
Rahu Ketu Transit 2017 – ज्योतिष के सबसे अशुभ और दुष्ट ग्रह माने जाने वाले दो ग्रह – राहू और केतु इस वर्ष राशी परिवर्तन करेंगे| राहू केतु नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली हैं क्यूंकि सौरमंडल के सबसे शक्तिशाली दोनों ज्योति पिंडों – सूर्य और चन्द्र को ग्रहण कर ग्रसित करने की शक्ति सिर्फ राहू केतु में है| Rahu Ketu Transit 2017 में राहू और केतु कर्क राशी और मकर राशी में प्रवेश करेंगे|
जब ये दोनों छाया ग्रह राशी बदलते हैं तो पृथ्वी पर और मानव जीवन में कई तरह के उतार चढाव लाते हैं| राशिचक्र में शनि के बाद सबसे ज्यादा समय एक राशी में रहने वाले ग्रह हैं राहू और केतु, इसीलिए हमारे जीवन पर इनके गोचर का बड़ा प्रभाव पड़ता है|
राहू केतु को कार्मिक ग्रह कहा गया है – ये दोनों ग्रह हमारे कर्मों के प्रतिनिधि हैं, यथार्थ रूप से हमारे कर्मों के अनुसार फल देने वाले हैं| राहू मुख या अग्र भाग है, अग्र भाग आगे को यानी future को देखता है – तो राहू आने वाले समय का द्योतक है| केतु पृष्ठ भाग या नीचे का भाग है – तो केतु हमारे पिछले कर्मों का द्योतक है| केतु को ज्योतिष में मोक्ष कारक भी कहा गया है और राहू विषयी और भोतिकवाद का कारक माना गया है|
Also read: Navagraha Rahu – आज के युग में अशुभ ग्रह राहू क्यों अत्यंत महत्वपूर्ण है? and Navagraha Ketu दुष्ट ग्रह होते हुए केतु मोक्षकारक भी है|
राहू केतु निष्ठुर निर्मम क्रूर और दुष्ट ग्रह माने जाते हैं जो विध्वंस तबाही व विनाश लेकर आते हैं| पर यहाँ ये बात भी नहीं भूलनी चाहिए की हमारे अपने किये गए कर्मों के अनुसार निष्पक्ष और निर्मम होकर फल देने वाले ग्रह राहू केतु ही हैं| तो आईये देखते हैं अलग अलग राशियों के लिए Rahu Ketu Transit 2017 किसतरह रहेगा|
मेष राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
इस अवधि में Rahu ketu आपके जन्म चन्द्र से चतुर्थ और दशम भाव (4–10 के अक्ष में) में गोचर करेगा| कठिनाईयां झेलने का समय रहेगा| जमीन जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें और इनसे related मुकदमों से दूर रहें| Real estate और property से जुड़े लोगों के लिए विषम समय है| यदि जन्म kundli में चतुर्थ भाव पीड़ित है तो बहुत सावधानी बरते|
आपकी तथा आपकी माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है और खर्चे बढ़ा सकता है| निकट परिवार या मित्र का दाह संस्कार आपको शोक संतप्त कर सकता है| Job में transfer के योग बन सकते हैं| विपरीत व नकारात्मक सोच को निकट ना आने दें, कुछ अवैध कार्य करने की लालसा जागृत हो सकती है| वाहन चलाते समय दुर्घटना और road-rage से बचें| विद्यार्थियों को भी इस दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है|
केतु इस समय जन्म चन्द्र से दशम में गोचर करेगा| चंदमा के घटने बढ़ने के अनुसार मिश्रित फल रहेंगे| शुक्ल पक्ष में unwanted लोगों से या दुष्ट व्यक्तियों से धन लाभ और अधिक आय बढ़ेगी| कृष्ण पक्ष में कुसंगत के कारण धन की हानि हो सकती है| व्यापार में हानि या व्यवसाय में प्रगति की कमी मानसिक व्यथा का कारण बन सकती है| घर परिवार में कोई शुभ कार्य व उत्सव आयोजन हो सकता है| कुछ influential लोगों understanding की वजह से लाभप्रद स्थिति भी बन सकती है| काम धंधे में अचानक वृद्धि या व्यवसाय में पदोन्नति से सम्मान आदि के भी योग बन सकते है|
वृषभ राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
Rahu Ketu Transit 2017 के इस गोचर में राहू केतु आपकी राशी से तीसरे और नवम भाव में (3-9 के अक्ष में) रहेंगे| इस राशी के लिए ये एक अच्छा गोचर रहेगा| राहू उपचय भाव 3, 6, 11 में अच्छे फल देता है| धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है| अपने शत्रुओं तक से धन आगमन के योग बनेंगे|
व्यवसाय में प्रमोशन या रुका हुआ incentive आदि, व्यापार में ज्यादा लाभ, कार्यों में प्रगति और रुके हुए काम या projects फिर से take off करने का समय है यह| आपको अपने superiors और colleagues का सहयोग प्राप्त होगा, समाजिक प्रतिष्ठा और मान सम्मान में इजाफा होगा| एक नए उत्साह के साथ आप जीवन को face करेनेगे क्यूंकि स्वास्थ्य भी साथ देगा|
Consultancy, कमीशन एजेंसी, communication सम्बन्धित कार्यों में, sports आदि के क्षेत्रों में इस जातकों को सफलता के योग हैं| अपने communication devices जैसे मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ध्यान रकेहं, इन जातकों को इस area में problems आ सकती है| भाई बहनों से सहयोग रहेगा और घर परिवार में शांति और सुख का वातावरण बनेगा| Love affairs और विवाह के लिए शुभ गोचर है| Life partner या बच्चों के स्वास्थ्य में यदि problems थी तो इस गोचर में उन सबका निवारण होगा|
केतु इस समय राशी से नवम भाव में गोचर करेगा| पिता या गुरु के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है| माता का स्वास्थ्य अच्छा होगा| मुकदमे, court cases आदि में समस्या आ सकती है| पाने नए घर या नयी प्रॉपर्टी की प्लानिंग अब पूरी हो सकती है|
इस राशी के विद्यार्थियो के लिए अच्छा समय है, आशातीत results आयेंगे| पढाई के लिए विदेश जा सकते हैं| छोटी मोटी शारीरिक या मानसिक परेशानियां आ सकती हैं| Lottery और सट्टेबाजी से दूर ही रहें तो अच्छा है,नुक्सान के योग बनेंगे| अपने finance का खास ख्याल रखें, परेशानी हो सकती है|
धर्म विरोधी या अनैतिक या चरित्र विरोधी क्रियाओं में लिप्त होने के योग बनेंगे, अपने पर पूरा control रखें| किसी से भी विशेषकर भाई बहनों एवं मित्रों आदि से वाद विवाद बहस में ना पड़ें, अनावश्यक बहस से दूर रहें| विदेश यात्रा या लम्बी यात्रा के योग बन सकते हैं|
मिथुन राशी के लिए Rahu Ketu transit
मिथुन राशी के जातकों के लिए Rahu Ketu Transit 2017 गोचर कठिन है| राहू केतु इस समय आपके जन्म चन्द्र से दूसरे और आठवें भाव में (2-8 अक्ष में) गोचर करेंगे| धन वाणिज्य और finance के मामलों में बहुत अधिक सावधानी की जरूरत रहेगी| वास्तव में ये गोचर मिथुन जातकों के लिए वित्तीय, शारीरिक और सामजिक तीनों areas के लिए कठिन समय लायेगा|
Expenses को पूरे control में रखें, अप्रत्याषित खर्चों से बचें| खाने पीने पर भी अंकुश रखें, अनजान व समय भोजन परेशानियां बढ़ाएगा| नेत्रों से सम्बंधित छोटी से छोटी समस्या को भी बिलकुल नजरंदाज ना करें, अन्यथा पछताना पड़ेगा| Life पार्टनर का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है|
इस दौरान यदि कोई court case pending हो रहा है या मुकदमा चल रहा हो तो, टालने में भली है, हरने के chances हैं| Life पार्टनर, निकटजन व प्रियजनों से विवाद से बचें| कहीं भी किसी भी तरह के गड़बड़ की आशंका हो तो दूर रहें, इस समय के अनावश्यक, अवैध निकट संपर्क प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकते हैं| दुर्व्यसनों से दूर रहें, मुंह और गले से सम्बन्धित समस्याएं कड़ी हो सकती है|
इस समय केतु का अष्टम भाव में गोचर शारीरिक कष्टों और अचानक आपदाओं का सूचक है| स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जीवन को खतरे में डालने वाला कोई कार्य ना करें, किसी भी तरह का risk ना लें| कुंडली में यदि मंगल भी मकर में है तो accidents, घुटने की surgery, जननेंद्रिय के रोग, piles, fistula आदि से समस्या हो सकती है|
अवैध कार्यों या लालच में आकर किसी तरह में क्रिया कलाप से बचें, कानूनी समस्या हो सकते है| उत्तराधिकार में मामलों में समस्या दिखेगी| शुक्ल पक्ष के दौरान बीच बीच में कुछ अच्छे फल की भी उम्मीद रख सकते हैं| कुंडली में यदि जन्म केतु श्हुभ है तो अचानक लाभ हो सकता है| अध्यात्म में रूचि बढ़ सकती है|
कर्क राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
कर्क राशी के जातकों के लिए कठिन समय है Rahu Ketu Transit 2017. राहू केतु इस दौरान आपके राशी के ठीक ऊपर और सप्तम भाव से (1-7 के अक्ष में) गोचर करेंगे| नकारात्मक प्रभावों के लिए अपने को तैय्यार कीजिये| राहू financial problems देगा और आय के स्तोत्र पर प्रतिकूल असर डालेगा|
व्यवसाय के area में नयी अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| Job में आवश्यक अनावश्यक जिम्मेदारियां बढेंगी और इसके परिणाम स्वरुप आपकी समस्याएं भी| Business में बड़े नए investment से बचें, नुकसान के chances हैं| शत्रुओं से सावधान रहें और संदिग्थ क्रिया कलापों से बचें| अपने और अपने माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें| मानसिक तनाव, बैचेनी और tensions आपको शक्की बना सकते हैं, अपने दिमाग को शांत रखें|
केतु इस दौरान आपकी राशी से सप्तम में गोचर करेगा| अपने life पार्टनर से relations में बहुत सावधानी बरतें, पर्सनल problems आ सकती हैं| पति पत्नी के विवाद या झगडे break का कारण बन सकता है| सम्बन्धियों से अच्छे relations बना कर रखें, अन्यथा वे शत्रु कैंप में आ सकते हैं|
पेट और पाचन तंत्र से related समस्याओं का ख्याल रखें| व्यर्थ के खर्चों को control में रखें, अनावश्यक खर्चे धन की बर्बादी कर सकते हैं| Loans और उधार से बचें| झगडे विवाद मुकदमेबाजी से बचें, अपनी मान प्रतिष्ठा का ख्याल रखें|
सिंह राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
सिंह राशी के लिए Rahu Ketu Transit 2017 का ये गोचर जन्म चन्द्र से बारहवें और छठे भाव में (12-6 के अक्ष में) रहेगा| ये negative positive प्रभावों का mixture रहेगा| राहू का चंद्रमा से बारहवें भाव में गोचर अशुभ है| बारहवां भाव व्यय एवं नुकसान का भाव है| काम धंधे में हानि हो सकती है|
धैर्य और आत्मविश्वास बनाये रखें| खर्चे control में रखें, बहुत सोच समझ कर finance handle करें| इस दौरान आपके स्थान परिवर्तन के भी आभास हैं| अपने निकटजन और सम्बन्धियों से अच्छा relation बना कर रखें, विरोध के भी आभास हैं| बुरी आदतों से दूर रहें, नशे से दूर रहें, sleep disorder के भी आसार रहेंगे| कोई ऐसा काम ना करें जिससे मान सम्मान पर आंच आये| स्वास्थ्य सम्बन्धी अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं|
इस समय का केतु गोचर सिंह राशी के लिए relief देगा| जहाँ राहू व्यापारियों को नुक्सान देगा, वहीँ केतु लाभ भी देगा| काम धंधे में सुधार की या नए schemes आदि की जरुरत रहेगी| finance सुधरेंगे| Interest income की सम्भावना रहेगी|
शत्रु और विरोधियों को परास्त करने के क्षमता छठे घर के केतु देगा| स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पुराने रोग उभर सकते हैं| विद्यार्थी सी दौरान पूर्ण रूप से केन्द्रित होकर पढेंगे तो सफलता sure है| पढाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं| घर परिवार में शांति बनी रहेगी, कोई शुभ कार्य जैसे विवाह आदि के योग बनेंगे|
कन्या राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
कन्या राशी के लिए rahu केतु का गोचर ग्यारहवें और पांचवें भाव में (11-5 अक्ष में) रहेगा| इस राशी के लिए ये बहुत अच्छा गोचर सिद्ध होगा| गोचर के ग्रह ग्यारहवें भाव में अधिक लाभ देते हैं, राहू विशेषकर उपचय भाव में अच्छा माना जाता है| विदेश यात्रा से, समुद्र यात्रा से और जलमार्गों से सम्बंधित व्यापार में अचानक लाभ बढेगा|
साधारणतया business में और व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी| राहू भौतिकवादी ग्रह है, जब देता है तो खूब देता है| इस समय में आप भूमि, वाहन, स्वर्णआभूषण आदि ले सकते हैं| Life पार्टनर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप life को enjoy करोगे| विवाह योग्य बच्चों का विवाह संपन्न होगा| बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा| समाज में अधिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा रहेगी| धार्मिक वा अध्यात्म क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी|
केतु इस समय राशी के पंचम भाव में गोचर करेगा| जहाँ एक और राहू असाधारण आशातीत धन देगा, वहीँ केतु uncontrolled खर्चे देगा| अपने खर्चों पर, विशेषकर कृष्ण पक्ष में, पूर्ण लगाम नहीं लगायेंगे तो पछताना होगा| ये खर्चे ज्यादातर बच्चों पर हो सकते हैं| शुक्ल पक्ष में संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें, बिलकुल अनदेखी ना करें, समस्या हो सकती है| परिवार में किसी निकटजन की मृत्यु संभव है|
इस दौरान उधार या loans से बचें| कुंडली में यदि केतु शुभ है तो इस दौरान कोई नयी भाषा सीख सकते हैं और विदेश जा सकते हैं| कुंडली में यदि केतु अशुभ है तो stock and shares या सट्टा बाज़ार में नुकसान के chances हैं| Mental balance बनाये रखें, असफलता या रुकावटों पर ज्यादा निराश ना हों, मानसिक संताप की सम्भावना रहेगी|
तुला राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
तुला राशी के लिए Rahu Ketu Transit 2017 दशम और चतुर्थ भाव में (10-4 के अक्ष में) रहेगा| केंद्र में राहू अच्छा माना गया है| फिर भी तुला राशी के लिए इसके मिले-जुले परिणाम रहेंगे| इस अवधि का शुरू का half यदि अच्छा जायेगा तो बाकी का half विपरीत हो सकता है|
Job में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लाभ बढेगा और नए अच्छे job के भी chances हैं| Seniors और superiors से आचे सम्बन्ध की वजह से अधिक उत्तरदायित्व, अधिक लाभ और अधिक अधिकार क्षेत्र मिलने की समभावना रहेगी| लगातार बढती जिम्मेदारियों से तनाव और अनिद्रा के भी chances रहेंगे| स्थानान्तरण की सम्भावना है|
विदेश यात्रा और विदेश से लाभ, एक्सपोर्ट import में लाभ के योग हैं| माता पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है| कुंडली में यदि चन्द्र या सूर्य अशुभ या पीड़ित अवस्था में है तो माता या पिता का दाह संस्कार भी करना पड़ सकता है| पति पत्नी के बीच सौहार्द बनाये रखें, अनावश्यक कलह का वातावरण बन सकता है| अपने खाने पीने पर control रखें, इससे related समस्या हो सकती है|
केतु का राशी से चौथे भाव में गोचर स्थान परिवर्तन दे सकता है| Property या agriculture के लिए अच्छा समय नहीं है| ऋण बिकुल ना लें, चुकाना मुश्किल हो जायेगा| अनावश्यक चिंतन और भय आपको घेर सकते हैं|
Finances का ख्याल रखें, सावधानी से handle करें| भूमि के किसी लेन देन में बहुत सावधानी बरतें| माता का शारीरिक कष्ट और मानसिक अशांति परेशान कर सकती है| किसी भी तरह के अवैध कार्यों में लिप्त ना हो, चाहे कितना ही कोई लालच दे, बुरी तरह फंस सकते हैं| अनावश्यक यात्राओं से बचें, करनी पड़े तो सावधान रहें, दुर्घटना हो सकती है|
कृष्ण पक्ष में जब चंद्रमा क्षीण हो रहा हो तो खास कर यात्रा से बचें| अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें, negative ना हों| इस गोचर के दौरान आपको अपने किसी बहुत ही निकटतम व्यक्ति के अंतिम संस्कार में भाग लेना पड़ सकता है|
वृश्चिक राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
वृश्चिक राशि के लिए Rahu Ketu Transit 2017 जन्म चन्द्र से नवम भाव में और तीसरे भाव में (9 – 3 के अक्ष में) रहेगा| यदि कुंडली के नवम भाव का राहू शुभ अवस्था में है या राहू का राशीश शुभ है तो ये समय growth का रहेगा| नहीं तो ये गोचर ज्यादा प्रतिकूल असर देगा|
संपत्ति की हानि, अनावश्यक व्यय, लाटरी या सट्टेबाजी में हैं तो नुक्सान आदि से धन हानि हो सकती है| जितना हो सके, खर्चों पर कस के लगाम रखें| गुरु, पिता और अध्यापक आदि से तथा व्यवसाय में अपने seniors से बहुत सावधानी से पेश आयें| अधर्म आचरण ना करें, अपने धर्म के दायरे से बाहर जाकर black magic जैसे कार्यों में लिप्त ना हों|
धार्मिक यात्रा, मंदिर दर्शन और अपने ईश में विश्वास तथा गुरु सेवा आपको राहू के प्रकोप से रक्षा करेंगे| आपकी ग्रह स्थिति आपके भाई बहनों व माता पिता के लिए प्रतिकूल है, सबसे बहुत ही सौहार्दपूर्वक सम्बन्ध रखें| बुरी संगत और नशीली चीजों से दूर रहने में ही भलाई है अन्यथा कठिन समय की कठिनता बढ़ेगी| स्वास्थ्य का ख्याल रखें| यात्रा, पर्यटन, यातायात और मालवाहक आदि से सम्बंधित व्यवसायों में प्रतिकूल अवस्था रहेगी|
केतु इस समय आपके तीसरे भाव में गोचररत रहेगा| राहू के प्रतिकूल असर में कुछ राहत यहाँ से मिलेगी| केतु कुंडली में अशुभ अवस्था में है तो ये communication और रिश्तों में कडुवाहट लायेगा| प्रकाशन व ट्रासंपोर्ट संबधी business effected रहेंगे|
यदि केतु शुभ है तो सहकर्मियों व वरिष्ठ अधिकारीयों से सहयोग और समाज में प्रतिष्ठा आदि बढ़ेगी| अपूर्ण कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे| कृष्णा पक्ष में अधिक सावधान रहें| इस राशी के विद्यार्थियों के लिए ये अच्छा समय रहेगा, ज्ञानोपार्जन में सफलता मिलेगी| विदेश में higher study के लिए जा सकते हैं| विदेश यात्रा और समुद्र यात्रा के योग हैं| गर्भवती महिलाएं खास ख्याल रखें, केतु का गोचर undiagnosable problems दे सकता है|
धनु राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
धनु राशी के लिए ये गोचर जन्म चन्द्र से अष्टम और द्वितीय भाव (8 – 2 के अक्ष में) में होगा| अष्टम भाव कुंडली का सबसे अशुभ भाव है जिसे हम black hole तक कहते हैं| इस राशी के लिए ये एक ख़राब गोचर रहेगा| अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय है यह, क्यूंकि अष्टम के राहु का गोचर शारीरिक व्याधियों का सूचक है| STD, जननेन्द्रियों के रोग, infectious रोग, बवासीर और fistula आदि से पीड़ा हो सकती है| लापरवाही जानलेवा हो सकती है|
कुंडली में यदि मारकेश की दशा चल रही है तो किसी प्रकार का रिस्क ना लें| लालच, भ्रष्टाचार और अधर्म से दूर रहेंगे तो न्यायिक मामलों में नहीं फंसेंगे| अपमान व बदनामी और शत्रुओं का षड़यंत्र आपको तनावग्रस्त रख सकता है| सतर्क रहें| यदि जन्म कुंडली के राहू पर ही ये गोचर है तो ये पति पत्नी सम्बन्ध विच्छेद कर सकता है, अलगाव व तलाक तक दे सकता है|
उत्तराधिकार के झगडे पनप सकते हैं| पैसे के लेन देन और ब्याज आदि के काम में problems रहेंगी| कुंडली के पंचम भाव का राहू विद्यार्थियों को इस समय प्रतिकूल असर देगा| यदि पूरा concentration पढाई में लगायें तो गुरु की इस दौरान चन्द्र से पंचम को दृष्टि विद्यार्थियों के लिए सहायक भी होगी|
केतु का इस अवधि में चंद्रमा से द्वितीय में गोचर financial troubles का सूचक है| कुटुंब भाव में ये गोचर घर परिवार में अशांति का भी द्योतक है| पति पत्नी के relations में दुर्व्यवहार के कारण टकराव व तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है| निजी रिश्तों में नैतिकता और सदाचरण नहीं रखेंगे तो बहुत समस्या कड़ी हो सकती है|
विशेषकर कृष्ण पक्ष के दौरान समस्याएं अधिकता से उभर सकती है| दूसरे भाव में केतु का गोचर आपकी वाणी पर भी प्रतिकूल असर दिखायेगा, बहुत सावधान रहें, अपने क्रोध और भाषा पर पूरा control रखें, specially job front पर| स्वास्थ्य, खास कर आँखों का ख्याल रखें| वाहन चलाते समय इस दौरान सावधानी बरतें, अग्नि दुर्घटना आदि से दूर रहें, किसी प्रकार का जोखिम ना लें|
मकर राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
मकर राशी के लिए ये गोचर जन्म चन्द्र से सप्तम और राशी पर (7 – 1 के अक्ष में) में होगा| सप्तम भाव विवाह का भाव है, एक महत्वपूर्ण केंद्र भाव है| यदि कुंडली में राहू शुभ है तो अच्छा जीवन साथी और सुखमय विवाहित जीवन की कामना कर सकते हैं| साधारणतया इस भाव में गोचर अच्छा नहीं जायेगा| विवाह के लिए और relations के लिए ये अच्छा समय नहीं है|
किसी नए venture या partnership और नए business के लिए अच्छी शुरुआत इस समय नहीं हो सकती| अपने life पार्टनर के साथ गलतफहमियां और विवाद हो सकते हैं| Job front पर प्रमोशन delay हो सकता है और मान सम्मान में हानि भी हो सकती है| कर्क राशी जहाँ राहू गोचर करेगा वो केंद्र है और चौथे से चौथा यानी सातवाँ भाव भी केंद्र भाव है जो मकर से सातवाँ भाव है| तो ये मकर के लिए बहुत ही सक्रिय गोचर रहेगा, उथल पुथल मचाएगा|
जमीन जायदाद संबधी विवादों में पराजय के योग हैं, दूर रहें| अपने निजी और दूर के रिश्तों को सम्भाल कर रखें और अपने emotions को control में रखें, अन्यथा मित्र और सम्बन्धी आपको इस समय छोड़ सकते हैं| Opposite sex के प्रति ज्यादा आकर्षण और अवैध सम्बन्ध ना केवल आपकी प्रतिष्ठा पर चोट पहुंचा सकता है बल्कि यौन रोग भी दे सकता है| ना चाहने वाला transfer या यात्रा के योग बन सकते हैं जो समस्या बढ़ाएंगी|
केतु इस समय आपके चंद्रमा पर ही गोचर करेगा| चंद्रमा और केतु की युति आपके सोच, विचार और मस्तिष्क को धुंधला करती है, cloudy कर देती है| केतु चन्द्र की युति भय, असमंजस्य, करूं ना करूं की भावना और आशंकाओं से भरती है| विरक्ति, एकाकीपन और और बैचैनी का माहौल बन सकता है|
Finances परेशान कर सकते हैं, इस मामले में गलत decisions ना लें, खर्चों पर कस के लगाम रखें| कोई ऐसा काम ना करें जिससे समाज में बदनामी हो| कृष्ण पक्ष में स्वास्थ्य का ख्याल रखें, किसी प्रकार का रिस्क ना लें| उत्तेजना से दूर रहें, meditate करें और शांत रहें|
आक्रामक होने पर सिर से सम्बंधित कोई issue हो सकता है| Migraine, सिर दर्द या याददाश्त सम्बन्धी समस्या आपकी energy की खली कर सकती है, इस समय meditate करना आपके लिए काफी अच्छा है| जन्म कुंडली में यदि मंगल शुभ है या उच्च का है तो ये गोचर उतना परेशान नहीं करेगा, आपको job और व्यवसाय में उन्नति भी दिलाएगा|
कुम्भ राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
कुम्भ राशी के लिए ये गोचर आपके जन्म चन्द्र से छठे और बारहवें भाव में (6 – 12 के अक्ष में) रहेगा| कुम्भ राशी के लिए ये एक अच्छा गोचर रहेगा| राहू को छठे भावे में अच्छा माना जाता है| छठे भाव में राहू को शास्त्र कहता है – “सुरा सुरम रोग हरम सर्वादी भीति हरम” यानी हर प्रकार के रोग और हर प्रकार की भीति (भय-दुःख) को हटाने वाला|
शत्रु विजय, competitive exam में सफलता, अच्छा स्वास्थ्य और पुराने चले आ रहे रोगों से मुक्ति – ये सब राहू इस गोचर में देने में सक्षम है| आपके काम धंधे अच्छे चलेंगे और आय के अनेक स्त्रोत बनेंगे| राहू को छठे भाव में “महासुख” देने वाल भी कहा गया है – ध्यान रहे की अतिभोग और अतिविलासिता और राहू का basic nature – कहीं problems भी न create करे और पाचन सम्बन्धी, ह्रदय सम्बन्धी या pancreas से related कष्ट दे|
सामाजिक प्रतिष्ठा मान सम्मान में बढ़ोत्तरी और शत्रुओं तक से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं| छठे भाव को सेवा भाव या house of servitude भी कहा गया है और जन्म कुंडली में यदि राहू अशुभ स्थिति में है तो अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों से harassment तथा noncooperation की स्थिति भी बन सकती है| राहू कुंडली में शुभ है तो शनि का इस समय ग्यारहवें भाव में और गुरु का नवम भाव में गोचर आपको उन्नति और तरक्की के रास्ते पर ले जायेगा – विशेषकर राजनीति के जातकों और बड़ी post पर स्थित उच्चाधिकारियों के लिए| Business के लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा, customers और लाभ दोनों बढ़ेंगे|
केतु का गोचर राहू के अच्छे परिणामों को कुछ हद तक मंद करेगा| बारहवें भाव का केतु अनावश्यक रूप में हॉस्पिटल के चक्कर कटा सकता है| Life partener का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है| अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं और आपको अपने finances का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा|
अपने investment को इस समय सँभालने की जरुरत पड़ेगी, किसी प्रकार के ऋण लेने से बचें| मुकदमेबाजी या विवाद से दूर रहें, कारावास योग बन सकते हैं जिससे अपमान व बदनामी हो कसती है| अपने मित्रों और निकट बंधुओं से अच्छा relation बना कर रखें ताकि समय पर वो आपको support कर सकें|
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा और आचे results की उम्मीद रख सकते हैं – पर ध्यान रहे शनि की आपके जन्म चन्द्र से पंचम को दृष्टि कड़ी मेहनत कर के ही सफलता दिलाएगी| पढाई के लिए विदेश जाने के लिए ये अच्छा समय रहेगा| व्यवसाय में द्वारा भी विदेश यात्रा के योग बनेंगे| अध्यात्म, meditation और योग आदि में रूचि लेने वालों के लिए विशेषकर ये अच्छा समय है – केतु को बारहवें भाव में मोक्षकारक माना गया है|
मीन राशी के लिए Rahu Ketu transit 2017
मीन राशी के लिए ये Rahu Ketu Transit 2017 आपकी राशी से पचंम और ग्यारहवें भाव में (5 – 11 के अक्ष में) में रहेगा| राशी से पंचम भाव में राहू का गोचर संतान के लिए अच्छा नहीं है| इस समय संतान के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, छोटी से छोटी समस्या पर तुरंत action लें| साथ ही अपने बच्चों की company पर नजर रखें – भटकने के chances हो सकते हैं|
राहू पंचम में खर्चे बढ़ाएगा – अपने finances को पकड़ कर रखें और खर्चों पर पूर्ण लगाम दें| सट्टेबाजी में और शेयर मार्किट आदि में नुकसान के chances हैं| संतान की चाहत रखने वालों को wait करना पड़ेगा, इस राशी के लिए समय का गर्भाधान भ्रूण को प्रतिकूल असर दे सकता है या premature delivery भी दे सकता है|
यदि राहू जन्म कुंडली में शुभ है, शुभ ग्रहों से युत या दृष्ट है तो आपमें कुछ को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है| Love affairs और प्रणय के लिए ये अच्छा समय नहीं है| Relations में problems आएँगी, relations खिचेंगे और break के भी chances हैं|
केतु का इस समय ग्यारहवें भाव में गोचर कुच्छ हद तक राहू के प्रतिकूल असर को कम करेगा| नयी परियोजना शुरू कर सकते हैं, undertakings फलीभूत होंगी| धन की और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे|
विवाह योग्य संतान का विवाह निश्चय हो सकता है| शुक्ल पक्ष के चंद्रमा के बढ़ने के साथ अध्यात्म और ध्यान आदि के अवसर मिलेंगे| इन दिनों में अध्यात्मिक गुरु से मिलने की इच्छा पूर्ण हो सकती है| Meditation और योग के लिए अच्छा समय है| कुंडली में चन्द्र पीड़ित है तो कृष्ण पक्ष में उदासी, जीवन में फीकेपन की भावना और अस्वस्थ मानसिक स्थिति उभर सकती है|

Join the Discussion!