Emerald gemstone – पन्ना बुध ग्रह का रत्न है| बुध बुद्धि, ज्ञान अक्लमंदी communication आदि का कारक है|
पीड़ित बुध कुंडली को किस तरह प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है ? क्या पन्ना रत्न हर कोई धारण कर सकता है ? अगर बुध बुद्धि का कारक है तो पन्ना तो हरेक को suit करना चाहिये ! मगर ऐसा नहीं है|
बुध ग्रह एक neutral, भावुक, हर्षित एवं सदाबहार ग्रह है| ये हमारे श्वास प्रश्वास सम्बन्धी system, nervous system, वाणी आदि का भी कारक है|
संस्कृत में intellect को बुद्धि से जाना जाता है और बुध बुद्धि शब्द से ही उत्पन्न है| बुध वैसे तो शुभ ग्रह माना जाता है पर यदि ये कुंडली में अशुभ या क्रूर ग्रहों के साथ युति करे तो ये भी अशुभ तथा malefic हो जाता है|
जन्म कुंडली में शक्तिहीन बुध को सशक्त करने के लिए पन्ना रत्न (Emerald gemstone) धारण किया जाता है| अशुभ या पीड़ित बुध जातक को स्मृति हानि (memory loss), हकलाना, दिमागी अस्थिरता तथा अनिद्रा रोग आदि देता है| इस तरह का बुध मानसिक शक्ति को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है|
शारीरिक विकारों में अशुभ या पीड़ित बुध दीर्घकालीन पेचिश (chronic dysentery), अतिसार (diarrhoea), पेट के व्रण, ह्रदय रोग, भय, विक्षिप्त या पागलपन तक दे सकता है|
ख़ास तौर से जो लोग व्यापार में हैं, उनके लिए तो बुध का शुभ और अनुकूल होना अवश्यम्भावी है| और अगर बुध की कुंडली में ऐसी स्थिति नहीं है तो अच्छी quality का पन्ना (Emerald gemstone) धारण कर इसे सशक्त किया जा सकता है| पन्ना रत्न (Emerald gemstone) धारण बुद्धि और दिमागी ताकत को बढ़ा कर दिमागी अस्थिरता दूर करने में सक्षम होता है|
पन्ना रत्न धारण अच्छी communication skills, अच्छा स्वास्थ्य तथा व्यापार के लिए अति उत्तम होता है| बाकी सब रत्नों की तरह से पन्ना भी कुंडली के अति सूक्ष्म निरीक्षण तथा विश्लेषण के बाद ही धारण किया जाना चाहिए|
एक अच्छे पन्ने (Emerald gemstone) में साधारणतया क्या गुण होने चाहिये ?
- हरे घास के अंकुर की तरह का हरे रंग का पन्ना उत्तम quality का माना जाता है|
- किसी भी प्रकार की रोशनी में एक अच्छा पन्ना अपने रंग और चमक को बरकरार रखेगा|
- अच्छे पन्ने में शीशे सी चमक, कान्ति, brilliance और मखमली झलक होगी|
- एक अच्छे पन्ने में अच्छी घनता (compactness) रहेगी|
- एक अच्छा पन्ना देखने में सुन्दर और छूने में soothing रहता है|
- अगर पन्ना अन्दर से एकदम साफ़ और पानी से भरा सा दिखेगा तो बहुधा नकली होगा और अगर असली लैब टेस्टेड होगा तो बेशकीमती होगा|
- Emerald gemstone की सतह पर कोई खरोंच या dent नहीं होना चाहिये|
- पत्थर के अन्दर काले या पीले धब्बे नहीं होने चाहिये|
पन्ना (Emerald gemstone) पंखुड़ी के हरेपन से लेकर गहरे हरे रंगों तक आता है| पन्ना बेरिल प्रजाति (Beryl group) का है और इस प्रजाति में ये सबसे अमूल्य रत्न है|
पन्ने का गहरा हरा रंग किसी भी हरे रंग से अतुलनीय है इसलिए “Emerald Green” के term का ईजाद हुआ| पन्ने का रंग क्रोमियम तथा वेनाडियम की वजह से आता है और नीली आभा लिए पन्ने में नीला रंग, लोह की उपस्थिति से आता है|
आम तौर पर पन्ने में रंग की फैलावट एकसार नहीं होती बल्कि अनियमित तरह से होती है| अक्सर ये रत्न प्राकृतिक समावेशों (natural inclusions) से भरे रहते हैं और ये प्राकृतिक समावेश (natural inclusions) ही इस रत्न के कृत्रिम बनाम प्राकृतिक (natural) होने का प्रमाण है|
ये प्राकृतिक समावेशों (natural inclusions) के रत्न के दोष नहीं माने जाते| ये प्राकृतिक समावेश दो या तीन face inclusions हो सकते हैं, या Pyrite या माइका या जल से भरे जैसे inclusions या फिर ट्रेमोलाइट की बारीक सुइयां और कोणीय रंग के अनियमित क्षेत्र (angular colour zoning ) भी हो सकते हैं|
बिलकुल साफ़ अन्दर से पानी की तरह का पन्ना (Emerald gemstone) बहुत अधिक rare होता है जिसका मूल्यांकन करना ही अति कठिन है|
रत्न धारण का बड़ा ही ख़ास वैदिक अनुष्ठान है जिसके द्वारा रत्नों का शुद्धीकरण करके, पहनने वाले के चक्रों से रत्न के उर्जा को ट्यून करके रत्न पहना जाता है| इस अनुष्ठान से पहना हुआ रत्न जातक को वो सब फल देता है जिसके लिए रत्न धारण किया गया है|
Join the Discussion!