Leo Simha rashi – राशि चक्र या Zodiac का वास्तव में बब्बर शेर है सिंह राशी| सूर्य की यह एकाधिपत्य की राशी है| जिस कुंडली में सिंह prominent हों वे काफी dominant होकर अपने क्षेत्र के अति स्वात (territorial) होते हैं और अपने अधिकार क्षेत्र के प्रति जागरूक भी|
सिंह राशी के स्वामी सूर्य हैं जो खुद एक आग्नेय ग्रह हैं इसकर ये राशि भी उग्र राशि है जैसे की इसका चिह्न शेर है जिसे जंगल का राजा कहा जाता है| सूर्य ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है जो हमारे सौरमंडल के प्रकाश और उर्जा के स्रोत हैं और कुंडली में इन्हें आत्मकारक कहा गया है| सूर्य सौरमंडल का केंद्रबिंदु है जिनकी समस्त ग्रह प्रदक्षिणा करते रहते हैं| सिंह राशी के के जातकों में भी Centre of attraction बनने की चाहत रहती है|
जब हम राशी की बात करते हैं तो इसका मतलब है की आपकी जन्म कुंडली में जहाँ पर भी चन्द्रमा या Moon स्थित होता है उस भाव को राशी कहते हैं| इस तरह सिंह राशी का मतलब जिस कुंडली में भी चन्द्रमा (Moon) सिंह राशी (Leo sign) में स्थित हो तो वो जातक सिंह राशी का जातक कहलायेगा|
ज्योतिष में हर राशी का:
- अपना स्वाभाव होता है जैसे स्थिर राशी – चर राशी| (fixed – movable sign)
- अपना लिंग होता है| (male-female)
- अपना तत्व होता है| (अग्नि, वायु…)
- दिन रात का बल होता है| (दिवा बलि – रात्रि बलि)
- अपनी दिशा (direction) होती है|
- रहने की जगह होती है|
- राशी के उठने का style होता है|
- इनके पद भी होते हैं| (चार पैरों वाली – दो पैरों वाली आदि)
राशी के इन उपरोक्त बातों का हमारे जीवन से क्या सम्बन्ध है?
ज्योतिष में चन्द्रमा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है क्यूंकि शास्त्र कहते हैं “चन्द्रमा मनस्सोजातः” यानि चन्द्रमा मन का कारक है| हमारी सोच, emotions, चिंताशक्ति सब चन्द्र से प्रभावित है| इसीलिए जिस राशी में चन्द्रमा होगा उस राशी का तथा उस राशी के स्वामी का असर हमारी सोच, बुद्धि व चिंताशक्ति पर होगा|
चन्द्रमा चूंकि राशीश होते हुए, मन मस्तिष्क का कारक है तो उपरोक्त चीजें हमारे पसंद नापसंद, मानसिक झुकाव एवं कार्य करने के तरीकों को प्रभावित करती हैं|
सिंह राशी (Leo Simha rashi) के लोगों की कुछ विशेषतायें
- सक्रिय व सृजनात्मक
- Active & creative
- महत्वाकांक्षी
- हिम्मती
- जोशीले
- उदार दिल के
- Broad minded
- गर्मजोश
- स्पष्टवादी
- Total extrovert
- Energy से भरपूर
- Generous
- बहुत गुस्सैल (short tempered) हलके से उकसाने पर भी क्रोधित होने वाले
जिस कुंडली में सिंह prominent हों वे काफी dominant होकर अपने क्षेत्र के अति स्वात (territorial) होते हैं और अपने अधिकार क्षेत्र के प्रति जागरूक भी| उनमे प्राकृतिक नेतृत्व के गुण, अहकार और तेजस्विता होती है| हालाँकि ये ज्यादा flexible नहीं होते पर बड़े ही उदार दिल वाले और अपनी मान मर्यादा बनाए रखने के लिए काफी मुक्तहस्त (generous) होते हैं|
इन्हें तवज्जो (centre of attention) और प्रशंसा बड़ी प्रिय होती है| सिंह राशि (Leo Simha rashi) वाले पूरी तरह से बहिर्मुखी (total extrovert) होते है जो कभी बोलने से पहले सोचते नहीं है|
सिंह राशी (Leo Simha rashi) के कुछ नकारात्मक गुण
- अहंवादी (egoistic)
- घमंडी
- रौब ज़माने वाले
- आडम्बरपूर्ण
- नकचढ़े
- अड़ियल
- खुदगर्ज (Self-centred)
- असहिष्णु (intolerant)
- मगरूर और हठी
Relationship में सिंह राशी के लोग कैसे होते हैं ?
रिश्तों में Leo Simha rashi के लोग काफी romantic होते हैं साथ ही साथ रौब डालने वाले और अपने चाहने वालों के साथ काफी जिस्मानी (physical) भी होते हैं| सिंह राशि के जातक चीजों को अपने ही निराले ढंग से करते हैं जिसका मुख्य उद्देश्य विपरीत लिंग को आकर्षित करना होता है| इनके गर्मजोशी और energetic व्यक्तित्व लोगों को अनायास ही इनकी तरफ आकर्षित करता है|
सिंह स्त्री जातक को अगर कोई चीज पसंद है तो वो है प्रशंसा, सम्पूर्ण प्रेम और full attention. इनके साथ रहते अगर किसी और की तरफ देख भी लिया तो फिर पूछें मत, ये कहर ढा देंगी!! ये सम्पूर्ण प्यार करने वाली और पूरा support देने वाली एक अच्छी पार्टनर बनती हैं हालाँकि रिश्तों में इन्हें dominance पसंद है|
सिंह राशी के पुरुष जातक जल्दी प्यार में आकर्षित हो जाते हैं पर ये अमूमन ज्यादा टिकता नहीं| वो इसलिये की इनका भावुकता पूर्ण, भव्य एवं आलीशान प्यार का प्रेमसंबंध बहुत जल्दी reality में परिवर्तित हो जाता है और वास्तविकता कडवी होती है| इन्हें एक परिपक्व और जीवन की वास्तविकत को समझने वाली पार्टनर की जरूरत होती है जो इन्हें भी अच्छा जीवन जीने में मदद करे| दोस्ती में ये लोग विश्वसनीय, दयालु और उदार होते हैं| सिंह राशि (Leo Simha rashi) की आदर्श जोड़ी मेष राशी और धनु राशी हो सकती है|
सिंह राशि (Leo Simha rashi) राशिमंडल की पंचम राशि है जो एक राजकीय राशि है जिसके स्वामी सूर्य हैं| इसका शरीर बृहद और संतरी वर्ण का, दिखने में तेजस्वी एवं शानदार, पूर्ण रूप से विकसित हड्डियाँ, चौड़े कंधे, मध्यम कद, अंडाकार प्रशस्त मुख, बड़ी ठुड्डी एवं वर्ण तथा आँखें लालिमायुक्त है|
इस वर्णन का मतलब ये नहीं की इस राशी के जातक ऐसे ही होंगे, overall ऐसी personality होगी तथा साथ ही लग्न, लग्न में बैठे या लग्न को दृष्टि देने वाले ग्रह, लग्न का नक्षत्र आदि अन्य चीजें मिलकर ही पूरी personality तय करती है|
सिंह राशि (Leo Simha rashi) एक पुरुष राशी, स्थिर राशी (fixed sign) तथा सर की तरफ से उठने वाली राशी है जिसे “शीर्षोदय राशि” (rises with head) कहते हैं|इसकी दिशा पूर्व है तथा ये राशी चतुष्पद (quadruped ) राशि जो जंगलों, गुफाओं और पहाड़ों में रहती है| ये एक आग्नेय राशि है जो १३ डिग्री २० मिनट से १६ डिग्री ४० मिनट के बीच प्रबल होती है| सिंह राशि के मारक ग्रह शनि हैं बाधक स्थान मेष है और बाधकाधिपति मंगल हैं|
Join the Discussion!