय|
- गुरूवार के दिन गुरु गायत्री का 21 जाप करें:
- ॐ वृषभध्वजाय विद्महे क्रुनीहस्ताय धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात||
- जब जब हो सके, गुरूवार को किसी नवग्रह क्षेत्रम में जायें और गुरु पूजा करें|
Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 – कन्या राशी
ब्रहस्पति का कन्या राशी में गोचर मिश्रित फल देगा| इस राशी में Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 आपके चन्द्र पर ही होगा| ब्रहस्पति कालपुरुष के दुश्स्थान में और अपने शत्रु ग्रह बुध के भाव में गोचर कर रहे हैं तो इस राशी के जातक के अपने लिये उतने अच्छे फल नहीं होंगे पर बच्चों के लिये, life पार्टनर आदि के दृष्टिकोण से ये गोचर अच्छे फल देगा|
- ब्रहस्पति कन्या राशी से पंचम दृष्टि पंचम भाव मकर राशी को देंगे, आपके बच्चे इस समय पढाई आदि में progress करेंगे|
- बच्चों का पढाई में concentration बढेगा और अच्छी रिपोर्ट्स लायेंगे|
- बच्चे के जन्म के इच्छुक जातक इस गोचर में parents बन सकते हैं|
- आपके finance में बढ़ोत्तरी होगी माली हालत सुधरेगी|
- धर्म कर्म के कार्यों और दान आदि में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी|
- कन्या राशी से ब्रहस्पति सप्तम दृष्टि से मीन, अपनी स्वयं राशी को दृष्टि देंगे, आपके life पार्टनर से relations बहुत अच्छे रहेंगे| Life पार्टनर से मानसिक और शारीरिक relations, सब positive रहेंगे|
- यदि आप किसी relation में हैं तो आपकी love life active रहेगी|
- मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे|
- अपने मित्र समुदाय और रिश्तेदारों से आपके relations काफी satisfying रहेंगे| अपने शत्रुओं से आप शांति और संधि से फिर रिश्ते बनायेंगे|
- कन्या राशी से ब्रहस्पति अपनी शुभ नवम दृष्टि नवम भाव वृषभ राशी को देंगे, ये समय आपके पिता के धन और स्वास्थ्य लिये शुभ है|
- आप इस दौरान आपका धार्मिक झुकाव हो सकता है और आप लम्बी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं|
- परिवार में विवाह के योग बन सकते हैं|
- कुंडली में ब्रहस्पति, शनि और शुक्र strong हैं तो ये समय आपके व्यवसाय, नौकरी, business, विदेश यात्रा और धन संपत्ति के लिये उत्तम समय है| इन ग्रहों की ये स्थिति आपके जीवन में एक नया सोच, एक नयी उर्जा देगी और आप जीवन में इस साल काफी तरक्की करेंगे|
- कोई नया काम, कोई नया प्रोजेक्ट आदि अगर pipeline में है तो ये अच्छा समय है उसे कार्यान्वित करने का|
- कन्या राशी के जातक Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 में अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने के योग हैं|
- ब्रहस्पति कुंडली में अशुभ स्थिति में है तो इस गोचर में कन्या राशी के जातकों के लिये प्रतिष्ठा का loss, जमीन जायदाद आदि में नुकसान के योग बन सकते हैं, सावधान रहें|
- मित्रों और रिश्तेदार आदि से झगड़ों के वजह से relation ख़राब होने के भी chances है|
- विवाह के इच्छुक लोगों को विलम्ब का सामना करना पड़ सकता है|
- नौकरी पेशा लोग अपने कार्यस्थल में अपने सीनियर्स से deal करते वक्त ध्यान रखें, उतने सौहार्द पूर्ण relation नहीं रहेंगे|
- Diplomatically – व्यवहारकुशलता से कार्य करेंगे तो आपके सीनियर्स अनुकूल रहेंगे| इन प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद आप हार नहीं मानेंगे और डटे रहेंगे|
Jupiter transit Virgo 2016 to 2017 कन्या राशी के उपाय
- मृत्युन्जय होमम अपने नाम नक्षत्र के साथ करायें|
- सोमवार और गुरूवार के दिन लिंगाष्टकम सुनें|
- नीचे दिये गए मंत्र का 48 उच्चारण रोज करें:
- ॐ धर्मपालनाय नमः| ॐ गुरवे नमः ||

Join the Discussion!