Jupiter Transit Scorpio 2018 – ज्योतिष में ब्रहस्पति (गुरु) को सबसे उदार, शुभ और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है| मानव जीवन में उन्नति, ऐश्वर्य, खुशहाली और अध्यात्म धर्म तथा संतान आदि के कारक ब्रहस्पति इस वर्ष तुला राशी से आगे बढ़ते हुए 11 अक्टूबर 2018 को रात्रि 7:20 (19:20) पर वृश्चिक राशी में प्रवेश करेंगे और 04 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक राशी में ही गोचर रत रहेंगे| इस दौरान गुरु कुछ समय के लिए वक्री होकर फिर तुला राशी में भ्रमण करेंगे और फिर वापसी वृश्चिक में रहेंगे|
Also read: https://www.ratnajyotish.com/rashi-in-hindi/
वृश्चिक राशी कालपुरुष की अष्टम राशी है जिसे ज्योतिष का सबसे अशुभ भाव माना जाता है| जो भाव या भावेश अष्टम भाव या इसके स्वामी से सम्बन्ध बनाता है वो भी अशुभ हो जाता है| अशुभ भाव के साथ ही अष्टम भाव को सम्पूर्ण रूपांतरण (Transformation) का भाव भी कहा जाता है| अष्टम भाव के स्वामी या इसमें स्थित ग्रहों की महादशा में जीवन में भारी परिवर्तन आते हैं और जीवन का रूपांतरण तक हो जाता है और प्रायः ये negative ही होते हैं| तो ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह का कुंडली के सबसे अशुभ भाव में गोचर विभिन्न राशियों के कैसा रहेगा, आईये जानते हैं|
Jupiter Transit Scorpio 2018 मेष राशी के लिए
मेष राशी के लिए गुरु के स्वामित्व में नवम भाव और द्वादश भाव आता है| नवम भाव भाग्य भाव है और द्वादश व्यय भाव| Jupiter Transit Scorpio 2018 में गुरु मेष राशी से अष्टम भाव में गोचर करेंगे| मेष राशी के लिए ये अच्छा गोचर नहीं है| स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं दिख रही हैं, साथ में थकान और उत्साहहीनता महसूस कर सकते हैं| अष्टम भाव रुकावटों का भाव भी है, सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरुरत रहेगी|
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और अपने पद व प्रतिष्ठा को ढील ना दें, अपमानजनक हालत बन सकते हैं| धन हानि भी हो सकती है। ऐसे में व्यापार-व्यवसाय और निवेश संबंधी मामलों में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है इसलिए धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें| चोरी व व्यर्थ के खर्चों से बचें| यात्राओं को फिलहाल टालें, कष्टदायक हो सकती हैं और परिणामहीन भी| विवाद, झगडे और तर्क वितर्क से दूर रहें, शान्ति बांये रखें, मित्र व परिवारजन शत्रु बन सकते हैं|
Jupiter Transit में कुछ राहत का समय:
29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 के बीच जब गुरु मेष राशी से नवम भाव में गोचर करेंगे तो ये समय राहत का रहेगा| वित्तीय लाभ, व्यापार व्यवसाय में लाभ, कार्यालय में अधिकारपूर्ण पद, उद्यम में सफलता और seniors से favors की आशा रख सकते हैं| सामाजिक दृष्टि से भी अच्छा समय है, प्रतिष्ठा बढ़ेगी| धार्मिक रुझान रहेगा और धार्मिक एवं सत्कार्यों में धन व्यय करेंगे| इस समय की यात्रा शुभ रहेगी| विवाह के योग बन सकते हैं और संतान प्राप्ति के भी| इस अच्छे समय का सदुपयोग करें और आगे आने वाले समय के लिए तैय्यारी करें क्यूंकि 23 अप्रैल से 05 नवम्बर 2019 तक फिर गुरु वापिस अष्टम भाव में गोचर करेंगे और अष्टम भाव के उपरोक्त फल देंगे|
Jupiter Transit Scorpio 2018 वृषभ राशी के लिए
वृषभ राशी के लिए गुरु का ये गोचर overall शुभ है| कुंडली के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हुए गुरु राशी से सप्तम भाव में गोचर करेंगे| सप्तम भाव जीवन साथी और वैवाहिक जीवन का भाव होता है। अत: गुरु के सप्तम भाव में स्थित होने से आपको जीवनसाथी की ओर से खुशियां मिलेंगी और आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
सामाजिक जीवन में भी अच्छा समय रहेगा, विशिष्ट व्यक्तिओं से मेल जोल एवं मित्रता हो सकती है जो आगे लाभप्रद रहेंगे| व्यक्तिगत रूप से प्रतिभा निखरेगी और अपनी बुद्धिमता से अलग पहचान बना सकते हैं| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और life को enjoy कर पाएंगे| इस दौरान आरामदायक घर प्राप्ति, विवाह के योग और वैवाहिक जीवन में आनंद रहने की संभावना है|
Jupiter Transit में कुछ प्रतिकूल समय:
29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 का समय प्रतिकूल रहेगा जब गुरु Jupiter Transit Scorpio 2018 में वृषभ राशी से अष्टम भाव में गोचर करेंगे| स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं दिख रही हैं, साथ में थकान और उत्साहहीनता महसूस कर सकते हैं| अष्टम भाव रुकावटों का भाव भी है, सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरुरत रहेगी|
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और अपने पद व प्रतिष्ठा को ढील ना दें, अपमानजनक हालत बन सकते हैं| धन हानि भी हो सकती है। ऐसे में व्यापार-व्यवसाय और निवेश संबंधी मामलों में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है इसलिए धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें| चोरी व व्यर्थ के खर्चों से बचें|
यात्राओं को फिलहाल टालें, कष्टदायक हो सकती हैं और परिणामहीन भी| विवाद, झगडे और तर्क वितर्क से दूर रहें, शान्ति बांये रखें, मित्र व परिवारजन शत्रु बन सकते हैं| इस समय को सावधानी पूर्वक handle करें ज्यादा लम्बा नहीं है, इसके बाद 23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक गुरु फिर से वापिस सप्तम में रहेंगे और उपरोक्त शुभ फल देंगे|
Jupiter Transit Scorpio 2018 मिथुन राशी के लिए
देव गुरु ब्रहस्पति Jupiter Transit Scorpio 2018 में मिथुन राशी से छठे भाव में भ्रमण करेंगे| गुरु आपकी कुंडली के सप्तम भाव (life partner) के और दशम भाव (profession) के स्वामी हैं| मिथुन के लियें ये बहुत अच्छा गोचर नहीं है, जीवन के अधिकांश पहलुओं में परेशानियों का सूचक है| परिवार और मित्रगणों से व्यर्थ विवाद शत्रुओं की संख्या बढ़ाएंगे|
इस दौरान बहुत अधिक संयम से काम लेने की जरुरत है, भाई बहनों तक से मतभेद हो सकते हैं| स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिलकुल ना करें और रोग से बचाव रखें| बैचैनी और दुःख का माहौल रह सकता है| कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहें| चोरी, शत्रु विरोध, कार्यक्षेत्र में आगजनी और राजकीय रोष आदि से सावधान रहें और preventive measures लें| जीवन साथी से अपने सम्बन्ध सावधानीपूर्वक व बुद्धिमानी से निभाएं, विवाद से बचें और मुकदमेबाजी से दूर रहें|
Jupiter Transit में कुछ राहत का समय:
29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 का समय राहत का रहेगा जब गुरु कुछ समय के लिए मिथुन से सप्तम में गोचर करेंगे| गुरु के सप्तम भाव में स्थित होने से आपको जीवनसाथी की ओर से खुशियां मिलेंगी और आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। सामाजिक जीवन में भी अच्छा समय रहेगा, विशिष्ट व्यक्तिओं से मेल जोल एवं मित्रता हो सकती है जो आगे लाभप्रद रहेंगे|
व्यक्तिगत रूप से प्रतिभा निखरेगी और अपनी बुद्धिमता से अलग पहचान बना सकते हैं| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और life को enjoy कर पाएंगे| इस दौरान जातक के देश काल पात्र के अनुसार आरामदायक घर प्राप्ति, विवाह के योग और वैवाहिक जीवन में आनंद रहने की संभावना है| पर ये संक्षिप्त समय का ही अनुकूल समय रहेगा, इसके बाद 23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक गुरु फिर से राशी से छठे भाव में आकर उपरोक्त प्रतिकूल फल देंगे|
Jupiter Transit Scorpio 2018 कर्क राशी के लिए
कर्क राशी के लिए गुरु के भाव स्वामित्व में षष्ठम और नवम भाव आएगा| Jupiter Transit Scorpio 2018 में ब्रहस्पति कर्क से पंचम भाव में transit करेंगे जो एक शुभ त्रिकोण भाव है| ये सुख व प्रयासों में सफलता का सूचक है| योजनाओं में सफलता रहेगी और अपने कर्म तथा व्यवसाय के प्रति समर्पण भाव बढेगा| अपने कठिन परिश्रम से उच्चस्तरीय पुरस्कार आदि के योग बनेंगे| व्यापार व व्यवसाय के क्षेत्र में कर्क के जातकों को लाभ में वृद्धि और अच्छे अवसर मिलने की संभावना है|
विद्यार्थियों के लिए या skill upgrade करने अथवा ज्ञानोपार्जन के लिए अच्छा समय है| Finance की दृष्टि से भी अच्छा समय रहेगा और गाडी, घर या आभूषण वगैरा खरीदने की सोच सकते हैं| अविवाहित जातकों को इस गोचर में आदर्श जीवन साथी मिल सकता है और संतान इच्छुक जातकों के लिए भी ये उत्त्तम समय है| सामाजिक दृष्टि से भी शुभ समय है, उच्च वर्ग का साथ एवं राजकीय अनुग्रह के योग बन सकते हैं| मानसिक रूप से शांति की अनुभूति रहेगी|
Jupiter Transit में कुछ प्रतिकूल समय:
अक्टूबर से मार्च तक के अच्छे समय के बाद कुछ समय अब कष्ट का रहेगा| 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 तक गुरु षष्ठ भाव में वापस भ्रमण करेंगे| ये बहुत अच्छा गोचर नहीं है, जीवन के अधिकांश पहलुओं में परेशानियों का सूचक है| परिवार और मित्रगणों से व्यर्थ विवाद शत्रुओं की संख्या बढ़ाएंगे| इस दौरान बहुत अधिक संयम से काम लेने की जरुरत है, भाई बहनों तक से मतभेद हो सकते हैं|
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिलकुल ना करें और रोग से बचाव रखें| बैचैनी और दुःख का माहौल रह सकता है| कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहें| चोरी, शत्रु विरोध, कार्यक्षेत्र में आगजनी और राजकीय रोष आदि से सावधान रहें और preventive measures लें| जीवन साथी से अपने सम्बन्ध सावधानीपूर्वक व बुद्धिमानी से निभाएं, विवाद से बचें और मुकदमेबाजी से दूर रहें| 23 अप्रैल से 05 नवम्बर तक गुरु वापिस आपके जन्म चन्द्र से फिर पंचम भाव में आकर उपरोक्त शुभ फल देंगे|
Jupiter Transit Scorpio 2018 सिंह राशी के लिए
गुरु के वृश्चिक राशि के इस गोचर में गुरु सिंह राशी से चतुर्थ भाव में गोचर रत रहेंगे| गुरु सिंह राशी के जातक के पंचम और अष्टम भाव में स्वामी हैं| सिंह के जातकों के लिए ये गोचर कुछ चिंताएं ला सकता है और ये थोडा कष्ट का समय हो सकता है| विशेषकर व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां उत्पन्न हो सकती हैं क्यूंकि गुरु वृश्चिक से आपके दशम भाव को भी दृष्टि देंगे|
पदोन्नति में विलम्ब के योग बन सकते हैं| शत्रुओं से सावधान रहें, सम्बन्धियों और मित्रों से मधुर सम्बन्ध बनाये रखें, संतुलित व्यवहार बना कर रखें| व्यर्थ विवाद से अपमानित होने से बचने में ही भलाई है| मानसिक तनाव अधिक होने से निजी जीवन में अशांति रह सकती है अत: अधिक तनाव लेने से बचें और प्रसन्न रहने की कोशिश करें|
जीवन में आने वाली हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करें| अपने व अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परेशानी होने पर तुरतं सलाह लें| पशुओं से दूर रहें व अनावश्यक वहां यात्रा से बचें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं| आर्थिक रूप से भी कुछ मुश्किलें रह सकती है, खर्चों पर लगाम रखें|
Jupiter Transit में कुछ राहत का समय:
इस कठिन समय में कुछ रहत भी मिलेगी| 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 तक का समय रहत का रहेगा जब गुरु आपके जन्म चन्द्र से पंचम में गोचर करेंगे| ये समय सुख का रहेगा और इस दौरान के प्रयासों में सफलता मिलेगी| अपने कार्य एवं व्यवसाय के प्रति गंभीरता और समर्पण बढेगा| प्रयत्नों से मिलने वाले फल एवं पुरस्कार आदि की अपेक्षा रखी जा सकती है, व्यापार व व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ में वृद्धि और अच्छे अवसर मिलने की संभावना है|
विद्यार्थियों के लिए या skil upgrade करने अथवा ज्ञानोपार्जन के लिए अच्छा समय है| Finance की दृष्टि से भी अच्छा समय रहेगा और गाडी, घर या आभूषण वगैरा खरीदने की सोच सकते हैं| अविवाहित जातकों को इस दौरान आदर्श जीवन साथी मिल सकता है और संतान इच्छुक जातकों की इच्छा पूर्ण हो सकती है|
सामाजिक दृष्टि से भी शुभ समय है, उच्च वर्ग का साथ एवं राजकीय अनुग्रह के योग बन सकते हैं| मानसिक रूप से शांति की अनुभूति रहेगी| 23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 फिर से मुश्किलें लेकर आएगा जब गुरु फिर जन्म राशी सिंह से चतुर्थ भाव में भ्रमण करते हुए प्रतिकूल फल देंगे|
Jupiter Transit Scorpio 2018 कन्या राशी के लिए
कन्या राशी के लिए ब्रहस्पति के भाव स्वामित्व में चौथा और सातवाँ भाव आता है और देवगुरु ब्रहस्पति आपकी राशी से तृतीय भाव में गोचर करेंगे| तृतीय भाव में गुरु ज्यादा अच्छे नहीं माने जाते| ये समय संघर्ष का रह सकता है| जीवन में बाधाएं और अस्वस्थता रह सकती है| Financially भी ये समय अच्छा नहीं है, व्यापार में असफलता व अडचनें आ सकती हैं, धन हानि के भी योग बन सकते हैं| Business में किसी तरह के investment से पहले सारे angles को देख कर सावधानी से आगे बढ़ें|
नौकरी में आपको अपना पद व स्थान बनाये रखने हेतु struggle करना पड़ सकता है| Seniors और सहकर्मियों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है, situations को बुद्धिमता और diplomacy से handle करें| अपने मित्रों और भाई बहनों से व्यर्थ विवाद में ना पड़ें, इससे झगडा हो सकता है| इस दौरान किसी रिश्तेदार या मित्र के शोक में जाना पड़ सकता है|
अपने और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें| अनावश्यक यात्राओं से बचें और मानसिक चिंताओं से दूर रहें| आपमें से कुछ, दूसरी और पवित्र अनुष्ठान या कोई अन्य मंगल कार्य भी कर सकते हैं|
Jupiter Transit में कुछ और प्रतिकूल समय:
29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 के बीच गुरु आपके जन्म चन्द्र से चतुर्थ भाव में प्रतिकूल भ्रमण करेंगे| ये गोचर भी कुछ चिंताएं ही लेकर आएगा, और ये थोडा कष्ट का समय हो सकता है| विशेषकर व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां उत्पन्न हो सकती हैं क्यूंकि गुरु इस दौरान आपके दशम भाव को भी दृष्टि देंगे| पदोन्नति में विलम्ब के योग बन सकते हैं|
शत्रुओं से सावधान रहें, सम्बन्धियों और मित्रों से मधुर सम्बन्ध बनाये रखें, संतुलित व्यवहार बना कर रखें| व्यर्थ विवाद से अपमानित होने से बचने में ही भलाई है| मानसिक तनाव अधिक होने से निजी जीवन में अशांति रह सकती है अत: अधिक तनाव लेने से बचें और प्रसन्न रहने की कोशिश करें| जीवन में आने वाली हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करें| अपने व अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परेशानी होने पर तुरतं सलाह लें|
पशुओं से दूर रहें व अनावश्यक वहां यात्रा से बचें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं| आर्थिक रूप से भी कुछ मुश्किलें रह सकती है, खर्चों पर लगाम रखें| 23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तथा 05 नवम्बर 2019 से 30 मार्च 2020 तक फिर गुरु वापिस जन्म चन्द्र से तृतीय तथा चौर्थ भाव में गोचर करते हुए उपरोक्त प्रतिकूल फल देंगे|
गुरु गोचर के ये फलादेश सामान्य फलादेश हैं, कुंडली के बाकी नियोगों जैसे ग्रहों की दृष्टि, युति, वर्षफल और महादशा के आधार पर इनमे संशोधन हो सकता है|
Join the Discussion!