
Kark rashi in Hindi – कर्क राशी के जातक बहुत ही कल्पनाशील और साधन संपन्न (resourceful) होते हैं मगर साथ ही ये अंतर्मुखी (introvert) होते हैं और बहुत आसानी से दूसरों के कहने में आ जाते हैं|
बहुत भावुक emotional होने की वजह से अगर इन्हें neglect किय जाये तो ये बहुत ही उदासीन, चिडचिडे और बहुत moody हो जाते हैं| कर्क राशि (Kark rashi in Hindi) के जातकों की स्मरणशक्ति बहुत ही तेज होती है पर इन्हें बहुत मेहनत की जरुरत पड़ती है किसी भी क्षेत्र में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए|
राशी की जब बात करते हैं तो इसका मतलब है की आपकी जन्म कुंडली में जहाँ पर भी चन्द्रमा या Moon स्थित होता है वो भाव राशी कहलाती है| इस तरह कर्क राशी का मतलब जिस कुंडली में भी चन्द्रमा (Moon) कर्क राशी (Cancer sign) में हो तो वो जातक कर्क राशी का जातक कहलायेगा|
ज्योतिष में हर राशी का:
- अपना स्वाभाव होता है जैसे स्थिर राशी – चर राशी| (fixed – movable sign)
- अपना लिंग होता है| (male-female)
- अपना तत्व होता है| (अग्नि, वायु…)
- दिन रात का बल होता है| (दिवा बलि – रात्रि बलि)
- अपनी दिशा (direction) होती है|
- रहने की जगह होती है|
- राशी के उठने का style होता है|
- इनके पद भी होते हैं| (चार पैरों वाली – दो पैरों वाली आदि)
राशी के इन उपरोक्त बातों का हमारे जीवन से क्या सम्बन्ध है?
ज्योतिष में चन्द्रमा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है क्यूंकि शास्त्र कहते हैं “चन्द्रमा मनस्सोजातः” यानि चन्द्रमा मन का कारक है| हमारी सोच, emotions, चिंताशक्ति सब चन्द्र से प्रभावित है|
इसीलिए जिस राशी में चन्द्रमा होगा उस राशी का तथा उस राशी के स्वामी का असर हमारी सोच, बुद्धि व चिंताशक्ति पर होगा| चन्द्रमा चूंकि राशीश होते हुए, मन मस्तिष्क का कारक है तो उपरोक्त चीजें हमारे पसंद नापसंद, मानसिक झुकाव एवं कार्य करने के तरीकों को प्रभावित करती हैं|
कर्क राशी (Kark rashi in Hindi) के लोग अलग क्यों होते हैं ?
- कर्क राशी के स्वामी चंद्रमा हैं जो जल के कारक है और कर्क जलीय राशि होने की वजह से सीधे सीधे पानी से जुड़ा है| इन लोगों का emotional levels बहुत high रहता है और emotional होने पर ये बहुत जल्दी आंसू बहा देते हैं|
- कर्क राशी (Kark rashi in Hindi) पोषण करने वाली (nurturing), मददगार, संवेदनशील और भावुक राशि है|
- ये लोग बहुत संवेदनशील तथा highly emotional होते हैं और यही बात इन्हें अलग करती है|
- इस राशि के लोग बहुत ही मनभावन, दूसरों का ध्यान रखने वाले, caring होते हैं|
- कर्क राशी (Kark rashi in Hindi) के जातक परिवर्तनशील होते हैं और नए रिश्ते और सम्बन्ध बनाते हुए हमेशा चलायमान रहते हैं|
- इनके जीवन उथल पुथल ups & down ज्वार भाटे की तरह आते हैं जिनमे भावनाएं (emotions ) बहुत important role अदा करती हैं|
कर्क राशी के नकारात्मक गुण:
- शर्मीलापन
- आत्मविश्वास की कमी
- बेताबी व nervousness
- over emotional – अति संवेदनशीलता
- आत्मदयालू (self-pitying)
- अधीर और लापरवाह
- निर्मम (unforgiving)
- कभी कभी अपने ही दुनिया में जीने वाले|
Relationship – इनके life partner या आदर्श जोड़ी की बात करें तो वृश्चिक और मीन राशि के जातक हो सकते हैं| कर्क राशि के जातक रिश्तों के प्रति जागरूक, relationship को महत्व देने वाले अपने साथी के भरोसेंमंद होते हैं| ये लोग अपने साथी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं|
इस राशि का निर्दिष्ट जीव केकड़ा है जो जलचर है और किसी भी दिशा में move कर सकता है और हमेशा चलायमान रहता है |केकड़ा अपने घर को अपनी पीठ पर लादे विचरण करने के लिए प्रसिद्ध है उसी प्रकार ये लोग अपने घर और अपने लोगों के लिए बहुत ही उपायकुशल, बंधुत्व की भावना से भरपूर तथा प्राकृतिक रूप से पोषणकर्ता और विशेषकर अपने बच्चों के लिये बहुत ही अच्छे parents होते हैं|
ये लोग अपने परिवार के बड़े ही अनुरक्त होते हैं पर विडम्बना यह है की अक्सर कुछ हद तक ये लोग एक दुखी घरेलु जीवन ही जीते हैं|
कर्क राशी राशिमंडल की चौथी या चतुर्थ राशि है| इनका वर्ण फीका लाल, स्थूल शरीर, मध्यम कद, भरा चेहरा, मांसल गला, थोड़ी चपटी नाक, लम्बा चेहरा व हाथ, चौडी छाती व चौड़ी कमर रहती है|
इस वर्णन का मतलब ये नहीं की इस राशी के जातक ऐसे ही होंगे, overall ऐसी personality तथा लग्न एवं और ग्रहों की दृष्टि, ग्रहों की युति वगैरा अन्य चीजें पूरी personality तय करती है|
यह स्त्री राशी, चर राशी (movable), पिछले भाग से उठने वाली राशी जिसे “पृष्ठोदय राशी” (rises with its back) कहते हैं| इसकी दिशा उत्तर और ये अनेक पैरों वाली जलीय कीट (centipede) राशि है जो नदियों, तालाबों और झीलों में रहती है|
कर्क राशि (Kark rashi in Hindi) के लिए मारक ग्रह शनि हैं बाधक स्थान वृश्चिक है और बाधकाधिपति शुक्र है| ब्रहस्पति कर्क राशि में उच्च के तथा मंगल इस राशि में नीच के होते हैं|

Join the Discussion!