
व्यवसाय या नौकरी में उन्नति और तरक्की कैसे प्राप्त करें? Profession में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर करें? उच्च पद प्राप्ति के क्या उपाय हैं? क्या कोई mantra for job है जो profession को मजबूत करे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो profession से जुड़े हर व्यक्ति को परेशान करते हैं|
Career Astrology के पहले भाग में आपने कुंडली में व्यवसाय – profession के भाव के बारे में जाना| उपलब्धियां कैसे देखी जाये, दशम भाव यानी कर्म भाव में कौन से ग्रह शुभ हैं और कौन से अशुभ, व्यवसाय में सुख आदि कैसे देखें – इन बातों के बारे में जाना|
Career Astrology के article के इस दूसरे भाग में आईये जानते हैं की कैसे अपने कर्म भाव को मजबूत किया जाये? वो कौन से mantra for job हैं जिनसे कर्म क्षेत्र को बलशाली बनाया जाये|
कर्म का सीधा सम्बन्ध जैसे मैंने पहले article में कहा – दशम भाव से है| पर कर्म का एक और सीधा सम्बन्ध directly आपकी राशी से भी है|
कुंडली में चन्द्रमा जहाँ स्थित होता है उसे राशी कहा जाता है| राशी और उदय लग्न (जन्म के समय जो राशी पूर्व में उदयमान थी उसे उदय लग्न या Ascendant से जाना जाता है) पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव से मिल कर ही सम्पूर्ण व्यक्तित्व बनता है|
Also read: Rashi in Hindi – क्या होती है ज्योतिष राशी, जीवन पर इनका क्या प्रभाव है ?
राशि मूलरूप से हमारी सोच, विचार शक्ति और बुद्धि आदि के बारे में बताती है| जीवन में सफलता के लिए अच्छी सकारात्मक सोच और इच्छा शक्ति की आवश्यकता रहती है| यदि आपकी राशी बलशाली होती है तो ये आपको उन्नति के लिए सकारात्मक सोच देती है, आपको आगे बढ़ने की उर्जा देती है और असफलताओं को विजय कर सफलता के मार्ग खोलती है|
Mantra for job व्यवसाय के सरल मंत्र
तो आइये आज जानते हैं की अपनी जन्म राशियों को कैसे बहुत ही सरल पर प्रभावशाली तरीके से बलशाली किया जाये और व्यवसाय में उन्नति प्राप्त की जाये| द्वादश राशियों के career success mantra से अपनी अपनी राशी के अनुसार मंत्र का जाप करने से professional success मिलती है, आयु आरोग्य आदि की प्राप्ति होती है और कार्य करने की उर्जा मिलती है|
Mantra for job उस specific राशी को शक्ति प्रदान करते हैं, जिससे राशी बलशाली होकर आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाती है और आपके profession में success देती है|
समाज में प्रतिष्ठा और प्रभाव बनाये रखने के लिए नित्य प्रातः काल इन mantra for job के 108 जाप से दिन शुरू करें, आपकी राशी इससे बलशाली होगी और उन्नति में सहायक होगी|
जिनकी जन्म राशी अज्ञात है उनकी नाम राशी पर उस राशी के mantra for job का जाप करने से जीवन में सफलता मिलती है|
108 जाप रोज सुबह सुनने में काफी ज्यादा लग रहा होगा – भाग दौड़ के इस आधुनिक समय में जहाँ नौकरी काम धंधे के लिए सुबह सुबह भाग दौड़ शुरू हो जाती है – कहाँ समय है – यही सोच रहे हैं ना आप?
विश्वास कीजिये – बहुत आसान है – बहुत छोटे मंत्र हैं – सिर्फ दो चार दिनों में बहुत कम समय में आसानी से हो जायेंगे|
Mantra for job – Aries: मेष राशी का उन्नति मन्त्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नमः (Om Hreem Shreem lakshmee naarayanaay namah)
Mantra for job – Taurus: वृषभ राशी का success मंत्र
ॐ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नमः (Om Gopaal Uttar dhwajaay namah)
Mantra for job – Gemini: मिथुन राशी का success mantra
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः (Om kleem krishnaay namah)
Mantra for job – Cancer: कर्क राशी का सफलता मंत्र
ॐ हिरण्य गर्भाय अव्यक्त रुपिणे नमः (Om hiranya garbhaay avyakt roopine namah)
Mantra for job – Leo: सिंह राशी का उन्नति मंत्र
ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदधाराय नमः (Om Kleem brahmane jagad-dhaaraay namah)
Mantra for job – Virgo: कन्या राशी का profession मंत्र
ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नमः (Om namo preem peetaambaraay namah)
Mantra for job – Libra: तुला राशि का success मन्त्र
ॐ तत्व निरञ्जनाय तारकरामाय नमः (Om tatva niranjanaay taarak-raamaay namah)
Mantra for job – Scorpio: वृश्चिक राशि का सफलता मन्त्र
ॐ नारायणाय सुरसिंहाय नमः (Om naaraayanaay sursimhaay namah)
Mantra for job – Sagittarius: धनु राशि का उन्नति मन्त्र
ॐ श्रीं देव कृष्णाय ऊर्ध्वषन्ताय नमः (Om Shreem dev krishnaay oordhwa-shantaay namah)
Mantra for job – Capricorn: मकर राशि का progress मन्त्र
ॐ श्रीं वत्सलाय नमः (Om shreem vatsalaay namah)
Mantra for job – Aquarius: कुम्भ राशि का career मन्त्र
ॐ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नमः (Om shreem upendraay achyutaay namah)
Mantra for job – Pisces: मीन राशि का success मन्त्र
ॐ क्लीं उदधृताय उद्धारिणे नमः (Om kleem ud-dhritaay ud-dhaarine namah)
द्वादश राशियों के ये मंत्र जीवन में उर्जा संचालन और सफलता के लिए दिये गए हैं| इन्हें पूरी श्रद्धा. भावना और विश्वास से करिये, अति शुभ फल मिलेंगे|
व्यवसाय/नौकरी में उच्च पद प्राप्ति का उपाय
कई बार मुझे लोग कहते हैं आचार्य जी, कार्य करने की capability और बौद्धिक क्षमता होते हुए भी किसी न किसी वजह से उच्च पद की प्राप्ति नहीं हो पा रही है| कम क्षमता वाले लोग भी हमसे आगे निकल जाते है और senior post तक पहुँच जाते हैं, आदि आदि|
तो आइये आज आपको specifically व्यवसाय में उच्च पद प्राप्ति और प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए एक प्रभावशाली उपाय देता हूँ|
अपने पूजा स्थान में हनुमान जी की माता अंजनी देवी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें| अंजनी देवी का चित्र ना मिलने पर काली माँ या दुर्गा देवी या देवी के किसी भी स्वरुप का प्रतीक लिया जा सकता है|
स्नानादी से निवृत्त हो कर, कुशा का आसन मिल जाये तो अति उत्तम, नहीं मिले तो साफ़ धुले हुए ऊनी कम्बल या शाल पर पश्चिम की ओर मुख करके बैठें| अब दीप धूप आदि से देवी का प्रारंभिक पूजन करें|
देवी का पूरे मन, आस्था और भाव से ध्यान करें| अब नीचे दिया गया मंत्र जपना है – 11 दिन या अधिक 21 दिनों तक जाप करना है| कितनी भी संख्या में करें – लेकिन मन लगा कर, केन्द्रित होकर निम्न मंत्र का नित्य प्रतिदिन जप करना है|
“ॐ नमो भगवती त्रिलोचनं त्रिपुरं देवी |
अंजलीम में कल्याणं कुरु कुरु स्वाहा ||”
(Om namo bhagwati trilochanam tripuram devi
anjaleem me kalyaanam kuru kuru swaahaa)
तो उपरोक्त उपायों को पूरे मन, विश्वास और आस्था के साथ करें, व्यावसायिक तरक्की, उन्नति प्राप्त करें और सत्कर्म करते हुए इश्वर के कृपाप्रार्थी बनें|

Join the Discussion!