
Brihaspati गोचर – मानव जीवन में उन्नति, ऐश्वर्य, खुशहाली और अध्यात्म धर्म तथा संतान आदि के कारक Brihaspati यानी गुरु इस वर्ष तुला राशी से आगे बढ़ते हुए 11 अक्टूबर 2018 को रात्रि 7:20 (19:20) पर वृश्चिक राशी में प्रवेश करेंगे और 04 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक राशी में ही गोचर रत रहेंगे| इस दौरान गुरु कुछ समय के लिए अतिचारी होकर धनु राशी में भ्रमण करेंगे और फिर वापसी वृश्चिक में रहेंगे|
Brihaspati के इस गोचर का बारहों राशियों पर अलग अलग प्रभाव रहेगा| मेष राशी से लेकर कन्या राशी तक के Brihaspati गोचर के फलादेश article के इस पहले भाग में दिया गया है| Article के इस दुसरे भाग में तुला राशी से लेकर मीन राशी तक के फलादेश जानिए|
बृहस्पति गोचर के मेष राशि से कन्या राशि के फलादेश यहाँ देखें|
Brihaspati गोचर तुला राशी के लिए
तुला राशी कालपुरुष की सप्तम राशी है| तुला राशी में गुरु के स्वामित्व में तीसरा और छठा भाव आता है और गुरु आपकी राशी से दूसरे भाव में गोचर रत रहेंगे| दूसरा भाव धन का और कुटुंब का भाव है और ये गोचर कुल मिला कर तुला राशी के लिए शुभ है| यह समय आयुरारोग्य, व्यापार में लाभ एवं धन संचय आदि में वृद्धि का सूचक है| इस समय property एवं land आदि में investment के योग बन सकते हैं और यदि कोई loan चलता आ रहा है तो उसे repay करने में ये गोचर सहायक रहेगा|
कुटुंब एवं परिवार में सुख समृद्धि रहेगी, दाम्पत्य जीवन में सुख एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा| परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है| Professional life अच्छी रहेगी और आप अधिकारियों का विश्वास प्राप्त करेंगे व दूसरे आपसे प्रभावित होंगे| सामाजिक रूप से समय अच्छा रहेगा और आदर व यश में वृद्धि रहेगी| शत्रुओं पर इस समय विजय करेंगे और मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे|
Brihaspati गोचर में तुला राशि के लिए कुछ अच्छा समय
कोई भी अच्छा समय या for that matter, बुरा समय, लगातार नहीं चलता| तुला राशी के जातकों के लिए 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 भी उतना अच्छा नहीं रहेगा जब Brihaspati इन दिनों में आपकी राशी से तृतीय राशी में गोचर करेंगे| तृतीय भाव में गुरु ज्यादा अच्छे नहीं माने जाते| ये समय संघर्ष का रह सकता है| जीवन में बाधाएं और अस्वस्थता रह सकती है|
Financially भी ये समय अच्छा नहीं है, व्यापार में असफलता व अडचनें आ सकती हैं, धन हानि के भी योग बन सकते हैं| Business में किसी तरह के investment से पहले सारे angles को देख कर सावधानी से आगे बढ़ें| नौकरी में आपको अपना पद व स्थान बनाये रखने हेतु struggle करना पड़ सकता है| Seniors और सहकर्मियों का विरोध भी झेलना पड़ सकता है, situations को बुद्धिमता और diplomacy से handle करें| अपने मित्रों और भाई बहनों से व्यर्थ विवाद में ना पड़ें, इससे झगडा हो सकता है|
इस दौरान किसी रिश्तेदार या मित्र के शोक में जाना पड़ सकता है| अपने और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें| अनावश्यक यात्राओं से बचें और मानसिक चिंताओं से दूर रहें| आपमें से कुछ, दूसरी और पवित्र अनुष्ठान या कोई अन्य मंगल कार्य भी कर सकते हैं|
इस थोड़े समय के कष्टकारी गोचर के बाद गुरु फिर से 23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक आपकी राशि से दूसरे भाव में आकर अनुकूल फल देंगे|
Brihaspati गोचर वृश्चिक राशी के लिए
देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से द्वितीय पर पंचम भाव के स्वामी हैं और इस गोचर के दौरान आपकी राशी से प्रथम भाव पर गोचर करेंगे| यह गोचर आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है| वृश्चिक राशी मतलब आपका चन्द्र नीच का है और इस समय आप शनि की साढ़े साती से भी गुजर रहे हैं| मुख्यतः किसी भी प्रकार के रोग से बचने और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरुरत है|
Finance की दृष्टि से भी समय कठिन और चुनौतीपूर्वक रहेगा, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें और जितना हो सके, धन की बचत करें| अनावश्यक या लम्बी यात्रा से बचें, वांछित परिणाम मिलने की संभावना कम है, साथ में कष्ट भी झेलना पड़ सकता है| मातृभूमि से दूर रहने के योग बन सकते हैं| जिन्हें नौकरी की तलाश है उनके लिए अभी अनुकूल समय नहीं है, निराश ना हों| जो व्यवसाय में हैं, उनके लिए कठिन समय हो सकता है, seniors से विवाद से सर्वथा बचें, ये व्यर्थ तनाव का कारण बन सकता है|
अपने पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखें, किसी भी मूल्य पर उन्हें खतरे में ना डालें| अपने परिवार या मित्रों से सौहार्द बनाये रखें, यह समय मानसिक यातना व अवसाद ला सकता है, अतः अपना आत्म विश्वास तथा उत्साह बनाये रखें| कुछ जातकों को इस समय कुछ दीर्घकालीन समस्याओं के समाधान के भी योग बन सकते हैं और कुछ अचानक लाभ की स्थिति भी|
Brihaspati गोचर में वृश्चिक राशि के लिए कुछ अच्छा समय
इस गोचर के दौरान Scorpio राशी के जातकों के लिए 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 तक का समय अच्छा रहेगा| गुरु आपकी राशी से दूसरे भाव में गोचर रत रहेंगे| यह समय आयुरारोग्य, व्यापार में लाभ एवं धन संचय आदि में वृद्धि का सूचक है| इस समय property एवं land आदि में investment के योग बन सकते हैं और यदि कोई loan चलता आ रहा है तो उसे repay करने में ये गोचर सहायक रहेगा|
कुटुंब एवं परिवार में सुख समृद्धि रहेगी, दाम्पत्य जीवन में सुख एवं प्रसन्नता का माहौल रहेगा| परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है| Professional life अच्छी रहेगी और आप अधिकारियों का विश्वास प्राप्त कर सकेंगे व दूसरे आपसे प्रभावित होंगे| सामाजिक रूप से समय अच्छा रहेगा और आदर व यश में वृद्धि रहेगी| शत्रुओं पर इस समय विजय करेंगे और मानसिक रूप से शान्ति महसूस करेंगे|
इस थोड़े समय के अच्छे गोचर के बाद गुरु फिर से 23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक आपकी राशि पर वापिस गोचर करते हुए उपरोक्त कठिन फल देंगे|
Brihaspati गोचर धनु राशी के लिए
धनु राशी के लिए गुरु आपके राशीश और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और आपकी राशी से बारहवें भाव पर गोचर करेंगे| बारहवां भाव व्यय और हानि का भाव है जिसे ज्योतिष में दुश्स्थान माना गया है, तो ये गोचर धनु राशी के लिए उतना शुभ नहीं रहेगा| खर्चे बढ़ने और income कम होने की सम्भावना रहेगी|
व्यापार व व्यवसाय में कठिनाईयां सामने आ सकती है| यदि नौकरीपेशा हैं तो अपना पद और स्थान बचाएं रखें, क्यूंकि ये खतरे में पड़ सकते हैं| धनु राशी के लिए ये समय शनि के साढ़े साती का भी है, तो ये समय आपको अपने जन्म स्थान या संतान से भी दूर कर सकता है| शारीरिक व मानसिक कष्ट के साथ साथ मनस्ताप, पश्चाताप और भय से ग्रसित हो सकते हैं| अपने जीवन की रक्षा करें और अनावश्यक जोखिम से बचें|
अपने चरित्र की रक्षा करें और कोई ऐसा व्यवहार ना करें जो आपके लिए सामान्य ना हो, चरित्र की गुणवत्ता इस दौरान अस्थाई रूप से गायब हो सकती है| समाज आपके विपरीत जा सकता है और समाज में अपमानित या बदनाम हो सकते हैं| इस अनिष्ट के मध्य कुछ जातकों को अतिरिक्त आय हो सकती है और वाहन आदि खरीद सकते हैं| गुरु के इस गोचर के दौरान परिवार के लोगों से अलगाव या मनमुटाव हो सकता है| ऐसे हालात में परिजनों से बातचीत के जरिये मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें|
Brihaspati गोचर में धनु राशि के लिए कुछ और प्रतिकूल फल
29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 के बीच brihaspati आपकी राशी से प्रथम भाव पर गोचर करेंगे| यह गोचर आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है| मुख्यतः किसी भी प्रकार के रोग से बचने और स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरुरत है|
Finance की दृष्टि से भी समय कठिन और चुनौतीपूर्वक रहेगा, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें और जितना हो सके, धन की बचत करें| अनावश्यक या लम्बी यात्रा से बचें, वांछित परिणाम मिलने की संभावना कम है, साथ में कष्ट भी झेलना पड़ सकता है| मातृभूमि से दूर रहने के योग बन सकते हैं| जिन्हें नौकरी की तलाश है उनके लिए अभी अनुकूल समय नहीं है, निराश ना हों|
अपने पद व प्रतिष्ठा को बनाए रखें, किसी भी मूल्य पर उन्हें खतरे में ना डालें| अपने परिवार या मित्रों से सौहार्द बनाये रखें, यह समय मानसिक यातना व अवसाद ला सकता है, अतः अपना आत्म विश्वास तथा उत्साह बनाये रखें| कुछ जातकों को इस समय कुछ दीर्घकालीन समस्याओं के समाधान के भी योग बन सकते हैं और कुछ अचानक लाभ की स्थिति भी|
23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक गुरु फिर वापिस आपकी राशी से बारहवें भाव पर वापिस गोचर करते हुए उपरोक्त कठिन फल देंगे|
Brihaspati गोचर मकर राशी के लिए
देवगुरु brihaspati आपकी राशी से तीसरे तथा बारहवें भाव के स्वामी होकर आपकी राशी से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| ज्योतिष में ग्यारहवें भाव को लाभ का भाव कहा गया है, ये सुखमय समय का सूचक है| इस अवधि में ये गोचर professional life में उन्नति और तरक्की के रास्ते खोलेगा| व्यापार में लाभ और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं|
कार्यस्थल में पदोन्नति और सम्मान मिलने की आशा रखें| व्यापार में लिप्त जातकों को निवेश के नए रस्ते बनेंगें और business expansion के योग बनेंगें| सामाजिक दृष्टि से भी ये अच्छा समय है, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी| इस समय आपकी शान शौकत और physical presence से लोग आकर्षित होंगे| प्रियजन और मित्र helpful रहेंगे और शत्रु पराजित होंगे|
इस दौरान धार्मिक रुझान बढेगा, आध्यात्मिक कार्यों की और मन आकर्षित होगा, तीर्थ यात्रा आदि कर सकते हैं| धार्मिक कृत्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है और मंत्रोच्चार की शक्ति लाभकारी सिद्ध हो सकती है| विवाह के योग्य जातकों के लिए शुभ समय है और संतान प्राप्ति के इच्छुक जातकों की इच्छ पूर्ती का समय है| Love life अच्छी रहेगी| वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और शयन सुख की प्राप्ति रहेगी|
Brihaspati गोचर में मकर राशि के लिए कुछ प्रतिकूल समय
जैसा मैंने पहले कहा, कोई भी अच्छा या बुरा समय हमेशा एक सा नहीं रहता, 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 के बीच brihaspati आपकी राशी से बारहवें भाव पर गोचर करते हुए कुच्छ बुरा समय देंगें| बारहवां भाव व्यय और हानि का भाव है जिसे ज्योतिष में दुश्स्थान माना गया है, तो ये गोचर उतना शुभ नहीं रहेगा| खर्चे बढ़ने और income कम होने की सम्भावना रहेगी|
व्यापार व व्यवसाय में कठिनाईयां सामने आ सकती है| इस दौरान अपना पद और स्थान बचाएं रखें, क्यूंकि ये खतरे में पड़ सकते हैं| ये समय आपको अपने जन्म स्थान या संतान से भी दूर कर सकता है| शारीरिक व मानसिक कष्ट के साथ साथ मनस्ताप, पश्चाताप और भय से ग्रसित हो सकते हैं|
अपने जीवन की रक्षा करें और अनावश्यक जोखिम से बचें| अपने चरित्र की रक्षा करें और कोई ऐसा व्यवहार ना करें जो आपके लिए सामान्य ना हो, चरित्र की गुणवत्ता इस दौरान अस्थाई रूप से गायब हो सकती है| समाज आपके विपरीत जा सकता है और समाज में अपमानित या बदनाम हो सकते हैं| इस अनिष्ट के मध्य कुछ जातकों को अतिरिक्त आय हो सकती है और वाहन आदि खरीद सकते हैं| परिवार के लोगों से अलगाव या मनमुटाव हो सकता है| ऐसे हालात में परिजनों से बातचीत के जरिये मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें|
23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक गुरु फिर आपकी राशी से ग्यारहवें भाव पर वापिस गोचर करते हुए ग्यारहवें भाव के उपरोक्त शुभ फल देंगे|
Brihaspati गोचर कुम्भ राशी के लिए
गुरु आपकी राशी से दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर आपकी राशी से दशम भाव में गोचर करेंगे| दशम भाव कर्म का भाव है और दशम भाव में गुरु उतने अच्छे नहीं माने जाते| ये गोचर जीवन की गति में व्यवधान लायेगा| अपने कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतें, अपने सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार बनाये रखें और किसी तरह की gossip तथा फालतू की गपशप से बचें, समस्या खड़ी हो सकती है|
इच्छाएं पूर्ण ना होने के कारण आप चिडचिडे हो सकते हैं, मानसिक तनाव से और इधर उधर भटकने से बचें, निराशा ही हाथ लगेगी| अपने व अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपनी आँखों व गले के प्रति विशेष ख्याल रखें| अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए इस दौरान स्वस्थ जीवन शैली अपनाएँ| स्वास्थ्य संबंधी, अपनी या अपने बच्चों की, किसी तरह की लापरवाही महँगी पड़ सकती है|
Brihaspati गोचर में कुम्भ राशि के लिए कुछ अच्छा समय
जैसा कहते हैं, सब दिन होत न एक समाना, इस कठिन गोचर में कुछ समय अच्छा भी रहेगा| 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 के बीच brihaspati आपकी राशी से ग्यारहवें भाव पर गोचर करते हुए शुभ फल देंगे| ज्योतिष में ग्यारहवें भाव को लाभ का भाव कहा गया है, ये सुखमय समय का सूचक है|
इस अवधि में ये गोचर professional life में उन्नति और तरक्की के रास्ते खोलेगा| व्यापार में लाभ और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं| कार्यस्थल में पदोन्नति और सम्मान मिलने की आशा रखें| व्यापार में लिप्त जातकों को निवेश के नए रस्ते बनेंगें और business expansion के योग बनेंगें|
सामाजिक दृष्टि से भी ये अच्छा समय है, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी| इस समय आपकी शान शौकत और physical presence से लोग आकर्षित होंगे| प्रियजन और मित्र helpful रहेंगे और शत्रु पराजित होंगे| इस दौरान धार्मिक रुझान बढेगा, आध्यात्मिक कार्यों की और मन आकर्षित होगा, तीर्थ यात्रा आदि कर सकते हैं| धार्मिक कृत्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है और मंत्रोच्चार की शक्ति लाभकारी सिद्ध हो सकती है| विवाह के योग्य जातकों के लिए शुभ समय है और संतान प्राप्ति के इच्छुक जातकों की इच्छ पूर्ती का समय है|
23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक गुरु फिर आपकी राशी से दशम भाव पर वापिस गोचर करते हुए दशम भाव के उपरोक्त प्रतिकूल फल देंगे|
Brihaspati गोचर मीन राशी के लिए
देवगुरु brihaspati आपके राशीश, मतलब राशी के स्वामी और दशम भाव के स्वामी होकर आपकी राशी से नवम भाव पर गोचर रत रहेंगे| नवम भाव भाग्य भाव है और ये गोचर आपके लिए शुभ रहेगा| ये धन व वित्तीय लाभ का सूचक है| व्यापार व व्यवसाय में लाभ, कार्यालय में अधिकार पूर्ण पद, उद्यमों में सफलता और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुग्रह की आशा रख सकते हैं|
इस दौरान तरक्की, उन्नति, promotion और salary में बढ़ोत्तरी आदि के योग बनेंगे| नवम भाव धर्म का भी भाव है और गुरु धर्म और अध्यात्म के कारक, तो ये combination इस अवधि में धार्मिक और आध्यात्मिक रूचि देगा, धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा, संतों का संग मिलेगा और सत्कार्यों पर धन व्यय के योग बनेगे| आर्थिक रूप से strong होने के कारण आप भूमि या अचल संपत्ति क्रय करने का सोच सकते हैं|
अविवाहिक जातक इस समय विवाह के सूत्र में बांध सकते हैं, संतान प्राप्ति के इच्छुक जातकों के लिए भी शुभ अवसर है| अच्छा भोजन, शारीरिक सुख सुविधा, अच्छा स्वास्थ्य और सुदूर यात्रा के भी योग बनेंगें| सामाजिक दृष्टि से अच्छा समय है, सम्मान व प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी रहेगी| पिता की सहायता रहेगी और उनके विचार व सुझाव आपके लिए उन्नति के रास्ते खोलेगी, पिता से सलाह मशवरा करते रहें, आपके लिए लाभकारी रहेगा|
Brihaspati गोचर में मीन राशि के लिए कुछ प्रतिकूल समय
फिर कहूँगा, सब दिन होत न एक समाना, इतने अच्छे गोचर में कुछ समय आपको struggle करना पड़ सकता है| 29 मार्च 2019 से 23 अप्रैल 2019 के बीच brihaspati आपकी राशी से दशम भाव पर गोचर करते हुए जीवन की गति में व्यवधान लायेगा| अपने कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतें, अपने सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार बनाये रखें और किसी तरह की gossip तथा फालतू की गपशप से बचें, समस्या खड़ी हो सकती है|
इच्छाएं पूर्ण ना होने के कारण आप चिडचिडे हो सकते हैं, मानसिक तनाव से और इधर उधर भटकने से बचें, निराशा ही हाथ लगेगी| अपने व अपने बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपनी आँखों व गले के प्रति विशेष ख्याल रखें| अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए इस दौरान स्वस्थ जीवन शैली अपनाएँ| स्वास्थ्य संबंधी, अपनी या अपने बच्चों की, किसी तरह की लापरवाही महँगी पड़ सकती है|
23 अप्रैल 2019 से 05 नवम्बर 2019 तक गुरु फिर आपकी राशी से ग्यारहवें भाव पर वापिस गोचर करते हुए ग्यारहवें भाव के उपरोक्त शुभ फल देंगे|
गुरु गोचर के ये फलादेश सामान्य फलादेश हैं, कुंडली के बाकी नियोगों जैसे ग्रहों की दृष्टि, युति, वर्षफल और महादशा के आधार पर इनमे संशोधन हो सकता है|

Join the Discussion!