Martian sign Aries is the starting point of natural zodiac. It is the head of Kalpurusha (Natural Zodiac). To succeed in life, position of Mars in a horoscope is of prime importance. Mars hold the key to permanency of happiness, be it personal or professional life. Know more about it in this video.
ज्योतिष मंडल की पहली राशी मेष राशी है जो मंगल की राशी है| मेष राशी कालपुरुष का प्रथम भाव है| मंगल को भूमि पुत्र माना गया है| इसलिए हमारे जीवन में मंगल का खास महत्त्व है| जीवन में उत्साह, जोश, प्रतिस्पर्धा की भावना, लड़ने का जोश, पराक्रम, जीवन में नाम यश आदि मंगल से ही आता है| यदि सूर्य जीवन के उत्पत्ति का कारक है तो मंगल उसकी बढ़ोत्तरी का क्योंकि मंगल के कारकत्व में हड्डियों का मज्जा भी आता है|
मंगल तकनीकी का भी कारक है, यदि इस विषय में शिक्षा हासिल करनी हो तो विद्या भाव से मंगल का शुभ सम्बन्ध आवश्यक होता है| जीवन में किसी को कितनी तरक्की, ख़ुशी, सफलता एवं उंचाईयां प्राप्त होगी, ये कुंडली में और कारणों के साथ मुख्यतः मंगल के शुभत्व पर निर्भर करता है|
मंगल के भाव स्वामित्व में वृश्चिक भाव भी आता है जो कालपुरुष का अष्टम भाव है| अष्टम भाव में शरीर के जननेन्द्रियों का भी कारकत्व है| कुंडली में पीड़ित मंगल जननेन्द्रियों से सम्बंधित यौन रोग, बवासीर जैसे रोग दे सकता है| नीच का, बलहीन और अशुभ मंगल पैरों में चोट, घाव, यौन रोग एवं रक्त के विकार दे सकता है| वहीँ शुभ रूप में स्थित मंगल, उच्च का मंगल या शुभ ग्रहों से युत या शुभ ग्रहों से दृष्ट मंगल जीवन में हर तरह की सफलता, ख़ुशी और तरक्की देता है|
To know more about Mars, see this link: मंगल के बारे में और जानकारी इस लिंक में है|
Join the Discussion!