Rashifal 2017 – नया साल 2017 शुरू होने जा रहा है| वैसे तो हर वर्ष ग्रहों का गोचर होता है पर इस वर्ष एक महत्वपूर्ण गोचर – transit हो रहा है जो हम सब को कुछ ज्यादा प्रभावित करेगा|
शनि का तकरीबन पिछले तीन साल का वृश्चिक में जो प्रतिकूल – negative गोचर हो रहा था, वो 26 जनवरी 2017 में ख़त्म होगा और शनि तकरीबन अगले तीन साल के लिए देवगुरु ब्रहस्पति की राशी और कालपुरुष के भाग्य भाव नवम भाव धनु में गोचर करेंगे|
शनि के इस negative transit को हम सबने भोगा| मंगल की negative राशी में शनि का ये गोचर साधारणतया काफी प्रतिकूल ही रहा| कालपुरुष के अष्टम भाव में गोचर रत होने से obstacles, परेशानियाँ, डर, भय, नुक्सान एवं कार्यों में असफलता को हम सबने face किया| बीच में शनि – मंगल का तो आतंक योग था जब दुनिया में भी बहुत उथल पुथल रही|
Rashifal 2017 में कैसा होगा अगला साल? अलग अलग राशियों पर अलग अलग तरीके से ग्रहों का प्रभाव रहेगा| Rashifal 2017 in Hindi में आइये जानते हैं अगला वर्ष क्या लेकर आ रहा है|
Rashifal 2017 मेष राशी के लिए
ये वर्ष मेष राशी के लिए मिश्रित फल देने वाला है| साल की शुरुआत में थोड़ी मुश्किलें और बाधाएं रहेंगी, पर आगे चल कर situation सुधरेगी| जनवरी और जून से लेकर अक्टूबर तक का समय positive नहीं है, बाधाएं रहेंगी| कार्य में काफी बाधाएं रहेंगी, शत्रु परेशान कर सकते हैं और आप अपने employees से भी सावधान रहें|
आर्थिक स्थिति में उतार चढाव रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें| आपकी राशी से शनि के नवम भाव में गोचर से आपको अध्यात्म और तीर्थ यात्रा आदि के प्रति रूचि रहेगी| वाणिज्य व्यापार नौकरी व्यवसाय आदि में बदलाव के योग बनेंगे|
फरवरी से अगस्त के बीच कुछ अचानक लाभ हो सकते हैं| यदि आप parents हैं तो इस वर्ष संतान पर खर्चे बढ़ सकते हैं| साथ ही आपको आपके parents से सहयोग रहेगा पर उनके स्वास्थ्य पर खर्चे हो सकते हैं|
अक्टूबर से वर्ष की समाप्ति तक घर में खुशहाली और आराम का माहौल रहेगा| अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं और गृहस्थ अच्छे दाम्पत्य जीवन का अनुभव करेंगे| अपने भाई बांधव एवं रिश्तेदारों से सौहार्दपूर्वक रिश्ते रखें, वाद विवाद एवं क्रोध से बचें, परेशानी हो सकती है| इस वर्ष भाग्योन्नती के chances हैं पर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, लापरवाही ना करें|
वृषभ राशी के लिए Rashifal 2017
वृषभ राशी के लिए ये साल कुछ समय मुश्किल वाला रहेगा| शनि का गोचर आपकी राशी से अष्टम भाव में हो रहा है और शनि आपका षष्ठेश और सप्तमेश है| तो रोगों से सम्बंधित, कर्ज या loans से तथा रिश्तों से related areas में परेशानियाँ रह सकती है|
शनि हालाँकि आपका मित्र ग्रह है तो कोई हानि नहीं करेगा पर अपने मूलभूत स्वाभाव के कारण आपको जीवन के कुछ कठिन पाठ भी पढ़ायेगा| शत्रुओं से परेशानी, अपने सीनियर्स और उच्चाधिकारियों से अच्छे relations में कमी और भय आदि का वातावरण रहेगा| व्यापार में उतार चढ़ाव और नौकरी में तनाव आदि के योग बनेंगे|
जून से अक्टूबर के मध्य life पार्टनर के स्वास्थ्य से problems बन सकती है, पर जल्दी सुधार भी होगा| Office में, घर में और रिश्तेदारों आदि में, हर जगह वाद विवादों और झगड़ों से बचें| आपके स्वास्थ्य पर भी कुछ प्रतिकूल असर रहेगा, इसलिए अपने जीवन शैली और खान पान का विशेष ख्याल रखें| फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें|
वर्ष के अंत में यात्रा के योग बनेंगे, विदेश यात्रा भी हो सकती है| पिता एवं गुरुजनों से सहयोग, सम्मान और प्रेम प्राप्त होगा| गूढ़ विद्याओं, नवीन खोज या research आदि में इस वर्ष आपकी रूचि बढ़ेगी|
मिथुन का Rashifal 2017
2017 का वर्ष मिथुन राशी के लिए अधिकांश अच्छा रहेगा| वर्ष का प्रारंभ थोड़े struggles दे सकता है पर आने वाला समय अच्छे फल देगा| वर्ष आरंभ से तक़रीबन मध्य तक थोड़ी आर्थिक तंगी रह सकती है| धोखे या छल से धन हानि के योग भी बन सकते हैं, सावधान रहें|
जून के बाद अगर आप property से related कोई प्लान बना रहे थे तो ये समय उसे पूर्ण करने में समर्थ है| नयी गाडी/वाहन की प्लानिंग भी successful रहेगी| Overall घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी| नौकरी में promotion को लेकर जो रुकावटें आ रहीं थी, वो अब दूर होंगी और जो नयी नौकरी ढूंढ रहे थे, उन्हें भी सफलता मिलेगी|
सितम्बर 2017 के बाद धार्मिक कार्यों में और गुरु जनों की सेवा आदि में रुझान बढेगा और आप उनके आशीर्वाद के प्रार्थी बनेंगे| वर्ष के मध्य के बाद संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी| इस वर्ष Government employees में स्थानान्तरण के योग बनेंगे| जून से अक्टूबर के मध्य स्वास्थ्य में परेशानी हो सकते है, ख्याल रखें|
शनि की दशम दृष्टि राशी से चतुर्थ पर पड़ने से इस वर्ष छात्रों को और अधिक मेहनत की जरुरत पड़ेगी| यदि आप विदेश जाने का प्लान कर रहे थे तो इस वर्ष आपको सफलता मिलेगी|
कर्क का rashifal 2017
कर्क राशी के लिए rashifal 2017 साधारणतया शुभ फल देने वाला है| कर्क के लिए शनि का गोचर चन्द्र से छठे भाव में हो रहा है और शनि का गोचर इस भाव में अच्छे फल देने वाला है| विशेषकर सितम्बर 2017 से आगे भाग्य साथ देगा और व्यवसाय में तरक्की रहेगी|
जो लोग अपने business में हैं उनके लिए ये वर्ष profitable रहेगा| अगर partnership में कोई काम करने की सोच रहें हैं तो ये समय उचित है उसे कार्यान्वित करने का| Business इस वर्ष नए समझौते बनेंगे जो profitable business alliances बनेंगे|
Investment के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा| पैसे को जो present तंगी है और अगले वर्ष दूर होगी| जून से अक्टूबर का समय कुछ परेशानी वाला हो सकता है| वाद विवाद, मुकदमेबाजी और व्यर्थ arguments से बचें| अक्टूबर के बाद घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य होंगे जो घर परिवार में प्रसन्नता देंगे|
सितम्बर महीने के बाद स्वास्थ्य का ख्याल रखें, ये समय राहू-केतु के राशी परिवर्तन का समय है| वाहन चलाते हुए पूर्ण सावधानी रखें, व्यर्थ यात्राएं avoid करें| अपने या अपने परिवार के स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है| सितम्बर से वर्षांत तक सावधान रहें|
सिंह राशी का rashifal 2017
सिंह राशी के लिए ये एक अच्छा वर्ष साबित होगा| सिंह राशी के लिए ये वर्ष कंटक शनि की समाप्ति का है| नवम्बर 2014 से जिस कंटक शनि ने सिंह राशी को परेशान कर रखा था, जनवरी के अंत से वो समाप्त होगा और शनि के कृपा मिलने का समय शुरू होगा|
जून 2017 से अक्टूबर 2017 तक सावधान रहने का समय है उसके बाद वर्षांत तक निश्चिन्त रहें| विधार्थियों के लिए ये वर्ष काफी अच्छा सिद्ध हो सकता है – पूरी मेहनत करें, शनि आपका पूरा पूरा साथ देगा|
शनि इस समय आपकी राशी से पंचम में गोचर करेगा, इसलिए जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, मेहनत सफल होगी और सफलता आपके कदम चूमेगी| जो लोग speculation – शेयर आदि के काम में है उन्हें भी इस वर्ष, विशेषकर सितम्बर के बाद फायदे के मौके मिलेंगे|
शनि के वक्री गोचर – जून 2017 से अक्टूबर 2017 तक पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है| वाद विवाद, व्यर्थ के argument और झगड़ों से बचें| ये समय माता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है, ख्याल रखें| आपके रहने की जगह में बदलाव हो सकता है और property से related कोई कार्य उलझ सकता है| Overall मिश्रित फलों का अनुभव रहेगा|
कन्या राशी और 2017 वर्षफल
कन्या राशी के इस वर्ष का अधिकाँश भाग कंटक शनि में गुजरेगा| इस राशी के लिए ये वर्ष काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है| कंटक शनि के दौरान शनि आपके चन्द्र लग्न को, चन्द्र से छठे और दशम भाव को चतुर्थ भाव से पूर्ण दृष्टि देगा|
व्यवसाय में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है| हालाँकि शनि आपके राशीश बुध का मित्र ग्रह है इसलिए हानि तो नहीं करेगा पर आपको काफी परेशान कर सकता है|
पढने वालों के लिए परेशानी हो सकती है और आपके residence में बदलाव आ सकता है| माता के स्वास्थ्य में परेशानियाँ आ सकती हैं, सावधान रहें| आपको अपनों से दूर होने के योग भी बन सकता हैं|
जो लोग blood pressure या heart से सम्बंधित रोगी हैं उन्हें खास कर काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी| घर परिवार में कलह का माहौल बन सकता है| हालाँकि जून से अक्टूबर तक आपको काफी relief रहेगी, शनि इस दौरान आपका साथ देंगे|
सितम्बर के बाद धन के मामलों में भी आराम रहेगा| कुंडली में यदि शनि शुभ अवस्था में है या शुभ ग्रहों युक्त या दृष्ट है तो विदेश गमन के प्रबल योग बनेंगे जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे|
तुला राशी का rashifal 2017
तुला राशी के लिए 2017 का वर्ष अच्छा रहेगा| पिछले साढ़े सात सालों से तुला के जातक शनि की साढ़े साती से जूझ रहे थे, उन्हें अब अपने अच्छे कर्मफल भोगने का समय आ गया है| जनवरी का महीना थोडा मुश्किलों वाला रह सकता है पर फरवरी से अक्टूबर के अंत तक काफी आराम रहेगा|
व्यवसाय और आर्थिक रूप से उन्नति के योग बन रहे हैं| नए काम में धन निवेश, या कोई नया काम करना चाहें, सब सफल होंगे| कृषि से अथवा भूमि उत्पाद या Poultry farming जैसे व्यवसायों के लिए विशेषकर यह अच्छा वर्ष रहेगा| यदि आप नौकरी की तलाश में थे तो अब आपको अच्छी नौकरी के offer आयेंगे|
अगर आप employed हैं तो तरक्की के और प्रमोशन के याग बनेंगे| अगर आप intelligently अपने परिश्रम और हुनर का पूर्ण उपयोग करेंगे तो आर्थिक तथा सामाजिक उन्नति आपके कदम चूमेगी| स्वास्थ्य की दृष्टि से overall अच्छा वर्ष रहेगा|आपको अपनों का और मित्रों का सहयोग रहेगा|
जून के तीसरे हफ्ते से अक्टूबर के अंत तक समय अच्छा नहीं है| आर्थिक तंगी रहेगी, फिजूलखर्ची पर लगाम रखें और अपने finance को अच्छी तरह manage करें| पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद हो सकते हैं, जितना हो सके बचें| अपने life पार्टनर से बेवजूल ना उलझें, बच्चों से अच्छे relations बना कर रखें, अन्यथा बेवजह तनाव बढेगा|
इस दौरान फिजूल की यात्रा भी हो सकती है| नवम्बर से वर्षांत तक फिर अच्छा ही समय रहेगा जब आपकी शनि की साढ़े साती सम्पूर्ण रूप से समाप्त हो जायेगी|
वृश्चिक राशी के लिए rashifal 2017
वृश्चिक राशी के लिए ये वर्ष शनी की साढ़े साती के तीसरे चरण या तीसरी ढय्या का है| साढ़े साती का सबसे कठिन समय निकल रहा है जब शनि आपके चंद्रमा पर गोचर कर रहे थे| वर्ष के कुछ समय ही आपको थोड़े relief वाले मिलेंगे बाकी परेशानियाँ रहेंगी|
आय व्यय का आपको संतुलन रखना पड़ेगा क्यूंकि जितनी कमाई आएगी, उतने ही खर्चे बढ़ेंगे और खर्चों पर control मुश्किल प्रतीत होगा| वाद विवाद, शत्रु भय, षड़यंत्र एवं आपके बारे में अपवाद आदि आपको तनाव में रख सकते हैं|
कार्यों में रुकावटें, अड़चन और उलझनों से जूझने को तैयार रहिये| वाहन चलाते वक्त पूरी सावधानी बरतें| सितम्बर से वर्षांत तक हॉस्पिटल से सम्बन्धित खर्चे हो सकते हैं| कुछ यात्राओं के योग बन रहे हैं जो सफल रहेंगी| विदेश यात्रा की भी सम्भावना है|
जून से अक्टूबर के दौरान अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें, हालाँकि कोई serious बीमारी के योग नहीं हैं पर घाव से, जलने से, हथियार या चोट लगने के योग बन सकते हैं, सावधान रहें| पैरों में विशेषकर परेशानियां हो सकती हैं| आपके life पार्टनर के सेहत का भी ख्याल रखें, उन्हें शारीरिक पीड़ा, दर्द एवं बैचैनी हो सकती है|
धनु का rashifal 2017
धनु राशी के लिए ये वर्ष संघर्षपूर्ण रहेगा| आप इस समय शनि की साढ़े साती के सबसे मुश्किल समय से गुजरेंगे जब शनि आपके ठीक चंद्रमा पर गोचर करेंगे| इस राशी पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव पूरे वर्ष भर रहेगा|
ये कठिन चुनौतीपूर्ण समय का सूचक है| आर्थिक स्थिति न्यूनतम रहेगी, व्यर्थ के खर्चों और अनावश्यक ऋण से बचें, इससे हानि हो सकती है| इस वर्ष आपके कई विशेष या महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए प्रतीत होंगे, बाधाएं आपको तनाव में रख सकती हैं| पैसों के लेन देन में सावधान रहें, दिया हुआ पैसा वापिस नहीं आयेगा|
वाद विवाद और झगड़ों से बचें, न्यायिक problems हो सकती हैं या शस्त्र एवं अग्नि आदि से पीड़ा हो सकती है| अपनी प्रतिष्ठा एवं मान बनाये रखने हेतु ये चुनौतीपूर्ण समय है इसलिए ऐसे क्रिया कलापों से बचें जो इन पर प्रभाव डाल सकते हैं|
घर में सुख शांति बनाये रखें, अपने सगे सम्बन्धियों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें, भाई-बहनों या उनके life पार्टनर्स से झगडे के योग बन सकते हैं| इस दौरान आपको किसी निकटजन के अंतिम संस्कार में भी जाना पड़ सकता है|
जून से अक्टूबर तक आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है, खर्चों पर पूरा लगाम रखें| स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खाने पीने पर control रखें| शनि इस कठिन समय पर आपकी समस्त क्षमताओं का इम्तिहान लेगा|
मकर राशी का rashifal 2017
मकर राशी के लिए ये वर्ष मिश्रित फलों का वर्ष रहेगा| इस वर्ष जनवरी के अंत से शनि की साढ़े साती का आरंभ होगा जब शनि आपके चन्द्र से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| विशेषकर जनवरी से जून और अक्टूबर से वर्षांत तक संघर्ष बना रहेगा| कोई भी कार्य आसानी से नही होने वाला, रुकावटों के लिए तैयार रहें| खर्चों पर कस के लगाम रखें, नहीं तो परेशानी में फंस जायेंगे|
आर्थिक हालात काफी ऊपर नीचे हो सकते हैं| परिवार में अशांति और पर्सनल life में, गृहस्थ सुख में कमी रहेगी| शनि हालाँकि आपकी राशी का स्वामी है इसलिए हानि नहीं करेगा, पर कठिनाईयों द्वारा आपके सब्र और क्षमता का पूरा इम्तिहान जरुर लेगा|
जून के अंत से अक्टूबर के अंत तक relief का समय है| इस दौरान आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे| Business में प्रॉफिट बढेगा, विशेषकर construction material, leather industry और कोयले से सम्बंधित व्यवसायों में मुनाफे होने के योग हैं|
इस period में नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के भी chances हैं| उच्च शिक्षा के लिए भी अच्छा समय है| इस period में घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा, संतान का, मित्रों और सहयोगियों का भी सुख रहेगा| अक्टूबर से वर्षांत तक फिर शनि की साढ़े साती आपको प्रतिकूल प्रभाव में रखेगी|
कुम्भ राशी का राशिफल 2017
कुम्भ राशी के लिए वर्ष 2017 ज्यादातर अच्छा रहेगा| Business करने वालों के लिए और वाणिज्य व्यापर आदि में लाभ के योग हैं| आप इस दौरान कोई नया कार्य भी आरंभ कर सकते हैं| Financially ये समय अच्छा रहेगा|
नौकरीपेशा लोग promotion expect कर सकते हैं| अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने का प्लान कर रहे थे तो ये समय शुभ है| विवाह के इच्छुक लोगों को मनपसंद जीवन साथी मिल सकता है और विवाह के योग बन सकते हैं|
जून से अक्टूबर के बीच सावधानी से आगे बढ़ने का समय है – कष्ट व मानसिक संतापों से परेशानी रह सकती है| इस दौरान कठिनाईयों से जूझने को तैयार रहें| सितम्बर-अक्टूबर में व्यापर में लाभ, कार्यालय में ऊँची पदोन्नति, success, और उच्चाधिकारियों से अनुग्रह के योग बनेंगे|
मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक रुझान बढेगा| धर्म कर्म के कार्यों में व्यय और संतों के संगत के योग भी बनेंगे| संतान की इच्छा रखने वालों के लिए शुभ समय है| किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य से सम्बन्धित परशानी भी हो सकती है| अक्टूबर से वर्षांत तक फिर अच्छा समय रहेगा| Overall खुशहाली और सौभाग्य का माहौल बनेगा|
मीन राशी के लिए rashifal 2017
मीन राशी के लिए वर्ष 2017 उतर चढाव और अनिश्चितता और कठिन परिश्रम वाला रहेगा| सफलता के लिए आपको इस वर्ष ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है| जनवरी के अंत तक समय ठीक है, गृहस्थ और दाम्पत्य जीवन में satisfaction रहेगा| एक और जहाँ इस दौरान वित्तीय लाभ हो सकते हैं वहीँ फिजूलखर्ची भी हो सकती है, खर्चों पर लगाम रखें|
व्यर्थ की विदेश यात्रा भी हो सकती है जिसमे सिर्फ अनावश्यक व्यय होगा| जनवरी के अंत से मई तक का समय अच्छा रहेगा| खान पान का और ऐश्वर्य दायक वास्तु एवं वाहन आदि सुख रहेगा| जून का समय कुछ मुश्किलें दे सकता है|
आपके व्यवसाय में, profession में और business में नुकसान के योग बन सकते हैं| आपके बॉस या senior या किसी उच्चाधिकारी से relation बिगड़ सकते है| नौकरी में तबादले के योग बन सकते हैं| इस दौरान loans से बचें| अपने life पार्टनर से रिश्ते को सौहार्दपूर्वक रखें, पती/पत्नी के बीच वैमनस्य उत्पन्न हो सकता है|
जून से अक्टूबर के बीच अपने और अपनी family – खास कर बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें| आपको इस दौरान किसी निकट सम्बन्धी के दाह संस्कार में जाना पड़ सकता है| अक्टूबर से वर्षांत तक समय बहुत अच्छा नहीं है, मिश्रित फल रहेंगे| नवम्बर के महीने में कुछ relief रहेगी पर दिसम्बर फिर संघर्ष एवं तनाव दे सकता है|

Join the Discussion!