
ब्रहस्पति 11 अगस्त 2016 को सिंह राशि से आगे चलते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 12 सितम्बर 2017 तक कन्या राशी में रहेंगे| Jupiter transit 2016 अति महत्वपूर्ण गोचर है| और इस साल की विशेषता यह है की ब्रहस्पति का ये गोचर ब्रहस्पतवार यानी गुरूवार को ही हो रहा है जो ब्रहस्पति के अधिपत्य का ही दिन है| काफी समय से चल रहे गुरु चंडाल योग भी इस समय समाप्त होगा|
Jupiter transit 2016 गोचर कन्या राशी में हो रहा है| कन्या राशी कालपुरुष कुंडली या natural zodiac की छठी राशी और छठा भाव है| ज्योतिष में छठे भाव को शुभ भाव नहीं माना गया है| कन्या राशी बुध के स्वामित्व की राशी है| बुध ब्रहस्पति से सम भाव रखते हैं पर ब्रहस्पति बुध को शत्रु मानते हैं, तो ब्रहस्पति अपने शत्रु भाव में गोचर करेंगे|
ये गोचर अलग अलग राशी के जातकों पर अलग अलग तरह से प्रभाव डालेगा| आइये Jupiter transit 2016 article के इस दूसरे भाग आज राशिचक्र की नौवीं और दसवीं राशी धनु और मकर राशी के बारे में समझते हैं|
Also read: Rashi in Hindi – क्या होती है ज्योतिष राशी, जीवन पर इनका क्या प्रभाव है ?
Jupiter transit 2016 – धनु राशी
ब्रहस्पति गोचर इस साल धनु राशी के लिए मुख्यतः शुभ ही है| धनु राशी के स्वामी यानि चंद्रेश ब्रहस्पति खुद हैं और चन्द्र से दशम में गोचर कर रहे हैं| दशम भाव कर्म का भाव है, profession व्यवसाय का भाव है| ब्रहस्पति क्यूंकि अपनी शत्रु राशी में गोचर में है तो ये समय व्यवसाय में कुछ दिक्कतें भी पैदा कर सकता है|
- Office में आपके सीनियर्स से relations, उनकी expectation आदि काफी demanding हो सकती है|
- Jupiter transit 2016 के दौरान आपके सब्र की काफी परीक्षा हो सकती है, जो आपको तनावग्रस्त कर सकती है|
- जरूरत से ज्यादा टेंशन ना लें और अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें|
- ब्रहस्पति जो की आपके चंद्रेश हैं, वो कन्या से अपनी पंचम दृष्टि चन्द्र से दूसरे भाव, यानी मकर पर डालेंगे| मकर कालपुरुष का दशम भाव है और चन्द्र से दूसरा भाव धन भाव भी है| इस दौरान आपको व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग हैं|
- आपके अपने efforts से आपके धन सम्पदा में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे| Jupiter transit 2016 में रुके हुए incentive मिलने के या प्रमोशन के योग बन सकते हैं|
- व्यवसाय में, नौकरी में बदलाव या ट्रान्सफर के भी chances हैं| नयी नौकरी या ट्रान्सफर हो सकता है आपकी योग्यता अनुसार ना हो, सोच समझ कर, सारे options का अच्छी तरह विश्लेषण कर के ही फैसला लें|
- Jupiter transit 2016 में यदि कोई निवेश करें तो long term प्लानिंग करें|
- आपके parental side से धन या प्रॉपर्टी आगमन के योग हैं|
- जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस समय बेहतर रहेगा|
- सोना, gems या और मूल्यवान वस्तुओं के संग्रहण से और आर्थिक सुरक्षा से secure महसूस करेंगे|
- Jupiter transit 2016 ब्रहस्पति अपनी सप्तम दृष्टि चन्द्र से चौथे भाव, अपनी स्वयं राशी मीन पर डालेंगे| चतुर्थ भाव सुख का, भूमि का और मात्रु भाव आदि है| इस गोचर में आप अपने माँ से आशीर्वाद और उनका support प्राप्त करेंगे|
- इस दौरान आप नयी प्रॉपर्टी या नया मकान, गाडी, gold jewellery आदि भी ले सकते हैं| परिवार में शुभ events जैसे बच्चे का जन्म, शादी, गृह प्रवेश आदि के योग बन सकते हैं| दाम्पत्य जीवन में नजदीकी और ख़ुशी मिलेगी|
- यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो Jupiter transit 2016 में आपके नाम यश में बढ़ोत्तरी होगी, मौके का पूरा फायदा उठायें|
- यदि आप अपना Business बढाने की सोच रहे हैं तो उसके भी योग बनेंगे|
- इस गोचर के दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं क्यूंकि आप शनि की साढ़े साती के पहले ढय्या से गुजर रहे है जब शनि आपकी राशी से बारहवें भाव, व्यय भाव से गोचर में है|
- धनु राशी के लिए, शनि की साढ़े साती के पहले भाग की वजह से आपके काम में, व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती है, मुश्किलें आ सकती है, पर विजय आप को ही मिलेगी, डटे रहें|
- Jupiter transit 2016 में ब्रहस्पति कन्या राशी से अपनी नवम दृष्टि चन्द्र से छठे भाव पर डालेंगे| आपको कर्जों से राहत मिलेगी|
- कोई पुरानी बीमारी चली आ रही हो तो इस दौरान आपको उससे भी छुटकारा मिल सकता है|
- शत्रु आपको परेशान नहीं कर पायेंगे और शनि की साढ़े साती के कारण कार्य क्षेत्र में जो बाधाएं आएँगी, उनपर अपनी सूझ बूझ और मेहनत से आप विजय कर पायेंगे|
Jupiter transit 2016 – धनु राशी के उपाय
- गुरूवार और शनिवार के दिन हनुमानाष्टक और हनुमान चालीसा का पाठ करें या सुनें|
- शत्रु विजय और व्यवसाय में रुकावटों की शांति के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाएं|
- नीचे दिये गए मन्त्र का 48 उच्चारण रोज करें:
- ॐ असमान बलाय नमः | ॐ गुरवे नमः||
Jupiter transit in 2016 – मकर राशी
मकर राशी के लिये ये ब्रहस्पति गोचर काफी अच्छा है| मकर राशी के जातकों को Jupiter transit 2016 में शुभ फल ज्यादा मिलने के योग हैं| ब्रहस्पति आपके चन्द्र से नवम भाव में गोचर करेंगे| नवम भाव भाग्य का, पिता का, धर्म का, गुरु का और इज्जत शोहरत आदि का भाव है| हालाँकि मकर राशी के लिये ब्रहस्पति शुभ भावों के स्वामी नहीं है क्यूंकि मकर राशी के लिये ब्रहस्पति का स्वामित्व तीसरा और बारहवां भाव है जो दुश्स्थान हैं, पर फिर भी Jupiter transit 2016 मकर के लिये शुभ फल लाएगा| वो इसलिए की ब्रहस्पति कुंडली के एक शुभ भाव – नवम भाव में होंगे और वहां से चन्द्र को दृष्टि देंगे|
- परिवार में शुभ कर्म, बच्चे का जन्म, धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी, समाज में प्रतिष्ठा, नाम यश और generally खुशहाली का माहौल रहेगा|
- इस गोचर के दौरान ब्रहस्पति कन्या राशी से अपनी पंचम दृष्टि मकर राशी और चन्द्र को देंगे| मकर राशी कर्माधिपति शनि की राशी है जो कालपुरुष का दशम भाव यानि कर्म भाव है| इस गोचर में मकर राशी के जातकों का कार्यक्षेत्र में, ऑफिस में ख्याति, प्रतिष्ठा और नाम आदि में बहुत बढ़ोत्तरी के योग हैं|
- ऐश्वर्य और धन के कारक ब्रहस्पति कर्म के भाव और चन्द्र को दृष्टि देंगे तो आपको धन की प्रचुरता रहेगी|
- मगर अर्थसिद्धि बहुधा आपके अहम् को, आपके ego को भी बढ़ाती है, इसलिए सावधानी भी बरतें, ego की वजह से परेशानियां भी हो सकती हैं|
- Jupiter transit 2016 शुभ गोचर आपके चन्द्र से शुभ और भाग्य के भाव में हो रहा है तो इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा, उद्यमों में सफलता मिलेगी|
- Jupiter transit 2016 में आप कुछ बड़े व्यक्तियों के संपर्क में आयेंगे जो भविष्य में आपकी उन्नति में सहायक होंगे|
- इस समय आपका राशीश/चंद्रेश जो की शनि है, वो मंगल के साथ चन्द्र से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे तो ये समय आपके लिए और भी उत्तम है|
- नवम भाव धर्म कोण भी है और ब्रहस्पति के इस भाव में गोचर से आप लम्बी तीर्थ यात्रा और धार्मिक कार्यों में भी सलंग्न हो सकते हैं|
- नौकरी पेशा लोगों के लिये विदेश यात्रा के योग बनेंगे जिससे आपके नये लोगों के संपर्क में आयेंगे जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे|
- उच्च शिक्षा के अभिलाषी जातकों को Jupiter transit 2016 में उच्च शिक्षा अर्जित करने के योग बनेंगे|
- लेखक, कवी, प्रकाशक और मुद्रण से जुड़े लोगों के लिये अच्छा समय है|
- व्यापार से जुड़े लोगों के लिये ये मुनाफे का समय है क्यूंकि भाग्य भाव से ब्रहस्पति चन्द्र को देखेंगे और चंद्रेश शनि लाभ भाव में स्वग्रही मंगल के साथ गोचर में हैं|
- Jupiter transit 2016 में ब्रहस्पति अपनी सप्तम दृष्टि से अपनी स्वराशी मीन को दृष्टि देंगे और ये दृष्टि आपके life पार्टनर से आपकी नजदीकी बढ़ाएगी|
- विवाहित लोगों के लिये मधुर समय है और अविवाहित लोगों के लिये विवाह के अच्छे योग बनेंगे|
- परिवार में बच्चों, पोतों आदि के शादी ब्याह, जन्म आदि शुभ events के योग बनेंगे|
- यदि किसी कारणवश life पार्टनर आपसे दूर है तो धैर्य रखिये, इस गोचर में आपका मिलन होगा|
- ये समय आपके छोटे भाई और छोटी बहनों के ऐश्वर्य के लिए काफी अच्छा रहेगा| अविवाहित भाई या बहन के विवाह के योग बनेंगे|
- छोटी विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं| तीर्थ यात्रा भी हो सकती है|
- ब्रहस्पति की नवम दृष्टि आपके चन्द्र से पंचम भाव पर पड़ने की वजह से आपके बच्चे आपकी ख़ुशी का कारण बनेंगे|
- बच्चे परीक्षा में अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण होंगे और मन लगा के पढेंगे|
- जिन्हें संतान की चाह है, इस गोचर में ब्रहस्पति उनकी इच्छा पूर्ण करेंगे|
- इस दौरान आप धर्म ग्रंथों के तरफ, योग और ध्यान आदि में दिलचस्पी ले सकते हैं|
- प्यार और रोमांस के लिए उपयुक्त गोचर रहेगा यह| आनंद, मस्ती और पार्टी का माहौल साधारणतया आपके जीवन में रहेगा|
- ये गोचर आपके पिता के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है|
- ब्रहस्पति मकर राशी के लिए दो दुश्स्थान के स्वामी हैं, तीसरा और बारहवां भाव| ये उनकी अपनी राशियाँ है और गोचर शत्रु राशी में है, साथ ही बारहवां भाव धनु, व्यव भाव के साथ कालपुरुष का नौवां भाव है जो पिता का भाव है| तो ये पूरी combination पिता के स्वास्थ्य पर बार बार होने वाले खर्च को इंगित कर रही है, सावधान रहें, पिता के सेहत का ख़याल रखें, बिलकुल लापरवाही न बरतें|
- ब्रहस्पति के तीसरे घर के स्वामित्व से और शत्रु राशी में गोचर से आपक अपना स्वास्थ्य भी effected हो सकता है, विशेषकर कूल्हा, कमर या पीठ से जुडी परेशानियां हो सकती है, सावधानी बरतें|
- जनवरी 2017 के बाद मकर राशी के लोगों के लिये कुछ मुश्किलें हो सकती हैं क्यूंकि मकर के लिये शनि की साढ़े साती का पहला ढय्या शुरू हो जाएगा|
Jupiter transit 2016 – धनु राशी के उपाय
- गुरु गायत्री का गुरूवार को 21 जाप करें|
- ॐ वृषभध्वजाय विद्महे क्रुनिहस्ताय धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात||
- जब जब हो सके, गुरूवार को किसी नवग्रह क्षेत्रम में जायें और गुरु पूजा करें|

Join the Discussion!