
Astrological remedies in Hindi – ज्योतिष के उपाय क्या हैं ? ज्योतिषीय उपायों की क्या आवश्यकता है ? क्या ये उपाय वास्तव में काम करते हैं ? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो हरेक व्यक्ति के मन में उठते हैं| सर्वप्रथम हम ज्योतिष के शरण में क्यों आते हैं ? ज्योतिष वास्तव में वो विज्ञान है जो मानव जीवन जैसे अति जटिल, सूक्ष्म और गहन विषय से सम्बंधित है| ये वह प्राचीन पद्धति है जिसके द्वारा हम ये जान सकते हैं की हम इस धरती पर कैसा जीवन व्यतीत करने आयें हैं, psychologically हमारी क्या विशेषताएं हैं, जीवन में ग्रहों का किस तरह का सुप्रभाव है या दुष्प्रभाव है आदि|
जब चंद्रमा धरती से हजारों मील की दूरी पर स्थित होकर धरती पर समुद्र के ज्वार भाटे का कारण बन सकता है या सूर्य धरती से करोड़ों मील दूर स्थित होकर धरती पर जीवन का स्रोत बन सकता है तो जो बाकी ग्रह है क्या उनका हमारे अस्तित्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा ? जन्म के समय जो ग्रह अन्तरिक्ष में जहाँ विद्यमान होते हैं वो हमारी कुंडली पर प्रतिबिंबित होते हैं| ग्रहों की यही स्थिति कुंडली पर अपनी energy patterns बना कर अपना अपना छाप जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छोड़ते हैं|
ग्रहों के ये प्रभाव अनुकूल भी हो सकते हैं और प्रतिकूल भी| ये तो हम जानते ही हैं की ग्रह अन्तरिक्ष में सदा अपनी अपनी धुरी पर चलायमान रहते हैं, तभी दिन रात, सर्दी गर्मी आदि होती है| जन्म के समय ही नहीं, ये ग्रह सदा चलायमान होकर भी जीवन को विभिन्न समयों पर प्रभावित करते हैं जिसे “गोचर” या “Transit” कहा जाता है| जैसा मैंने अभी कहा ये प्रभाव अनुकूल भी हो सकते हैं और प्रतिकूल भी| तो अनुकूल प्रभावों को और सशक्त करने तथा प्रतिकूल प्रभावों के असर को कम करने के लिए ज्योतिष उपाय शास्त्रों में दिए गए हैं|
कुछ ऐसे ही Astrological remedies यहाँ है जिसे आप रत्नज्योतिष से order कर सकते हैं|
इसके अलावा जो महादशा समय समय पर बदलती है वो भी हमारे जीवन पर negative या positive प्रभाव छोडती है| किस भाव या भावेश की महादशा है, महादशानाथ ग्रह किस स्थिति में है या किस भाव में स्थित है आदि – इन सब का विश्लेषण कर जो असर जीवन पर पड़ रहा है उसीके अनुरूप ज्योतिष उपायों (Astrological remedies) के माध्यम से असर को कम या ज्यादा amplify किया जा सकता है| शास्त्रोक्त ज्योतिष उपाय (Astrological remedies) जप, तप, दान, मन्त्र, रत्नधारण, यंत्र स्थापना, विसर्जन, साधना एवं मंदिरों में उपस्थति आदि कुछ भी हो सकती है जो कुंडली के विश्लेषण पर आधारित होती है|
कुछ उपाय आधुनिक जमाने के सन्दर्भ में जीवन के किसी specific area के प्रॉब्लम को शांत करने के लिए भी ईजाद किये गए हैं| शास्त्रोक्त जप तप दान आदि उपायों (Astrological remedies) के अलावा कुछ यंत्र, कवच, pendent, रत्न combination आदि भी आधुनिक ज्योतिष में निजी अनुभव तथा शोध के बाद निर्मित हैं|

Join the Discussion!