Virgo Kanya rashi – कन्या राशी बुध के स्वामित्व की दूसरी राशि है| बुध के विभेदकारी गुणों को (discriminating qualities) इस राशि में ज्यादा साकार सरूप मिलता है| जरा इस राशी के चिह्न पर गौर कीजिये| ये एक नारी का स्वरुप है जिसके हाथ में अनाज है और जो एक नाव पर खडी है|
ये स्वरुप एक उद्यमी मगर साथ ही एक घरेलू गुण का प्रतिरूपण करता है| पूरे राशिमंडल में सम्पूर्ण नारी स्वरुप में यही एक राशी है और इसीलिए कन्या राशी (Virgo Kanya rashi) स्त्री जातक के लिए सबसे उत्तम मानी गयी है|
इस राशी की स्त्री जातक बहुत ही सौम्य स्वभाव और कार्यकुशल होती हैं|कन्या राशी के लोग मुख्यतः व्यापारिक समुदाय के होते हैं| इस राशी में बुध का communication का कारकत्व उभर कर आता है|
राशी की जब बात करते हैं तो इसका मतलब है की आपकी जन्म कुंडली में जहाँ पर भी चन्द्रमा या Moon स्थित होता है वो भाव राशी कहलाती है| इस तरह कन्या राशी का मतलब जिस कुंडली में भी चन्द्रमा (Moon) कन्या राशी (Virgo sign) में हो तो वो जातक कन्या राशी का जातक कहलायेगा|
ज्योतिष में हर राशी का:
- अपना स्वाभाव होता है जैसे स्थिर राशी – चर राशी| (fixed – movable sign)
- अपना लिंग होता है| (male-female)
- अपना तत्व होता है| (अग्नि, वायु…)
- दिन रात का बल होता है| (दिवा बलि – रात्रि बलि)
- अपनी दिशा (direction) होती है|
- रहने की जगह होती है|
- राशी के उठने का style होता है|
- इनके पद भी होते हैं| (चार पैरों वाली – दो पैरों वाली आदि)
राशी के इन उपरोक्त बातों का हमारे जीवन से क्या सम्बन्ध है?
ज्योतिष में चन्द्रमा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है क्यूंकि शास्त्र कहते हैं “चन्द्रमा मनस्सोजातः” यानि चन्द्रमा मन का कारक है| हमारी सोच, emotions, चिंताशक्ति सब चन्द्र से प्रभावित है| इसीलिए जिस राशी में चन्द्रमा होगा उस राशी का तथा उस राशी के स्वामी का असर हमारी सोच, बुद्धि व चिंताशक्ति पर होगा|
चन्द्रमा चूंकि राशीश होते हुए, मन मस्तिष्क का कारक है तो उपरोक्त चीजें हमारे पसंद नापसंद, मानसिक झुकाव एवं कार्य करने के तरीकों को प्रभावित करती हैं|
कन्या राशी (Virgo Kanya rashi) के लोगों की कुछ विशेषतायें
कन्या राशि के जातक आलोचनात्मक, विश्लेषि (analytical), अतिसावधान (meticulous), कर्तव्यनिष्ठ और बारीकी के प्रेमी होते हैं| दूसरों के दोष निकालने में ये माहिर होते हैं| व्यावहारिक मामलों के विस्तृत छानबीन में इनकी अद्वितीय क्षमता होती है|
बुध इस राशि के स्वामी हैं जिनके विभेदकारी गुणों को (discriminating qualities) इस राशि में ज्यादा साकार सरूप मिलता है| इनमे व्यावहारिक कार्यकुशलता (practical skills) विशेषतः communication और सूचना प्रक्रम (information processing) से सम्बंधित, प्रचुर मात्रा में होती है|
रिश्तों में कन्या राशी के लोग कैसे होते है ?
- रिश्तों में कन्या राशि (Virgo Kanya rashi) के जातक बहुत ज्यादा चयनशील extremely selective होते हैं|
- ये रिश्तों में निहित involve होने के लिए तसल्ली से अपना समय लेते हैं क्यूंकि एक बार involve होने के बाद ये दीर्घकालीन रिश्ते ही रखते हैं|
- अपने साथ के रिश्तों के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं|
- क्यूंकि ये दयालु प्रकृति के, वफादार और निष्ठावान होते हैं इसीलिए ये बहुत warm relationship share करते हैं|
- कन्या राशि का चिह्न एक सम्पूर्ण नारी का है जो एक नाव पर खड़ी है और जिसके हाथ में कुछ अनाज है| ये स्वरुप एक उद्यमी मगर साथ ही एक घरेलू गुण का प्रतिरूपण करता है|
- कन्या राशि (Virgo Kanya rashi) की आदर्श जोड़ी वृषभ राशी और मकर राशी हैं|
कन्या राशि के नकारात्मक गुण
- ज्यादा मीनमेख निकालने वाला होना
- आत्मविश्वास की कमी
- प्रतिशोधिता
- स्वार्थता
- hypercritical होना
- नकचढ़ापन
- चिडचिडापन
- भावनाओं के वेग में बह जाना
राशिमंडल की छठी या षष्ठम राशि कन्या राशि (Virgo Kanya rashi) है| इसका गोरा वर्ण, पीला रंग, बहुत सुन्दर और आकर्षक, चौडा चेहरा, सुडौल सुंदर शर्मीली आँखें, चौड़ी छाती, दिखने में मनोहर और सुकुमार, सीधी उन्नत नाक और बड़े cheek bones हैं|
इस वर्णन का मतलब ये नहीं की इस राशी के जातक ऐसे ही होंगे, overall ऐसी personality होगी तथा साथ ही लग्न, लग्न में बैठे या लग्न को दृष्टि देने वाले ग्रह, लग्न का नक्षत्र आदि अन्य चीजें मिलकर ही पूरी personality तय करती है|
कन्या एक स्त्री राशी एवं द्विस्वभाव राशि है जिसकी दिशा दक्षिण है और ये सर से उठने वाली राशी है जिसे “शीर्षोदय राशि” (rises with head) कहते हैं| ये पृथ्वी तत्व की द्विपद (biped sign -on two feet like human) राशि है जो दिन के समय प्रबल होती है और पहाड़ियों में रहती है| बुध इस राशि में उच्च के और शुक्र इस राशि में नीच के होते हैं| कन्या राशि के मारक ग्रह मंगल और ब्रहस्पति हैं बाधक स्थान मीन और बाधक स्थान के स्वामी यानि बाधकेश ब्रहस्पति है |
Join the Discussion!