Mesh rashi in Hindi – समस्त राशियों में मेष राशि का विशेष महत्व है| सूर्य समस्त राशियों का संक्रमण कर वापस जब मेष में प्रवेश करते हैं, तभी ज्योतिषीय नव वर्ष आरम्भ होता है|
आत्मकारक सूर्य जो सौरमंडल तथा जगत में उर्जा एवं जीवन के स्रोत हैं, मेष राशि में उच्च के होकर पूर्ण बलशाली होते हैं| मेष राशी (Mesh Rashi) कालपुरुष राशिचक्र का पहला भाव है|
राशी की जब बात करते हैं तो इसका मतलब है की आपकी जन्म कुंडली में जहाँ पर भी चन्द्रमा या Moon स्थित होता है वो भाव राशी कहलाती है| इस तरह मेष राशी का मतलब हुआ की जिस कुंडली में भी चन्द्रमा (Moon) मेष राशी (Aries sign) में हो तो वो जातक मेष राशी का जातक कहलायेगा|
ज्योतिष में हर राशी का:
- अपना स्वाभाव होता है जैसे स्थिर राशी – चर राशी| (fixed – movable sign)
- अपना लिंग होता है| (male-female)
- अपना तत्व होता है| (अग्नि, वायु…)
- दिन रात का बल होता है| (दिवा बलि – रात्रि बलि)
- अपनी दिशा (direction) होती है|
- रहने की जगह होती है|
- राशी के उठने का style होता है|
- इनके पद भी होते हैं| (चार पैरों वाली – दो पैरों वाली आदि)
राशी के इन उपरोक्त बातों का हमारे जीवन से क्या सम्बन्ध है?
ज्योतिष में चन्द्रमा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है क्यूंकि शास्त्र कहते हैं “चन्द्रमा मनस्सोजातः” यानि चन्द्रमा मन का कारक है | हमारी सोच, emotions, चिंताशक्ति सब चन्द्र से प्रभावित है |
इसीलिए जिस राशी में चन्द्रमा होगा उस राशी का तथा उस राशी के स्वामी का असर हमारी सोच, बुद्धि व चिंताशक्ति पर होगा| चन्द्रमा चूंकि राशीश होते हुए, मन मस्तिष्क का कारक है तो उपरोक्त चीजें हमारे पसंद नापसंद, मानसिक झुकाव एवं कार्य करने के तरीकों को प्रभावित करती हैं|
मेष राशी (Mesh rashi) के लोगों की विशेषतायें|
- मेष राशि के स्वामी मंगल हैं जो शक्ति के प्रतीक हैं, राशी स्वयं नर और चर (movable ) राशि हैं तो ये combination निडरता, बहादुरी और जोशपूर्ण जीवन की दिशा दिखाती है|
- Mesh rashi के जातक बहिर्मुखी प्रकृति (Extrovert nature) के होते हैं|
- ये लोग सिर्फ action में विश्वास रखते हैं|
- Mesh rashi की स्त्री रिश्तों में हावी (dominate) रहती हैं|
- जबकि इस राशि के पुरुष आत्मविश्वासी, possessive व बेपरवाह होते हैं|
- Mesh rashi के जातक सकारात्मक, गतिशील और शक्तिमान होते हैं|
- इन लोगों में साधारणतया leadership qualities होती हैं
- Mesh rashi के लोग कला के, शिष्टता के और सौन्दर्य के प्रेमी होते हैं |
Mesh rashi के नकारात्मक गुण
- इन लोगों की Action की अधीरता कई बार गुस्से और आक्रमता में परिवर्तित हो जाती है|
- कई बार ये अप्रत्याशित unpredictable, अनियमित erratic और अधीर होते हैं |
- Over optimistic
- एक कार्य को समाप्त किये बिना दूसरे कार्य प्रारंभ की अधीरता|
- बहुधा ये अड़ियल प्रकृति के होते हैं|
- जैसे इस राशी के चिह्न भेड़े का स्वभाव है वैसे ही ये जातक भी शांत खड़े खड़े उग्र रूप से total action में परिवर्तित हो जाता है|
Relationship – जीवन साथी के बात करें तो मेष राशी के जातक का आदर्श जोड़ा Ideal match सिंह राशी और धनु राशी के जातक होते हैं| मेष राशी (mesh rashi) के जातक अच्छे lovers होते हैं जिनमे opposite sex को आकर्षित करने की natural tendency होती है| कई बार ये रिश्तों में बहुत अधिक passionate होकर जेलस हो जाते हैं और भटक जाते हैं|
मेष राशी ज्योतिष राशिचक्र की पहली राशि है| इसका वर्ण सुर्ख लाल (blood red) तथा शरीर उन्नत और बाहर निकला हुआ होता है| मेष राशी (Mesh Rashi) चतुष्पद (चार पैरों वाली) राशि है जो रात्रि के समय प्रबल होती है| यह एक नर राशी (male), चर राशी (moveable) और पिछले भाग से उठनेवाली राशी है जिसे “पृष्ठोदय राशि” कहते हैं तथा जिसकी दिशा पूर्व है और जो घास के मैदानों, पर्वतों और जंगलों में विचरण करती है|
सूर्य इस राशी उच्च के (exalted) और शनि यहाँ नीच के (debilitated) होते हैं| मेष राशि के मारक ग्रह शुक्र, बाधक स्थान कुम्भ और बाधकापति शनि हैं|
ये पृथ्वी तत्व की राशि है जो आदिम और अपरिष्कृत (primitive and raw) है जिसके फलस्वरूप इन जातकों में softness की कमी रहती है| जिस जातक की कुडंली में मेष (Mesh rashi) विशिष्ट (prominent) होगा उनका वर्ण लालिमा लिए हुए, गोल ऑंखें, तेज निगाहें, लम्बा चेहरा व गर्दन, चौड़ा सर, अच्छे दांत (well set teeth) और विकसित हड्डियाँ होती हैं|
मेष राशि (Mesh rashi) का चिह्न भेडा है – एक उग्र, strong, गतिशील, अड़ियल, भरपूर उर्जा से भरा जानवर है, जो शांत खड़े खड़े बहुत ही फुर्ती से एकदम उग्र रूप से total action में परिवर्तित हो जाता है|
जब आक्रमण करना हो तो, खडे खड़े एकदम बिजली की गति से भेडा सर की टक्कर मारता है| मेष राशि से नियंत्रित जातकों की personality में ये विशेषता रहती है|


Join the Discussion!