ज्योतिष के सबसे उदार एवं शुभ ग्रह ब्रहस्पति Jupiter transit Aquarius 2021 में 20 नंवबर 2021 को कुम्भ राशी में प्रवेश करेंगे और अप्रैल 2022 के मध्य तक कुम्भ राशी में ही गोचर करेंगे। ये एक बहुत ही शुभ गोचर है। गुरु अभी तक मकर राशी में गोचर रत थे जहाँ ये नीच के हो जाते हैं। मकर राशी में शनि भी स्वग्रही होकर गोचर कर रहे हैं और अब 20 नवाबर के बाद जब गुरु आगे निकल जायेंगे तब शनि मकर राशी का पूर्ण फल देंगे और गुरु कुम्भ राशी का।
कुम्भ राशी काल पुरुष का ग्यारहवां भाव है जिसे लाभ भाव से जाना जाता है। ये भाव इच्छाओं की पूर्ति करने वाला भाव है। कुंडली के gains या लाभ को इसी भाव एवं भावेश से आंकलन किया जाता है।
Jupiter transit Aquarius 2021 for all signs
मेष राशी के लिए ये गोचर एकादश भाव को पूर्ण रूप से शुभता के साथ प्रभावित करेगा। गुरु मेष राशी के पंचम भाव एवं सप्तम भाव को अपनी शुभ दृष्टि से प्रभावित करेंगे। यदि आप किसी relation में है तो यह समय बहुत अच्छा जाएगा। दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये Jupiter transit Aquarius 2021 अच्छा समय रहेगा। लाभ भाव में गोचर रत गुरु आपके gains को बढ़ाएगा और लाभ में वृद्धि करेगा।
वृषभ राशी के लिए गुरु का ये गोचर दशम भाव में रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अतृप्ति या असंतोष हो सकता है। Transfer या व्यवसाय में बदलाव भी संभावित है। Family life अच्छी रहेगी, property के योग बन सकते हैं।
मिथुन राशी के लिए ये ब्रहस्पति का ये Jupiter transit Aquarius 2021 गोचर नवम भाव में रहेगा। अभी तक आप काफी परेशान थे, पर अब बदलाव आ रहा है। भाग्य का साथ रहेगा, आत्म विश्वास बढेगा। आपके संतान के लिए अच्छा समय रहेगा। आपके यश एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में भी रूचि लेंगे।
Jupiter transit Aquarius 2021 कर्क राशी के लिए कुंडली के अशुभ अष्टम भाव में रहेगा। कुंडली में यदि गुरु शुभ अवस्था में नहीं है, तो ये समय बहुत अच्छा नहीं माना जायेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, लापरवाही बिलकुल ना बरतें। अध्यात्म, ध्यान साधना आदि में रूचि बढायें, meditation एवं प्राणायाम आदि इस दौरान अच्छा रहेगा।
सिंह राशी के लिए गुरु का ये गोचर सप्तम भाव को activate कर रहा है। प्रेम सम्बन्धों के लिए एवं दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छा समय है। Love marriage के लिए शुभ समय है। यदि जीवन साथी से किसी तरह का कोई कलह या विवाद है तो उसे ठीक करने का यह अच्छा अवसर है। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी एवं decision making capacity और अच्छी होगी।
कन्या राशी के लिए गुरु का Jupiter transit Aquarius 2021 गोचर छठे भाव में रहेगा जो बहुत अच्छा गोचर नहीं माना जाता। आपके स्वास्थ्य को ये नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस दौरान ऋण लेने या देने से बचें। कोई पुराना शत्रु फिर से सर उठा सकता है, ध्यान रखें और कसी तरह के वाद विवादों से बचें। अपने खर्चों पर पूर्ण लगाम रखें अन्यथा आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
तुला राशी के लिए ये guru gochar कुंडली के शुभ पंचम भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपके सनातन के लिए अच्छा समय है। यदि आप skill up gradation या शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया सोच रहे हैं तो ये समय बहुत अच्छा है।
वृश्चिक राशी के लिए ये गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो अब उसका निपटारा हो सकता है। Jupiter transit Aquarius 2021 में Property के योग बन सकते हैं या आप अपने मकान आदि में खर्चा कर सकते हैं। आपकी माता के लिए अच्छा समय रहेगा।
धनु राशी के लिए ये गोचर आपके तृतीय भाव में हो रहा है। धार्मिक रुझान बढेगा और आप किसी छोटी धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। लेखनी के क्षेत्र में कार्य रत जातको के लिए अच्छा समय है। अपने activity level को बढ़ाएं रखें और आलस्य से दूर रहें।
मकर राशी के लिए ये गोचर द्वितीय भाव में हो रहा है। अभी तक जिस आर्थिक आर्थिक तंगी से आप जूझ रहे थे, अब उसमे सुधार होगा। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे और निर्णय क्षमता में सुधार होगा। परिवार में सुख शांति एवं प्रेम लोटेगा और आप आनंद का अनुभव करेंगे। Love affairs के लिए भी ठीक समय है।
कुम्भ राशी इस गोचर में पूर्ण रूप से activate हो रही है। Overall अच्छा समय रहेगा। संता के लिए, परिवार के लिए एवं पिता के लिए अच्छा समय है। दाम्पत्य जीवन में अच्छी understanding रहेगी और जीवन साथ का सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि एवं आर्थिक प्रगति भी दिख रही है।
मीन राशी के लिए ये गोचर बारहवें भाव में हो रहा है जो बहुत अच्छा गोचर नहीं है। स्वास्थ्य में, विशेषकर पैरों में कष्ट रह सकता है। अपने खर्चों पर पूरा control रखें, खर्चे बढ़ सकते हैं। यदि आपका कोई foreign connection है तो उसे activate करने का अच्छा समय है, लाभ हो सकता है। न्यायिक मामलों में असफलता मिल सकती है।
कृपया ध्यान दें: उपरोक्त सभी राशियों के गोचर generalised हैं। कुंडली में ब्रहस्पति की स्थिति, अन्य ग्रहों से युति एवं दृष्टि, अन्य ग्रहों की स्थिति, महादशा आदि देख कर ही व्यक्तिगत गोचर का फलादेश हो सकता है। इस तरह के विश्लेषण के बाद ही ग्रह शान्ति के उपाय दिए जा सकते हैं जिससे गोचर के दोषों को न्यूनतम किया जा सके।
इस तरह के विस्तृत व्यक्तिगत गोचर रिपोर्ट को आप मात्र 1200/- में यहाँ order कर सकते हैं।
Join the Discussion!