
Rahu ketu remedies – ज्योतिष के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले दो ग्रह – Rahu ketu जब राशी बदलते हैं तो पृथ्वी और मानव जीवन – दोनों पर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं| अप्रत्याशित बदलाव, अचानक लाभ या हानि, शेयर और सट्टे बाज़ार में उथल पुथल, अवांछित स्थानान्तरण, नीतिगत radical changes, धर्म और धार्मिक मामलों में नए परिष्कारिक मत पंथी परिवर्तन – ये सब rahu ketu transit के दौरान देखे जा सकते हैं|
Rahu ketu का ये गोचर ज्योतिष की बारहों राशियों को अलग अलग तरीके से प्रभावित करता है| ज्यादातर प्रतिकूल प्रभाव ही देखे जाते हैं| Rahu ketu के इस गोचर के दुष्प्रभाव को कैसे counter किया जाये? शास्त्रों के अनुसार वो क्या astrological Rahu Ketu remedies हैं – वो क्या उपाय हैं जिनसे Rahu ketu के सुप्रभाव को और सशक्त किया जाये और दुष्प्रभाव को minimum किया जाये? आईये आज इसी बारे में जानकारी लेते हैं|
Rahu Ketu का कर्क और मकर राशी में गोचर का राशियों पर प्रभाव यहाँ पढ़िए|
Also read: Astrological remedies in Hindi – ज्योतिष उपाय
Rahu ketu remedies मेष राशी के लिए
- इस गोचर के दौरान मंगलवार और शनिवार को विकलांग, अनाथ या कोढियों के आश्रम में अन्नदान करें|
- दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करें या सुनें|
- “ॐ रां राहवे नमः” का 108 और “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः केतवे नमः” का 21 जाप नित्य करें|
- मंगलवार किसी भी समय हनुमान मंदिर में हनुमानजी को माला पहना कर थोडा मीठा चढ़ा कर बांटे|
- Lal kitab remedy के अनुसार इस गोचर में जब जब हो सके तीर्थ स्नान करें| माता और माता समान बुजुर्ग महिलाओं का आदर करें और उनकी सहायता करते रहें|
वृषभ राशी के लिए Rahu ketu remedies
- शुक्रवार के दिन घी का दीपक जला कर सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें|
- विद्यार्थी पन्ना पहनें और सरस्वती मन्त्र का नित्य जाप करें|
- गोमेद पहनें|
- “ॐ केतवे नमः” का 108 जाप नित्य प्रति करें|
- जब जब हो सके, विशेषकर मंगलवार को, गरीबों को यथाशक्ति अन्नदान करें|
- Lal kitab upay के अनुसार इस दौरान सोना खरीद कर घर में रखें| अनार का पेड़ लगाकर उसकी सेवा करें| किसी से भी कोई चीज बिना मूल्य के ना लें|
Rahu Ketu remedies for मिथुन राशी
- अपने नाम नक्षत्र पर मंदिर में या घर पर दुर्गा पूजा और गणेश पूजा कराते रहें|
- गणेश स्तोत्र और नवग्रह स्तोत्र का नित्य जाप करें|
- एकादशी के दिनों में नारायण मंदिर में तुलसी माला चढ़ाएं|
- “ॐ गं गणपतये नमः” का 108 जाप नित्य करें|
- मंगलवार और शनिवार को मूक बधिर या नेत्रहीनों के आश्रम में या ऐसे लोगों को अन्नदान करें|
- Lal kitab के अनुसार Rahu Ketu remedies में हाथीदांत किसी रूप में अपने पास रखना अच्छा माना गया है| नीम्बू के पौधे की देखभाल भी इस पद्धति में इस गोचर के लिए लाभप्रद माना गया है|
कर्क राशी के लिए Rahu ketu remedies
- इस पूरे गोचर के दौरान शिवलिंग अभिषेक करते रहें और महामृत्युन्जय मंत्र का पाठ करें|
- गायत्री मंत्र जपते रहें|
- शनिवार को हनुमान मंदिर में फूल चढ़ा कर पूजा करें और हनुमानाष्टक का पाठ करें|
- विकलांगों को भोजन कराएँ|
- Lal kitab remedy के अनुसार गले में चांदी की माला पहेनें| शनिवार की रात जौ भिगो कर रविवार सुबह पक्षियों और जानवरों को खिलाएं| यदि चन्द्र कुंडली में पीड़ित है तो लाल किताब के अनुसार पाचं सेर दूध सवा सेर जौ मिला के चलते पानी में बहाना मददगार रहता है|
सिंह राशी के Rahu ketu remedies
- गुरुवार के दिन नारायण मंदिर में या नवग्रह मंदिर में या गुरु मंदिर में पीली वस्तुओं का जैसे केले, पीले लड्डू या केसर हलवा आदि का दान करें|
- “ॐ दुर्गा परमेश्वर्ये नमः” का नित्य 21 जाप करें|
- महाकाली मंदिर में नीले फूल चढ़ा कर पूजा करें|
- “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः केतवे नमः” का 21 जाप नित्य करें|
- अपने गुरु मंदिर या दत्तात्रेय मंदिर या साईं बाबा मंदिर में हर गुरूवार दर्शन करें और पूजा करें|
- Lal kitab के अनुसार simha राशी के लिए घर की दहलीज़ के नीचे चांदी की ईंट दबाना rahu के अरिष्ट को शांत करता है| नीले कपडे, कम्बल, काले तिल, सरसों का तेल, लोहे की बनी वस्तुएं और बिजली के उपकरण दान में देना भी शुभ माना गया है| नीले रंग का उपयोग अपने लिए और अपने घर में करना अशुभ माना गया है| अपंगों की सेवा, अपंग आश्रम में श्रमदान और wheel chair का दान भी इस पद्धति में शुभ माना गया है|
कन्या राशी के लिए राहू केतु के उपाय
- हर बुधवार विष्णु मंदिर में घी का दीपक जला कर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें|
- मगलवार और शनिवार को शिवमंदिर या कालभैरव मंदिर में कालभैरवाष्टक का जाप करें|
- गरीब बच्चों को पढाई में मदद करें, किताबें और stationery आदि का दान करें|
- मंगलवार के दिन गणेश पूजा और कार्तिकेय पूजा करें|
- राहू केतु नवग्रह मन्त्र या स्तोत्र का जाप करें|
- लाल किताब के अनुसार मंगल और शनि का व्रत रखें| उलटे हाथ में सोने की अंगूठी पहनना भी बताया गया है| केतु कुंडली में पीड़ित है तो गरम दूध में सोना बुझा कर पीने से भी ग्रह का अनिष्ट प्रभाव दूर होगा| इस पद्धति में भिखारियों को दिल खोल कर दान और मंदिर में 11 नीले बल्ब दान देना भी इस गोचर के लिए शुभ बताया गया है| धनिये का पौधा लगा कर उसकी देखभाल करना भी लाल किताब के अनुसार rahu ketu remedy कन्या राशी के लिए माना गया है|
तुला राशी के लिए Rahu ketu के उपाय
- प्रति बुधवार विष्णु मंदिर में दर्शन करें, विष्णु सहस्रनाम का पठन या श्रवण करें|
- शनिवार को भिखारियों में कपडे दान करें|
- मंगलवार हनुमान आराधना करें|
- बुधवार के दिन धुली मूंग डाल और आटा झाड़ू लगाने वाले sweeper को दान करें|
- नवग्रह क्षेत्रम में जाकर राहू केतु अर्चना करें, करायें|
- गणेश मंदिर में बुधवार को नारियल चढ़ाएं|
- लाल किताब पद्धति के अनुसार नीले कपडे, कम्बल, काले तिल, सरसों का तेल, लोहे की बनी वस्तुएं और बिजली के उपकरण दान में देना भी शुभ माना गया है| मंगलवार को मंदिर के आगे गुड बाँटें| अंधाश्रम में अन्नदान, श्रम दान या इन्हें job दिलाने में मदद करना भी शुभ बताया गया है|
वृश्चिक राशी के लिए Rahu Ketu remedies
- हनुमान उपासना करें, हनुमान मंदिर में मंगलवार या शनिवार लाल फूल चढ़ा कर हनुमानाष्टक का पाठ करें|
- कार्तिकेय मंदिर में अपने नाम नक्षत्र के साथ अर्चना कराएँ|
- शनिवार को कोई तला हुआ प्रसाद किसी मंदिर में चढ़ा कर गरीबों में दान करें|
- “ॐ दुर्गाय नमः” का 108 जाप नित्य करें|
- गणेश चालीसा का नित्य पाठ करें|
- Lal kitab के अनुसार रोज सुबह केसर का तिलक लगा कर निकलें| दो रंग का काला और सफ़ेद कम्बल धर्म स्थान में दान दें|
धनु राशी के लिए rahu ketu के उपाय
- “ॐ धूम रां राहवे नमः” का 108 जाप नित्य करें|
- शनिवार को अपंगों और गरीबों में जौ दान करें|
- “ॐ हं कें केतवे नमः” का 21 जाप नित्य प्रति करें|
- शनिवार को शनि पूजन करें|
- जब जब हो सके, गुरूवार को धुली मूंग दाल, आटा और कुच्छ पैसा झाड़ू लगाने वाले sweeper को दान करें|
- पन्ना पहनें|
- लाल किताब के अनुसार शनिवार को भैरों मंदिर में पूजा करें| सोना इन दिनों खरीदना और पहनना भी शुभ बताया गया है|
मकर राशी के लिए rahu ketu transit upay
- सोमवार के दिन शिव मंदिर में दूध से शिवलिंग अभिषेक करें|
- इस गोचर के दौरान एक बार चंडी होमम कराएँ|
- शनिवार को नेत्रहीनों को अन्नदान करें|
- गायत्री मंत्र का 21 जाप करें फिर “ॐ केतवे नमः” का 108 जाप करें|
- सुन्दरकाण्ड का पाठ कराएँ|
- रविवार से शुरू कर सूर्य को नित्य अर्घ्य दें|
- Lal kitab remedy के अनुसार एल्युमीनियम में बर्तनों का प्रयोग ना करें| चांदी के किसी छोटे बर्तन में शहद भरकर घर से दूर किसी वीराने में दबा कर आना एक Lal kitab ke totke में है| अपने बेडरूम में solid चांदी का टुकड़ा रखना भी शुभ बताया गया है| इस दौरान घर में कुत्ता पालना भी एक lal kitab remedy है|
कुम्भ राशी के लिए rahu ketu transit remedy
- बुधवार से शुरू कर विष्णु सहस्र नाम का नित्य श्रवण करें|
- गणेश अष्टोत्तर या गणेश द्वादश नामावली का नित्य पाठ करें|
- हर तीन महीने में एक बार कालभैरव मंदिर में पूजा कराएँ|
- नित्य दुर्गा चालीसा का पाठ या श्रवण|
- “ॐ हं कें केतवे नमः” का नित्य 21 पाठ करें|
- अपने घर पर लाल फूल वाले पौधे लगायें|
- लाल किताब पद्धति के अनुसार माँ सरस्वती का नीले फूलों से पूजा करना अच्छा उपाय बताया गया है| काले कुत्तों को नित्य खिलाना भी Lal kitab upay है| नारियल के वृक्ष में देखभाल सी पद्धति के अनुसार इच्छाओं की पूर्ती करती है|
मीन राशी के लिए Rahu Ketu remedies
- School में किसी विकास कार्य धन दान कर सहयोगी बनिए|
- शिव और शिव पुत्र गणेश का नित्य वंदन कीजिये|
- बुधवार का विष्णु पूजन आपके लिए इस गोचर में शुभ रहेगा|
- बुधवार को किसी सफाई वाले को कुछ पैसा और कोई पीली खाने की वस्तु दान करें|
- मंदिरों में श्रम दान करें|
- गुरूवार को मौनव्रत रखें या स्वास्थ्य allow करे तो फलाहार व्रत रखें|
- लाल किताब उपाय के अनुसार इस दौरान शाकाहारी रहना शुभ फल देगा| पांच हरे पत्तों वाली मूली जरूरतमंद को दान देते रहें|
राहू केतु गोचर के उपरोक्त उपाय सामान्यीकृत हैं, व्यक्तिगत कुंडली में ग्रहों की स्थिति, युति एवं दृष्टि आदि इन प्रभावों में संशोधन करते हैं|

Join the Discussion!