Makar Rashi in Hindi – मकर राशि के जातक मौलिक, नीतिज्ञ एवं ढृढ़संकल्पी (rational, prudent and determined) होते हैं| इन लोगों के लम्बी याददाश्त होती है और ये कई काम एक ही समय में एक साथ करने में सक्षम होते हैं|
मकर राशि (Makar rashi in Hindi) के जातक उद्यमी तो होते हैं पर कुछ आलसी भी होते हैं जो सलाह देने पर बहुत मेहनत करते हैं|
राशी की जब बात करते हैं तो इसका मतलब है की आपकी जन्म कुंडली में जहाँ पर भी चन्द्रमा या Moon स्थित होता है वो भाव राशी कहलाती है| इस तरह मकर राशी मतलब जिस कुंडली में भी चन्द्रमा या Moon मकर राशी या Capricorn sign में हो तो वो जातक मकर राशी का जातक कहलायेगा|
ज्योतिष में हर राशी का:
- अपना स्वाभाव होता है जैसे स्थिर राशी – चर राशी (fixed – movable sign)
- अपना लिंग होता है (male-female)
- अपना तत्व होता है (अग्नि, वायु…)
- दिन रात का बल होता है (दिवा बलि – रात्रि बलि)
- अपनी दिशा (direction) होती है
- रहने की जगह होती है
- राशी के उठने का style होता है
- इनके पद भी होते हैं (चार पैरों वाली – दो पैरों वाली आदि)
राशी के इन उपरोक्त बातों का हमारे जीवन से क्या सम्बन्ध है?
ज्योतिष में चन्द्रमा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है क्यूंकि शास्त्र कहते हैं “चन्द्रमा मनस्सोजातः” यानि चन्द्रमा मन का कारक है| हमारी सोच, emotions, चिंताशक्ति सब चन्द्र से प्रभावित है|
इसीलिए जिस राशी में चन्द्रमा होगा उस राशी का तथा उस राशी के स्वामी का असर हमारी सोच, बुद्धि व चिंताशक्ति पर होगा| चन्द्रमा चूंकि राशीश होते हुए, मन मस्तिष्क का कारक है तो उपरोक्त चीजें हमारे पसंद नापसंद, मानसिक झुकाव एवं कार्य करने के तरीकों को प्रभावित करती हैं|
मकर राशी (Makar Rashi in Hindi) के लोगों की क्या विशेषतायें होती है ?
- मकर राशि (Makar rashi in Hindi) के लोग महत्वाकांक्षी होते हैं|
- उद्देश्य की सफलता के लिए सब्र भी रखते हैं|
- ये लोग घूमने के शौकीन होते हैं और किसी न किसी प्रकार घूमते फिरते रहते हैं|
- ये लोग ईमानदारी (honesty) के लिए प्रयासरत रहते हैं और कल्पनाओं को पसंद नहीं करते|
- अपने strong will और निश्चलता की प्रकृति की वजह से कई बार ये अपने भावनाओं को पूरी तरह से प्रकटित नहीं कर पाते जो फिर इनकी विषाद (depression ) का कारण बन जाता है|
- अगर इस राशी पर कुंडली में दुष्प्रभाव हो तो नकारात्मक रूप में ये जातक प्रतिशोधी, धूर्त, क्रूर, सख्त, कर्कश, और निर्दयी भी हो सकते हैं|
Relationship – रिश्तों में मकर राशि के लोग बहुत स्नेही होते हैं मगर साथ ही शक्की, स्वार्थी और अविश्वासी भी हो सकते हैं| मकर राशी के life partner या आदर्श जोड़े की बात करें तो वृषभ, कन्या एवं तुला राशी के जातक इनके आदर्श साथी हो सकते हैं|
मकर राशि (Makar rashi in Hindi) राशिमंडल की दशम राशि है| शास्त्रों में इसका राशी का वर्ण श्याम, लम्बा दुबला और अकड़ा बदन, पतला चेहरा, उन्नत नाक व कान, पतली कमर, घनिष्ट हाथ व पैर, काले बाल और साधारणतया शरीर का निचला अंग कमजोर बताया गया है|
इस वर्णन का मतलब ये नहीं है की इस राशी के जातक ऐसे ही होंगे, overall ऐसी personality तथा लग्न एवं और ग्रहों की दृष्टि, ग्रहों की युति वगैरा अन्य चीजें पूरी personality तय करती है|
मकर राशि (Makar rashi in Hindi) एक चर राशी मतलब movable राशी, स्त्री राशी एवं पृथ्वी तत्व की राशि है| ये एक पीछे से उठने वाली (rising with its back) राशी है जिसे “पृष्ठोदय राशि” कहते हैं तथा जो रात्रि में बलवान, दक्षिण दिशा, जंगल और पृथ्वी से सम्बंधित तथा गहरे कीचड में रहने वाली राशि है|
इस राशी का प्रथम या अग्र भाग चतुष्पद (quadruped) और द्वितीय या पृष्ठ भाग बिना पैर जल में तैरने वाली, जलचर है (aquatic – moves in water without a foot)
मकर राशि (Makar rashi in Hindi) के स्वामी शनि हैं जिसमें सब्र, धैर्य, स्थिरता (patience, endurance) तथा धीमी मगर अटल उन्नति (slow but steady progress) के गुण हैं|
मकर राशी का चिह्न एक बकरी है जिसका निचला हिस्सा जल में move करने वाले मगरमच्छ का है| इस चिह्न का उपरी हिस्सा जो बकरी का लगा हुआ है वो इस राशि की गतिशीलता को दिखाता है जो की इसके स्वामी शनी के “मन्द” (शनि का एक नाम) या धीमी गति की विशेषता के विपरीत है|
मगरमच्छ का हिस्सा शनि के सब्र और धैर्य (patience, endurance) को एवं बकरी का हिस्सा इस राशि की हठधर्मिता को दिखाता है|


Join the Discussion!