
Jupiter transit in 2016 – ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण गोचर होता है शनि का और ब्रहस्पति का| वो इसलिये की शनि कुंडली के एक भाव में तकरीबन 30 महीने या ढाई साल रुकता है और ब्रहस्पति भी तकरीबन 12 महीने या एक साल| शनि जहाँ कर्माधिपति हैं ब्रहस्पति वहीँ सबसे शुभ ग्रह माने जाते हैं| शनि की अनुमति और ब्रहस्पति आशीर्वाद के बिना जीवन में कोई शुभ फल हासिल नहीं होता|
ब्रहस्पति 11 अगस्त 2016 को सिंह राशि से आगे चलते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 12 सितम्बर 2017 तक कन्या राशी में रहेंगे| Jupiter transit in 2016 अति महत्वपूर्ण गोचर है| और इस साल की विशेषता यह है की ब्रहस्पति का ये गोचर ब्रहस्पतवार यानी गुरूवार को ही हो रहा है जो ब्रहस्पति के अधिपत्य का ही दिन है| काफी समय से गोचर में गुरु जो चंडाल योग बना हुआ था वो इस गोचर में टूटेगा|
Jupiter transit in 2016 अलग अलग राशी के जातकों पर अलग अलग प्रभाव देगा| Article के इस पहले भाग में आइये आज राशिचक्र की ग्यारहवीं और बारहवीं राशी – कुम्भ और मीन राशी पर ब्रहस्पति के इस गोचर को समझते हैं|
Jupiter transit in 2016 – कुम्भ राशी
कुम्भ राशी के लिये Jupiter transit in 2016 उतने शुभ फल नहीं देगा| ब्रहस्पति इस दौरान आपकी राशी से अष्टम में transit करेंगे| अष्टम भाव कुंडली में सबसे अशुभ भाव माना गया है| अष्टम भाव से, अष्टमेश से या अष्टम भाव में स्थित ग्रह से सम्बंधित कोई भी चीज शुभ नहीं मानी जाती| पर अष्टम भाव research का, तंत्र-मन्त्र (occult) का, गड़े धन का और उत्तराधिकार आदि का भी भाव है तो कुंडली में ब्रहस्पति की position बहुत कुच्छ निर्णय करेगी की शुभ फल कितने मिलेंगे|
- इस समय शनि, जो की आपके राशीश/चंद्रेश हैं, आपके चन्द्र से दशम भाव – कर्म भाव – में गोचर कर रहे हैं तो यह इस गोचर की अशुभता कम करेंगे|
- Jupiter transit in 2016 में देर से ही सही, सफलता मिलेगी|
- इस गोचर के दौरान job में नयी opportunity के chances हैं|
- अप्रत्याशित transfer या घर से दूर काम के योग बन सकते हैं| नकारात्मकता और रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं, अपने आत्मविश्वास को बिलकुल कम ना होने दें|
- आपदा, कठिनाई और परेशानियों के लिये मानसिक रूप से तैयार रहें, सावधान रहें|
- घर में या अन्यथा अपनी मूल्यवान वस्तुओं का ध्यान रखें, चोरी आदि से बचने के लिये जो एहतियात ले सकते हैं, लें और चौकस रहें|
- किसी भी सरकारी विभाग या टैक्स विभाग आदि के notice या intimation को गंभीरता से लें, और तुरंत उस पर action लें|
- जरुरत या capacity से ज्यादा काम आपकी तबीयत ख़राब कर सकता है और पैसे का भी loss करा सकता है, सावधानी बरतें|
- अनावश्यक यात्रा से जितना हो सके, बचें|
- पेट, लीवर से और गुप्तांग से सम्बंधित छोटी से छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत डाक्टरी सलाह लें|
- Jupiter transit in 2016 के दौरान investment – निवेश से दूर रहें, नुक्सान हो सकता है|
- ब्रहस्पति इस गोचर में अपनी पंचम दृष्टि आपके चन्द्र से बारहवें भाव को देंगे जो आपको धर्म की तरफ, दान की तरफ और देव आराधना आदि की तरफ झुकाव देगी|
- Jupiter transit in 2016 में आपका तंत्र मन्त्र आदि की तरफ भी आकर्षण बढ़ सकता है|
- आपके जीवनसाथी काफी बेहतर feel करेंगे|
- शयन सुख इस दौरान अच्छा रहेगा| आपके आर्थिक नुक्सान में कमी आएगी|
- इस दौरान ब्रहस्पति अपनी सप्तम दृष्टि आपके चन्द्र से दूसरे भाव पर डालेंगे, जिससे आप अपने परिवार, कुटुंब के साथ अच्छा समय बितायेंगे| परिवार में धन का आगमन होगा|
- अगर परिवार में कोई उत्तराधिकार का मामला pending है तो इस दौरान वो आपके favour में आ सकता है|
- ब्रहस्पति की नवम दृष्टि इस समय आपके चौथे भाव पर पड़ेगी| आप चैन और मानसिक शांति महसूस करेंगे|
- आपकी माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर आप उनके प्यार और आशीर्वाद के प्रार्थी बनेंगे|
- दांपत्य जीवन में नजदीकी रहेगी और आप परिवार के साथ quality time बिताएंगे|
- इस दौरान प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन सकते हैं| वाहन सुख रहेगा|
- यदि कुंडली में ब्रहासप्ती पीड़ित नहीं है और बुध strong है तो रिसर्च और शोध के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिये अच्छा समय है|
- विवाह, रिश्ते और गर्भधारण आदि या इनसे सम्बन्धित या कोई नया महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच समझ कर और महादशा अन्तर्दशा आदि देख कर, उचित समय पर ही फैसला लें| बड़े फैसले या जीवन को effect करने वाले महत्वपूर्ण फैसले अच्छे समय के लिये टालना बेहतर होगा|
Jupiter transit in 2016 – कुम्भ राशी के लिये उपाय
- अपने नाम नक्षत्र के साथ जीवन रक्षा, अच्छे स्वास्थ्य और आपदाओं से बचने के लिए सुदर्शन होमम कराएँ|
- बुधवार और गुरूवार को सुदर्शनाष्टक सुनें|
- नीचे दिये गये मन्त्र का 48 उच्चारण रोज करें:
- ॐ कलिदोष निवारहाय नमः| ॐ गुरवे नमः||
- सुदर्शनाष्टक का youtube लिंक दे रहा हूँ, यहाँ से download कर सकते हैं|
Jupiter transit in 2016 – मीन राशी
मीन राशी के लिये ब्रहस्पति का ये गोचर शुभ फल देने वाला है| इस Jupiter transit in 2016 में ब्रहस्पति चन्द्र से और अपनी स्वयं की राशी मीन से सप्तम भाव में गोचर करेंगे| मीन राशी के लिये ब्रहस्पति ना सिर्फ राशीश हैं बल्कि दशम भाव – कर्म भाव के स्वामी भी हैं जो विवाह के भाव में गोचर कर रहे हैं|
- इस समय शनि जो कालपुरुष के कर्माधिपति दशमेश हैं वो आपकी कुंडली के चन्द्र से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, तो ये उत्तम समय है आपके लिये| ये combination व्यवसाय में, profession में आपका भाग्य खोलेगा|
- बहुत समय से जो कुछ आप चाह रहे थे, आपके उन चिर अभिलाषाओं के पूर्तिकरण का समय आ रहा है|
- Jupiter transit in 2016 में आपके life पार्टनर के जरिये धन के योग बनेंगे|
- नयी पार्टनरशिप जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी, उसके योग बनेंगे|
- आर्थिक स्थिति मजबूत होने की वजह से आप profitable business में इन्वेस्ट करेंगे और फायदा होगा|
- आपकी आमदनी के नए स्रोत बनेंगे|
- आपका विवाहित जीवन नयी उर्जा से positive और आनंददायक बनेगा| अविवाहित लोग इस दौरान विवाहित होंगे| प्यार के मामलों में भी सफलता रहेगी|
- सप्तम भाव पद प्राप्ति, और आपके public image का भी भाव है तो ब्रहस्पति का शुभ गोचर इस समय आपके नाम, यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी करेगा|
- विदेश यात्रा और उससे मुनाफे के योग बनेंगे|
- नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन और अच्छी job change का समय है| आप पढाई या job के लिए विदेश भी जा सकते हैं|
- गुरु इस गुरु-कन्या गोचर में अपनी पंचम दृष्टि मकर को देंगे जो कालपुरुष का दशम भाव है और शनि की राशी है, और जो आपके चन्द्र से ग्यारहवां भाव है| गुरु स्वयं चन्द्र से दशमेश हैं, तो ये जो दशमेश गुरु लाभ भाव को दृष्टि दे रहे हैं, ये combination profession से gains को, लाभ को दिखाता है|
- आपके बड़े भाई बहन इस समय उन्नति करेंगे और उनका भाग्य खुलेगा|
- निवेश फायदेमंद रहेगा| आप नयी गाडी, सोना, चांदी तथा gems जैसे मूल्यवान वस्तुओं का संग्रहण कर सकते है|
- नौकरी पेशा लोगों को salary में increment के chances रहेंगे|
- कोई दीर्घकालीन बीमारी चल रही हो उसमे सुधार होगा|
- आपकी माता का स्वास्थ्य इस दौरान अच्छा रहेगा|
- आपके घर का कोई loan चल रहा हो ओ इस गोचर में उसे आप चुका सकते हैं|
- गुरु-कन्या गोचर में गुरु कन्या से सप्तम दृष्टि, अपनी स्वयं राशी मीन को और राशीश चन्द्र को देंगे| ये शुभ दृष्टि जातक को अच्छा स्वास्थ्य, ऐश्वर्य, profession – business आदि में अपनी मेहनत से सफलता, परिवार में ख़ुशी और प्रफुल्लता आदि शुभ फल देंगे|
- संतान के इच्छुक लोगों को संतान प्राप्ति के योग बनेंगे| वाहन और दूसरे सुख सुविधाओं की भी कमी नहीं रहेगी|
- ब्रहस्पति अपनी नवम दृष्टि से चन्द्र से तीसरे भाव वृषभ को देखेंगे| ये दृष्टि business कर रहे लोगों के लिये छोटी विदेश यात्रा के योग बनायेगा|
- आपको आपके छोटे सहोदरों से सहयोग के योग बनेंगे|
- Communication की line के लोगों के लिये, लेखकों के लिये, मुद्रण आदि के व्यवसाय के लोगों के लिये और sports या दूसरी बाह्य क्रिया कलाप से जुड़े के लोगों के लिये ये दृष्टि उत्तम फल देगी|
ब्रहस्पति यदि कुंडली मे अशुभ स्थिति में है, पीड़ित है या पाप ग्रहों से युक्त है तो positive फलादेश में तदनुसार संशोधन होगा| विवाहित जीवन में कटुता, misunderstanding, अनावश्यक वाद विवाद, बड़ों से व्यवहार में problems तथा ego से सम्बंधित problems आदि के योग भी बन सकते हैं|
Jupiter transit in 2016 – मीन राशी के लिये उपाय
- गुरु गायत्री का गुरूवार को 21 जाप करें|
- ॐ वृषभध्वजाय विद्महे क्रुनिहस्ताय धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात||
- जब जब हो सके, गुरूवार को किसी नवग्रह क्षेत्रम में जायें और गुरु पूजा करें|

Join the Discussion!